Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly News : बरेली में गरीबों को झटका, सैकड़ों परिवारों के राशन कार्ड अचानक हुआ रद्द

Bareilly News : बरेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि बरेली में सैकड़ों परिवारों का राशन कार्ड ( ration card ) निरस्त कर दिए गए हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
September 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News : बरेली जिले के सैकड़ों परिवारों के लिए यह बुरी खबर है कि उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। अब इन्हें फ्री में गेहूं और चावल जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। आपूर्ति विभाग द्वारा मुख्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

कर्ज लेने वाले परिवारों के राशन कार्ड रद्द

दरअसल, जिन परिवारों ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर दिखाकर बैंकों से कर्ज लिया था, उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। बैंक ऋण के लिए आय का आकलन करते हैं, और जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से अधिक है या जिन्होंने टैक्स जमा किया है, उन्हें राशन कार्ड की पात्रता से बाहर कर दिया गया है।

RELATED POSTS

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

October 18, 2025
Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

October 5, 2025

किन लोगों के राशन कार्ड हुए निरस्त?

आपूर्ति विभाग के अनुसार, जिन लोगों ने टैक्स भरा है, जिनका टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) कटा है, या जिन्होंने बैंक से कर्ज लेने के लिए खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध दिखाया है, उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। जो व्यक्ति बैंक का कर्ज चुका सकता है, उसकी आय राशन कार्ड की पात्रता से अधिक मानी जाती है।

राशन कार्ड के लिए पात्रता की शर्तें

सरकार द्वारा राशन कार्ड पाने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण शर्त वार्षिक आय की है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और शहरी क्षेत्रों में यह सीमा तीन लाख रुपये तक है। जिन परिवारों की आय इस सीमा से अधिक हो जाती है, उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जाते हैं।

कर्ज लेने से बदल गई आर्थिक स्थिति

कई परिवारों ने बैंक से कर्ज लेने के लिए अपनी आय बढ़ाकर दिखाई, जिससे वे टैक्स पेयर बन गए। टैक्स पेयर बनने के बाद उन्हें सरकार की सूची में डाल दिया गया और इस सूची के आधार पर उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए गए।

जरूरतमंद परिवार कर सकते हैं पुनः आवेदन

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि जिनका राशन कार्ड निरस्त हुआ है, वे जरूरतमंद लोग दोबारा आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जांच के बाद, यदि पात्रता पूरी होती है, तो उन्हें फिर से राशन कार्ड जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: श्राप से कम नहीं है इन लोगों के लिए ड्राई फ्रूट्स, वक्त रहते छोड़ दें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

Tags: Bareillyration card
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly violence: बरेली का ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में तूफान बन गया है। कांग्रेस सांसद...

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer

Bareilly bulldozer और बिजली छापे का डबल धमाका, मौलाना तौकीर रजा के करीबी फंस गए!

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer: बरेली में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद विवाद के बाद लगातार प्रशासन...

Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

by Mayank Yadav
September 30, 2025

Bareilly violence: बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा...

Bareilly

विश्वास का हनन: Bareilly में इमाम ने किया युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

by Mayank Yadav
September 17, 2025

Bareilly sexual harassment: एक दिल दहला देने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक इमाम को एक...

Next Post
Ayodhya

अयोध्या में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू का डीएनए टेस्ट

Atul Kumar

IIT का सपना टूटने से बचेगा अतुल का भविष्य: आखिरी 15 मिनट ने छीनी थी सीट, अब सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया हक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version