Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

मर्डर के बाद 1000 किमी तक छात्रा की लाश के साथ सफर करता रहा किलर, फिर बांदा पुलिस ने ‘कसाई’ को कानपुर से किया अरेस्ट

बांदा की रहने वाली छात्रा का कानपुर के युवक ने अपहरण के बाद किया मर्डर, शव को फेंककर हो गया था फरार।

Digital Desk by Digital Desk
November 17, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Banda Murder
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda Murder) में एक लड़की फरेब की भेंट चढ़कर अपनी जान से हाथ धो बैठी। बैंकिंग की तैयारी के लिए अपने एक बेहद विश्वास पात्र पहचान वाले के साथ परिजनों ने अपनी बेटी को प्रयागराज के लिए रवाना किया था, लेकिन चार दिन बाद ही उनकी बेटी का मोबाइल ऑफ आने लगा। काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला की बेटी प्रयागराज नहीं पहुंची और उन्होंने बांदा में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। बांदा पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने शव का करा दिया था अंतिम संस्कार

बेहद नाटकीय ढंग से बेटी के परिजनों (Banda Murder) का विश्वास पात्र व्यक्ति ही छात्रा के शव को अपनी कार में डालकर सैकड़ों किलोमीटर घूमता रहा और एक सुनसान जगह पर हाईवे के किनारे फेंक कर भाग गया। उसपर विडंबना यह रही कि बांदा में परिजन जहां अपनी बेटी को ढूंढने के लिए रात दिन एक किए थे, वहीं उरई पुलिस ने इस लड़की के बरामद शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। बांदा पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस आरोपी युवक को कानपुर से बांदा उठा लाई। पुलिस चौकी पर ही परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी की।

RELATED NEWS

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

March 11, 2026
greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

March 11, 2026

बांदा की रहने वाली थी छात्रा

उरई पुलिस की डिटेल के मुताबिक (Banda Murder) मृतका छात्रा की मौत की वजह हैंगिंग है, तो वहीं परिजनों ने आरोपी युवक पर सीधे तौर पर उनकी बेटी का अपहरण करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में बांदा पुलिस ने सभी तथ्यों को जांचना परखना शुरू कर दिया है। बांदा पुलिस के मुताबिक जल्द ही सारी सच्चाई सामने लाई जाएगी। मृतक छात्रा सोनाली चंदेल (23) बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगालीपुरा की निवासी थी। पढ़ने में बेहद तेज सोनाली ने कानपुर में हॉस्टल में रहकर बीकॉम किया था और उसके बाद बांदा अपने घर वापस आ गई थी।

बैंक की तैयारी के लिए गई थी प्रयागराज

बैंकिंग कंपटीशन (Banda Murder) की तैयारी के लिए इसी साल अक्टूबर में सोनाली चंदेल ने प्रयागराज के कोचिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया थाऔर प्रयागराज के लिए 18 अक्टूबर को आरोपी के साथ रवाना हुई थी। सोनाली से उसके घर वालों की 23 अक्टूबर तक लगातार मोबाइल पर बात होती रही, 23 अक्टूबर को रात में अचानक सोनाली का उसके पिता के पास कॉल आई और जैसे ही पिता ने कॉल रिसीव की कॉल कट गई। उसके बाद तकरीबन एक हफ्ता सोनाली के मोबाइल नंबर से ही उसके पिता के नंबर पर सोनाली के ख़ैरियत के मैसेज भेजे जाते रहे। लेकिन सोनाली का मोबाइल नंबर बंद ही आता रहा। जिससे परेशान होकर उनके पिता ने बांदा नगर कोतवाली में 10 नवंबर को लड़की के अपहरण की एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

