Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
निकाय चुनाव से पहले अर्ल्ट मोड में बीजेपी नेता

NOIDA: निकाय चुनाव से पहले अर्ल्ट मोड में बीजेपी नेता, गांव-गांव पैदल घूम कर जानी जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

नोएडा के विधायक पंकज सिंह एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। आपको बता दें, पंकज सिंह का ‘मिशन ग्राम’ शुरू हो गया है। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को 3 गाँव का भ्रमण और पद यात्रा कर वहाँ की समस्याओं का संज्ञान लिया। और पूर्ण प्राथमिकता के साथ काम शुरू कर दिया है।

10 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों की समस्या सुनी

नोएडा के विधायक पंकज सिंह एक्शन मोड पर आ गए हैं। ‘मिशन ग्राम’ को लेकर उन्होंने शुक्रवार को 3 गांव में भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के हेतु निर्देशित किया है। विधायक ने 10 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। पंकज सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा है कि नोएडा के किसी भी ग्राम में किसी भी निवासी को समस्या नहीं होनी चाहिए, इसका पूर्ण रुप से ध्यान रखा जाएगा।

गाँव में स्वास्थ्य से लेकर तमाम चींजो का निरिक्षण किया

बता दें की विधायक पंकज सिंह सबसे पहले ग्राम-सुल्तानपुर पहुँच वहाँ पर लोगो से जनसंवाद किया। गाँव में उप स्वास्थ्य केंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र, गाँव की सड़कों, सीवर, नाली आदि की व्यवस्थाओं को लेकर में निरिक्षण किया। गाँव में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लगभग 4 की.मी. तक पैदल ग्राम का भ्रमण किया। साथ ही आम जनता की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने को अधिकारियों को कहा।

अधिकारियों की मदद से जल्द से जल्द होगा समाधान

सुल्तानपुर गांव के भ्रमण के बाद विधायक गेझा गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने गेझा गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पंकज सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उसके बाद विधायक नोएडा के निठारी गांव पहुंचे, वहां पर बरात घर, खेल का मैदान, सड़क और अन्य इलाकों का निरीक्षण लिया।साथ ही अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण करने को कहा।

Exit mobile version