Saturday, April 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Wife swipe case: बड़े शहरों से निकल कस्बों तक पहुंचा अजीब रिश्ता, पत्नी को दोस्त के पास छोड़, दोस्त की पत्नी को साथ ले गया युवक

बाराबंकी में युवक ने पत्नी को दोस्त के पास छोड़कर उसकी पत्नी को अपने साथ रख लिया। मामले में मारपीट और जबरदस्ती के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki Relationship Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास छोड़ आया और बदले में दोस्त की पत्नी को अपने साथ ले गया। इस अजीब घटनाक्रम के बाद दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया है और मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है।

शादी के बाद बिगड़ने लगे रिश्ते

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले एक युवक से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदलने लगा। वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगा और बाद में उसे मायके छोड़ आया। इससे पीड़िता काफी परेशान रहने लगी।

RELATED NEWS

Shriramswaroop University, Barabanki news, UP education dispute

Shriramswaroop University Dispute: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप, नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

September 4, 2025
यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

August 21, 2025

ससुराल बुलाकर बनाया दबाव

पीड़िता के अनुसार, कुछ महीनों पहले उसके पति ने उसे दोबारा ससुराल बुलाया। जब वह वापस आई तो पति ने उस पर अजीब तरह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह उसके दोस्त के साथ उसकी पत्नी बनकर रहे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे मजबूर करने की कोशिश की।

दोस्त की पत्नी से बढ़ी नजदीकी

दूसरी ओर, जिस दोस्त की पत्नी को आरोपी अपने साथ ले गया, उसके पति ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह बाहर नौकरी करता है। इसी दौरान उसका दोस्त उसकी पत्नी के करीब आ गया। पिछले चार महीनों से उसकी पत्नी उसी युवक के साथ रह रही है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

जबरन अदला-बदली का आरोप

दोनों पक्षों के आरोपों से यह मामला और गंभीर हो गया है। एक तरफ जहां पीड़िता अपने पति पर जबरदस्ती करने और मारपीट का आरोप लगा रही है, वहीं दोस्त का पति भी अपनी पत्नी को वापस लाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास भेजना चाहता था।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे कदम उठाए जाएंगे।

इंसाफ की कर रहे मांग

इस समय स्थिति यह है कि आरोपी युवक और उसके साथ रह रही महिला खुद को खुश बता रहे हैं, लेकिन बाकी दोनों लोग—यानी आरोपी की पत्नी और उसका दोस्त—अपने लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस अनोखे मामले ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

Tags: barabanki newsrelationship dispute case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Shriramswaroop University, Barabanki news, UP education dispute

Shriramswaroop University Dispute: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप, नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

by SYED BUSHRA
September 4, 2025

Shriramswaroop University Dispute:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी इन दिनों विवादों में है। एबीवीपी छात्रों पर...

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

by Vinod
August 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज के समय में कोई भी रिश्ता कब तार-तार हो जाए कुछ नहीं कह सकते। कभी पत्नी...

Barabanki News

Barabanki News : 3500 रुपये मजदूरी मांगने पर दरिंदगी, युवक की आत्महत्या ने मचाया हाहाकार

by Gulshan
March 17, 2025

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसी विडंबनापूर्ण घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर...

Barabanki News

लखनऊ के बाद अब बाराबंकी में बाघ की दस्तक, गांवों में दहशत का माहौल.. वन विभाग अलर्ट

by Akhand Pratap Singh
February 26, 2025

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और...

Barabanki News

लव जिहाद के बाद अब ‘नौकरी जिहाद’! नौकरी के बहाने नाबालिग का करा दिया खतना

by Gulshan
December 6, 2024

Barabanki News : बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्चे को रेस्टोरेंट में काम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist