रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Shriramswaroop University Dispute: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप, नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

बाराबंकी की श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर सरकारी जमीन कब्जाने और बिना मान्यता एलएलबी कक्षाएं चलाने के आरोप लगे हैं। कोर्ट ने 28 लाख रुपये जुर्माना और 30 दिन में कब्जा हटाने का आदेश दिया है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
Shriramswaroop University, Barabanki news, UP education dispute
Share on FacebookShare on Twitter

Shriramswaroop University Dispute:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी इन दिनों विवादों में है। एबीवीपी छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार देर रात कोतवाली नगर थाने में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

राजस्व विभाग ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि यूनिवर्सिटी ने नाली, तालाब, बंजर और चकमार्ग जैसी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। तहसीलदार कोर्ट ने 25 अगस्त को आदेश जारी कर 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 30 दिन में कब्जा हटाने का निर्देश दिया। आदेश न मानने पर बुलडोजर चलाने की तैयारी भी कर ली गई है।

RELATED NEWS

Barabanki News: लोधेश्वर धाम के कॉरिडोर का निर्माण तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी मिलेगा नवनिर्माण की झलक

Barabanki News: लोधेश्वर धाम के कॉरिडोर का निर्माण तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी मिलेगा नवनिर्माण की झलक

जुलाई 18, 2026
Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

जून 23, 2026

बिना मान्यता चल रहीं कक्षाएं

उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी 2023-24 और 2024-25 में विधि (एलएलबी) की कक्षाएं बिना मान्यता के चला रही थी। प्रवेश भी दिए गए और परीक्षाएं भी कराई गईं। अयोध्या मंडल आयुक्त की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

पहले भी हुई थीं शिकायतें

स्थानीय लोगों और किसान संगठनों ने पहले भी यूनिवर्सिटी पर सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तब कोई कदम नहीं उठाया गया। अब राजस्व विभाग की कार्रवाई से लोगों में संतोष है।

छात्रों का प्रदर्शन और पुलिस लाठीचार्ज

तीन दिन पहले यूनिवर्सिटी में एलएलबी की मान्यता न मिलने से नाराज छात्रों ने एबीवीपी के साथ मिलकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रबंधन के इशारे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कराया। इसके बाद मामला और गरमा गया।

प्रशासन की सख्ती

उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर की पैमाइश में करीब 18 गाटा संख्या पर कब्जा पाया गया। कोर्ट ने जुर्माना और बेदखली के आदेश दिए हैं। प्रबंधन को नोटिस दिया गया है और 30 दिन की मोहलत भी। आदेश का पालन न होने पर बुलडोजर कार्रवाई तय है।

यूनिवर्सिटी का पक्ष

यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. नीरजा जिंदल ने कहा कि उन्हें तहसीलदार कोर्ट के आदेश या नोटिस की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप गलत है।

बाराबंकी की श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर सरकारी जमीन कब्जाने और बिना मान्यता कक्षाएं चलाने के गंभीर आरोप हैं। राजस्व विभाग ने जुर्माना लगाया और नोटिस दिया है। पालन न होने पर बुलडोजर चल सकता है।

Tags: barabanki newsShriramswaroop University
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Barabanki News: लोधेश्वर धाम के कॉरिडोर का निर्माण तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी मिलेगा नवनिर्माण की झलक

Barabanki News: लोधेश्वर धाम के कॉरिडोर का निर्माण तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी मिलेगा नवनिर्माण की झलक

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Barabanki News: उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिव तीर्थ लोधेश्वर महादेवा धाम का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। काशी विश्वनाथ...

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Lucknow Fire Victims Story : लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।...

Road Accident

Barabanki Road Accident: बेटे के शव पर चादर डालने पहुंचे पिता की निकली चीख, सीएचसी स्टाफ भी हुआ भावुक

by SYED BUSHRA
मई 30, 2026

Barabanki Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क...

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

by Vinod
अगस्त 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज के समय में कोई भी रिश्ता कब तार-तार हो जाए कुछ नहीं कह सकते। कभी पत्नी...

Barabanki News

Barabanki News : 3500 रुपये मजदूरी मांगने पर दरिंदगी, युवक की आत्महत्या ने मचाया हाहाकार

by Gulshan
मार्च 17, 2025

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसी विडंबनापूर्ण घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर...

Next Post
UP T20 League

UP T20 League में फिक्सिंग का धमाका! काशी रुद्रास के मैनेजर को 1 करोड़ का ऑफर, बीसीसीआई- पुलिस एक्शन में

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist