शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Siddharthnagar BJP उपाध्‍यक्ष पर गिरी गाज, अश्लील वीडियो विवाद के बाद पार्टी से निकाले गए गौरीशंकर अग्रहरि

सिद्धार्थनगर बीजेपी उपाध्यक्ष रहे गौरीशंकर अग्रहरि पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गाज गिरी। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। हालांकि, अग्रहरि का दावा है कि वीडियो एडिटेड है और यह सब उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Siddharthnagar BJP

Siddharthnagar BJP: सिद्धार्थनगर बीजेपी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गोंडा के जिलाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई के बाद अब पार्टी ने जिले के उपाध्यक्ष रहे गौरीशंकर अग्रहरि को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील वीडियो मामले में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल के आदेश पर यह कदम उठाया गया। हालांकि, खुद गौरीशंकर अग्रहरि ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वे पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं और राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उनका दावा है कि वीडियो एडिटेड है और इसमें उनके चेहरे को किसी और की बॉडी पर फिट किया गया है।

Image

RELATED NEWS

No Content Available

विवाद के बाद पार्टी की सख्ती

बीजेपी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने पत्र जारी कर गौरीशंकर अग्रहरि को पद से हटाने का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता या किसी भी तरह के गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में उन्हें जिलाध्यक्ष और गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष से शिकायत व जानकारी प्राप्त हुई थी।

जिलाध्यक्ष का बयान

भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पुष्टि की कि उनकी शिकायत पर ही Siddharthnagar BJP अग्रहरि के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगस्त 2023 से गौरीशंकर अग्रहरि किसी पद पर नहीं थे, लेकिन उनका आचरण ठीक नहीं था।

अग्रहरि का पलटवार

इस कार्रवाई पर Siddharthnagar BJP गौरीशंकर अग्रहरि ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो पूरी तरह एडिटेड है—“बॉडी किसी और की है, चेहरा मेरा है।” उनका कहना है कि वे जानते हैं किसने ऐसा किया है और यह सब राजनीति में नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

 

Tags: Siddharthnagar BJP

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mayawati

Mayawati के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की बड़ी रणनीति, लखनऊ रैली से 2027 चुनावी तैयारी का आगाज़

Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: "जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In