फिर आरोपी ने मोबाइल कर लिया ऑफ

परिजनों ने पुलिस से कहा था कि उनकी लड़की का मोबाइल 23 तारीख से बंद आ रहा है और उसका कोई अता पता नहीं है। कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें मैसेज कर रहा है जिससे (Banda Murder) उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। दूसरी तरफ पुलिस और परिजन शेखर शुक्ला नाम के उस युवक की भी तलाश कर रहे थे जो उनके घर में फैमिली मेंबर बन गया था और कानपुर हॉस्टल का संचालन करता था। जिसमें सोनाली रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों की माने तो आरोपी शिखर शुक्ला ही उनके घर आया था और प्रयागराज में उसे एडमिशन दिलाने के नाम पर उनकी लड़की को साथ लेकर गया था। लेकिन उसके बाद से शिखर शुक्ला का भी मोबाइल नंबर बंद आ रहा था।

कानपुर से आरोपी को किया अरेस्ट

इधर अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद बांदा पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई। सोनाली और शिखर शुक्ला के मोबाइल फोन को लोकेशन ट्रेस करके शिखर शुक्ला और सोनाली की तलाश की जा रही थी। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी शिखर शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर सोनाली (Banda Murder) के परिजनों को पता चला कि सोनाली की हत्या की जा चुकी है और जालौन जिले में उरई कानपुर एन एच 27 पर कुइयां गांव के किनारे सोनाली की लाश अज्ञात तौर पर उरई पुलिस को मिली थी। जिस पर उसको लावारिस मानते हुए पुलिस ने उसका डिस्पोज भी कर दिया था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग निकला। जिससे पुलिस ने खुदकुशी दर्ज कर अज्ञात शव मानते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

कानपुर का रहने वाला है आरोपी

मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी शिखर शुक्ला कानपुर (Banda Murder) निवासी हैं और कल्याणपुर में एक हॉस्टल चलाता है। जहां उसकी बेटी ने रहकर कानपुर में बीकॉम किया है और आरोपी से इतने अच्छे संबंध पारिवारिक हो गए थे कि उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई शक पर जनों को नहीं रहा था। परिजनों का कहना है कि कानपुर से पढ़ाई पूरी करके सोनाली वापस आ गई थी और इलाहाबाद प्रयागराज में बैंकिंग की कंपटीशन के लिए कोचिंग करने के नाम पर शिखर शुक्ला ने ही उनको रास्ता दिखाया था और 18 अक्टूबर को दोपहर 2ः00 बजे रोडवेज बस में शिखर शुक्ला के साथ ही उन्होंने अपनी बेटी को प्रयागराज भेजा था। पुलिस का मामले में कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Tags: Banda NewsGirl student murderedUP Crime News
Share197Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Girl Suicide Over iPhone Demand in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Student Suicide in Greater Noida West:दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गौड़...

jhansi lpg cylinder truck theft case up

LPG Cylinder Theft: गैस की किल्लत के बीच झांसी में LPG सिलेंडरों से लदा ट्रक चोरी, हाईवे पर खाली मिला वाहन

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

LPG Cylinder Theft in Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी से गैस सिलेंडर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां...

मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर कर दी हत्या, मां गंभीर घायल, बहन की हत्या कर फरार हुआ भाई

UP News:मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर हत्या, मां गंभीर घायल, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
March 7, 2026

Moradabad crime:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...

Rampur Student Death Investigation Case

Rampur sucide casee: बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र की मौत, फोन कॉल के बाद फंदे पर लटका मिला जांच जारी

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Student Death Case: उत्तर प्रदेश के स्वार क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में...

Next Post
Patna News

Patna News : अजीब खबर ने सबको किया हैरान, अस्पताल में मौत के बाद मरीज़ की आंख गायब, पता लगा चूहे ने कुतरी...

Aaj Ka Rashifal : प्रेमियों के लिए खास है ये रविवार… इन राशियों के जीवन में लौटेगा प्यार, आएगा रोमांस

Aaj Ka Rashifal : प्रेमियों के लिए खास है ये रविवार... इन राशियों के जीवन में लौटेगा प्यार, आएगा रोमांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist