मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lok Sabha Election Result: ‘400 पार’ के नारे को जनता ने दिखाया ठेंगा, अपने ही गढ़ों में BJP का हुआ बुरा हाल

by Rajni Thakur
जून 4, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव, देश, राष्ट्रीय
bjp-performance-in-lok-sabha-election-2024-result-which-of-its-strongholds-is-bjp-failing-to-save-where-is-nda-suffering-how-much-loss
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Election Result: आम चुनाव 2024 की काउंटिंग (Lok Sabha Election Counting) अभी जारी है। अब तक देश की सभी 543 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इसमें से BJP 291 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA ने 231 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, अन्य पार्टियां 22 सीटों पर आगे हैं। अभी तक के आंकड़ों को देखा जाए तो जनता ने मोदी सरकार का ‘400 पार’ वाले नारे को ठेंगा दिखा दिया। विपक्षी दलों के वोटबैंक में सेंधमारी कर उनके गढ़ों पर कब्जा करने के चक्कर में बीजेपी को खुद अपने ही गढ़ों में मुंह की खानी पड़ी है।

अपने ही गढ़ों में हुए इस नुकसान का जवाब शायद भारतीय जनता पार्टी (BJP Performance) और उसके दिग्गज नेताओं के पास भी नहीं है। मोदी सरकार के नेतृत्व में एनडीए को कहां कितना नुकसान (Lok Sabha Election 2024 Result) हो रहा है? बीजेपी अपने किन-किन गढ़ को बचाने में नाकामयाब होती दिख रही है? चलिए जानते हैं।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

यूपी में हालत पतली

देश के सबसे बड़े सियासी राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी हालत टाइट होती नजर आ रही है। माना जा रहा था कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी की सियासी हैट्रिक लगाने में उत्तर प्रदेश ही सबसे ज्यादा योगदान देगा। लेकिन यहां के रुझान कुछ और ही कह रहे हैं। 2 बजे के रुझान के मुताबिक, राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

वहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी की 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि सपा मात्र 5 सीटों पर सिमट गई थी। ऐसे में ये रुझान यूपी में सपा की वापसी का प्रतीक है। इसके अलावा कांग्रेस 8 और आरएलडी 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एक सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) और अपना दल ने भी एक सीट बढ़त बना रखी है।

यह भी पढ़ें : देश के सबसे बड़े सियासती राज्य में हुआ बड़ा उलट-फेर, यूपी की 80 में से 36 पर सपा का कब्जा, BJP का हुआ ये हाल, देखें रुझान

बिहार में भी बुरा हाल

बीजेपी का गढ़ माना जाने वाला बिहार भी अब उसको इतना भाव नहीं दे रहा है। दोपहर 2 बजे तक के रुझानों में बीजेपी ने 13 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि, 2019 में पार्टी ने यहां की 17 सीटें अपने नाम की थीं। इसके अलावा जेडीयू 14, एलजेपी 5, आरजेडी 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य पार्टियों ने 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Result 2024: क्या INDI गठबंधन में हो रही जेडयू की वापसी? सपा कर रही बड़ा दावा- नीतीश कुमार आएंगे साथ

राजस्थान के रण में भी पिछड़े

राजस्थान में भी पिछली बार के मुकाबले बीजेपी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब तक के रुझान के मुताबिक बीजेपी ने राज्य में एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 8 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसके अलावा 3 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 में से 24 सीटें बीजेपी ने जीती थी।

महाराष्ट्र में भी नहीं बनी बात

महाराष्ट्र में भी बीजेपी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। माना जा रहा है कि शिवसेना और एनसीपी में हुई तोड़फोड़ के कारण जनता बीजेपी से नाराज है। जिस कारण अब तक के रुझान में राज्य की 48 में से 13 सीटों पर बीजेपी आगे है। वहीं, 11 पर कांग्रेस, 11 पर शिवसेना उद्धव, 6 सीटों पर एनसीपी शरद पवार और 5 सीटों पर शिवसेना शिंदे गुट ने बढ़त बना रखी है। इसके अलावा 2 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे हैं। बता दें कि बीजेपी ने 2019 के आम चुनाव में महाराष्ट्र में 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हरियाणा में फेल हुआ मोदी मैजिक

वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतने वाली बीजेपी 2024 में संघर्ष कर रही है। अब तक के रुझानों में भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस भी पांच सीटों पर आगे है।

झारखंड में भी BJP बेहाल

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड की 14 में से 11 सीटें अपने नाम की थीं। वहीं, 2024 के अब तक के रुझानों में पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं,  3 सीटों पर जेएमएम, 2 पर कांग्रेस और 1 पर एजेएसयू पार्टी आगे चल रही है।

बंगाल में भी BJP को मिली पटखनी 

पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी का बुरा हाल है। माना जा रहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बंगाल में ममता दीदी को पटखनी दे देगी। लेकिन अब तक के रुझानों के साफ पता चल रहा है कि यहां बीजेपी ने सिर्फ 9 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि, टीएमसी 30 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल की 18 लोकसभा सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election Result 2024 Live: देश की राजनीति का सबसे बड़ा दिन, आज होगा तय देश की सत्ता जाएगी किसके हाथ?
Tags: BJP Performancegeneral elections 2024INDIA allianceLok Sabha Election ResultPM ModiVote Counting
Share198Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है Janhvi Kapoor की मिस्टर एंड मिसेज माही

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है Janhvi Kapoor की मिस्टर एंड मिसेज माही

Lok Sabha Election 2024 Result: Smriti Irani's defeat in Amethi is almost certain, Congress candidate leads with 450172 votes

Amethi में Smriti Irani की हार लगभग तय, कांग्रेस प्रत्याशी 468141 वोटों के साथ आगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist