Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘नेता जी’ ने खोज निकाली अजब-गजब की तकनीकि, प्रधान बनने की चाहत में मंदिर से करवा दी फ्री शराब की मुनादी

सभी ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पडोस के छितावर गांव में स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब फ्री दी जाएगी। सुबह दस से ग्यारह बजे तक शराब का ठेका फ्री कर दिया जाएगा, जिसको जितनी शराब लानी और पीनी है सुबह दस बजे से छितावर गांव के देशी शराब ठेके पर पहुंचे।

Vinod by Vinod
October 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव का शोर अपने पूरे सवाब पर है। प्रदेश के आसमान में उड़नखटोले उड़ रहे हैं तो वहीं यूपी में भी पंचायत चुनाव की मुनादी उम्मीदवार कर चुके हैं। चौपालें सजा रहे हैं। गांव में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए मतदाताओं और उनके परिजनों को प्रलोभन देकर लुभाने की कोशिश करनी भी शुरु कर दी है। भावी उम्मीदवार किसी गांव में रसगुल्ले तो कहीं घर-घर जलेबी और पकोड़ियां बांट रहे हैं। कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जो वोटर्स की आर्थिक मदद कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला बिजनौर में भी सामने आया। जहां प्रधान पद के उम्मीदवार ने मंदिर से कुछ ऐसा ऐलान कर दिया, जिसको लेकर पुलिस को आना पड़ा।

ये पूरा मामला बिजनौर के किरतपुर विकासखंड के आलमपुर गंगा उर्फ गंगावाला गांव का है, जहां एक प्रधानी के उम्मीदवार ने गांव के मंदिर से ऐसा ऐलान करा दिया जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, मंदिर के सेवादार धर्मवीर ने मंदिर के लाउडस्पीकर से ऐलान किया कि ‘सुनो सुनो सुनो सभी ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पडोस के छितावर गांव में स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब फ्री दी जाएगी। सुबह दस से ग्यारह बजे तक शराब का ठेका फ्री कर दिया जाएगा, जिसको जितनी शराब लानी और पीनी है सुबह दस बजे से छितावर गांव के देशी शराब ठेके पर पहुंचे। यह ऐलान मंदिर से तीन बार सेवादार धर्मवीर ने लाउडस्पीकर पर किया तो शराब प्रेमियों में तो खुशी की लहर दौड गई।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Bijnor

जेल जाने की ऐसी सनक! सरेराह लड़की के गले पर रखा चाकू, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!

January 1, 2026

गांव के जब दूसरे उम्मीदवारों की इसकी जानकारी हुई तो उनके चेहरे पर मायूसी और नाराजगी छा गई। कुछ नाराज लोगों ने तुरंत एसडीएम नजीबाबाद और किरतपुर थाने में इस ऐलान के बारे में बता कर कार्रवाई की मांग कर डाली। इस बारे में किरतपुर थाने की इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने बताया कि पुलिस ने मंदिर के सेवादार धर्मवीर से अनाउंसमेंट के बारे में पूछताछ की तो पुजारी ने बताया कि मंदिर में पचास रुपये देकर किसी भी सूचना का तीन बार अनाउंसमेंट किया जाता है। गांव के एक व्यक्ति ने अनाउंसमेंट कराया था। लिहाजा उन्होंने ग्रामीणों को ठेका फ्री कर दिए जाने का ऐलान माइक में कर दिया। सेवादार धर्मवीर ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में इस प्रकार के अनाउंसमेंट नहीं करने का लिखित माफीनामा भी थाना किरतपुर में दिया है।

मामले पर एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी शासन या चुनाव आयोग की ओर से चुनावों की कोई घोषणा नहीं की गई है। चुनाव के लिए किसी भी मतदाता को प्रलोभन देना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। गांव वालों को फ्री में शराब बांटने के लिए मंदिर से मुनादी कराना बहुत गंभीर मामला है। यह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ भी है। जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामला पुलिस-प्रशासन के पास जाने के बाद फ्री शराब देने के ऐलान करवाने वाले नेता जी अंडरग्राउंड हो गए हैं। अब उन्हें पुलिस खोज रही है।

Tags: bijnorfree liquorPradhan post candidateUP Panchayat ElectionsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Bijnor

जेल जाने की ऐसी सनक! सरेराह लड़की के गले पर रखा चाकू, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Bijnor news: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
New Chief Justice of India:देश के नए C J I जस्टिस सूर्यकांत होंगे,कब से देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे

New Chief Justice of India:देश के नए C J I जस्टिस सूर्यकांत होंगे,कब से देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे

Delhi Spy Network Exposed: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरोह पकड़ा गया,जानकारी लीक करने के शक में दो भाई गिरफ्तार

Delhi Spy Network Exposed: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरोह पकड़ा गया,जानकारी लीक करने के शक में दो भाई गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist