• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

DNA विवाद की गर्मी फिर बढ़ी: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दी ‘थीसिस’ पढ़ने की सलाह, उठाए गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश की सियासत में डीएनए को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के अतीत और डीएनए पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
May 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
0
DNA
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DNA controversy: उत्तर प्रदेश की सियासत में डीएनए को लेकर छिड़ी बहस अब और तेज़ होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीच जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने उन्हें तीखे शब्दों में आड़े हाथों लिया है। पाठक ने न सिर्फ अखिलेश द्वारा लिखवाए गए जवाबों की आलोचना की बल्कि समाजवादी पार्टी के राजनीतिक अतीत को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। डीएनए विवाद की इस बहस को अब एक वैचारिक मंथन का रूप देने की कोशिश की जा रही है, जिसमें आरोपों और तंजों की धार तेज होती जा रही है।

https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1924658064835412457

Related posts

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

August 20, 2025
Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

August 20, 2025

ब्रजेश पाठक का तीखा हमला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लम्बी पोस्ट लिखते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पास उनके सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वे बात को भटका रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने तो आपकी पार्टी के डीएनए पर सवाल किया था, अगर आपके पास जवाब नहीं था तो माफी मांग लीजिए, बात खत्म करिए।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने जो ‘थीसिस’ लिखवाई है, वह राजनीतिक विज्ञान की जगह ‘होम साइंस’ की तरह लग रही है।

समाजवादी पार्टी के अतीत पर निशाना

ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के कथित माफिया लिंक, मुजफ्फरनगर दंगों और राम मंदिर आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को याद दिलाते हुए पूछा कि क्या पार्टी इन सब बातों से डरती है। उन्होंने लिखा कि समाजवादी डीएनए की बात होते ही “अतीक, मुख्तार, दंगे और घोटाले” सामने आ जाते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने समाजवादी पार्टी के कथित भ्रष्टाचार और आपराधिक गठजोड़ पर सीधा हमला बोला।

जनता दर्शन में बुलाया अखिलेश को

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें उनके विभाग के हालात देखने हैं, तो वे किसी सुबह जनता दर्शन में आ जाएं। उन्होंने दावा किया कि वह रोज सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान करते हैं। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी की ‘एंबुलेंस सेवा’ की याद भी दिलाई, जिस पर खुद सपा के मंत्री रोते थे।

DNA विवाद बना सियासी हथियार

ब्रजेश पाठक ने अपने पोस्ट का अंत फिर DNA के मुद्दे पर करते हुए कहा कि डीएनए का मतलब पार्टी के इतिहास और क्रियाकलापों से है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी इस सवाल से घबरा रही है और जवाब देने से बच रही है।

Gonda encounter में मारा गया एक लाख का इनामी भुर्रे, 48 मुकदमों की क्राइम हिस्ट्री से दहला चुका था यूपी

Tags: DNA
Share196Tweet123Share49
Previous Post

दुनियाभर में 9,100 से ज़्यादा होटल भारत में भी 150,जानिए दुनिया में सबसे बड़े होटल ग्रुप की शानदार कहानी

Next Post

कैसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बनी आज की सच्चाई, क्या है जो बना वरदान से अभिशाप

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
smartphone addiction and mental health impact

कैसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बनी आज की सच्चाई, क्या है जो बना वरदान से अभिशाप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version