Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्यार में धोखे का शिकार हुई BMS की छात्रा

Meerut: प्यार में धोखे का शिकार हुई BMS की छात्रा, पहले से ही दो बच्चो का पिता निकला आरोपी मुफ़्ती

मेरठ में BAMS की एक छात्रा हुई लव सेक्स धोके की शिकार। मदरसे के मुफ़्ती नामक युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसा किया निकाह। मुफ़्ती अबुजर हक्कानी पहले से ही शादीशुदा है, और दो बच्चो का पिता भी है ।छात्रा का आरोप मुफ़्ती ने पहली पत्नी के साथ मिल दूसरी पत्नी को घर से निकाला। जिसके बाद से 8 माह की गर्भवती कार्यवाही के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रही है।

प्रेम जाल में फंसा कर धोखे से निकाह किया

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नर्सिंग की एक छात्रा लव, सेक्स और धोखे का शिकार हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मदरसे के मुफ्ती नामक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर धोखे से निकाह कर लिया। वहीं निकाह हो जाने के बाद महिला को पता चला की मुफ्ती पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन निकाह हो जाने के कारन वो उसी के साथ रहने लगी। पीड़िता ने बताया की वह 8 महीने की गर्भवती है जिसके बाद मुफ्ती गर्भवती पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया है। वहीं पीड़ित युवती इंसाफ की गुहार लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

छात्रा को पता चला उसका शौहर पहले से ही शादीशुदा

बता दें कि मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र का है। जहां एक मदरसे में पीड़िता बुशरा की छोटी बहन बच्चों को दीनी शिक्षा देती थी। इस दौरान दोनों की मिलाकात हुई और वो दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिसके बाद दोनो की बात निकाह तक पहुंच गई। आरोपी अबुजर से निकाह हो जाने के बाद नर्सिंग की छात्रा को पता चला कि उसका शौहर पहले से ही शादीशुदा है। उसकी एक पत्नी है और वो दो बच्चो का पिता भी हैं। लेकिन दोनो का निकाह हो जाने के कारण छात्रा अपने हालातों से समझौता करके उसी के साथ रहने लगी।

पहली पत्नी के मायके में छोड़कर फरार हो गया

अपने हालातों से समझौता कर पीड़िता उसके साथ रहने लगी, लेकिन उसके पति के जुल्म यहीं खत्म नहीं हुई। लेकिन जब हकीकत खुलकर सामने आई तो आरोपी मुफ्ती उसे अपनी पहली पत्नी के मायके में छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद से पीड़िता पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला शादीशुदा है। पहले दोनों पक्षों के बीच मध्यस्ता कराई जाएगी। अगर नहीं मानेंगे तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।

Exit mobile version