Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बंधवाई राखी और काटे बाल फिर भाई ने बहन को दी खौफनाक मौत, सनकी ने ‘छुटकी’ के लवर का भी कर दिया कत्ल

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भाई ने रक्षाबंधन पर बहन से राखी का धागा बंधवाने के बाद रक्षा करने के बजाए उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया।

Vinod by Vinod
August 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भाई ने रक्षाबंधन पर बहन से राखी का धागा बंधवाने के बाद रक्षा करने के बजाए उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में भाई ने बताया कि बहन का एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मैंने बहन को रोका पर वह नहीं मानी, जिसके कारण उसे मार दिया। आरोपी ने बहन की हत्या करने से पहले करीब 48 घंटे पहले उसके प्रेमी का भी मर्डर कर दिया था।

झांसी की ये घटना गरौठा थानाक्षेत्र के चांदपुरगांव की है। जानकारी मुताबिक, आरोपी अरविंद ने शनिवार को अपनी बहन से राखी बंधवाई थी। भाई ने बहन को रक्षाबंधन पर गिफ्ट भी दिया। इसके बाद वह अपनी बहन पुच्चू (18) को घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। आरोपी के साथ उसका दोस्त प्रकाश भी था। सूनसान जगह पर लेकर जाकर भाई ने बहन को पीटा। दोनों ने मिलकर उसके सिर के बाल काट दिए। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और खदान में शव फेंककर भाग गए।

RELATED POSTS

झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

August 20, 2025
Jhansi News: 1 बोरी में धड़-हाथ-पैर और दूसरी में मिला जांघ का हिस्सा, युवती के कटे सिर को खोज नहीं पाया जासूस कुत्ता

Jhansi News: 1 बोरी में धड़-हाथ-पैर और दूसरी में मिला जांघ का हिस्सा, युवती के कटे सिर को खोज नहीं पाया जासूस कुत्ता

August 16, 2025

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई घर लौट आया। रविवार सुबह लड़की का शव उतराता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। युवती के पिता पप्पू अहिरवार ने अपने बेटे और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आठ अगस्त को अरविंद ने टहरौली जाकर बहन के प्रेमी विशाल को धोखे से बुलाकर हत्या कर दी थी। उसका शव धसान नदी के पास से मिला था। इस मामले की अभी जांच चल रही थी। युवती की हत्या के बाद यह आशंका पुष्ट हो गई है कि अरविंद ने ही विशाल को मारा था। पुलिस के मुताबिक लड़की के प्रेमी का मर्डर भी अरविंद ने किया था।

परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पुच्चू के प्रेम संबंध टहरौली निवासी विशाल से थे। इस बात से अरविंद बहुत नाराज था। परिजनों का कहना है कि अरविंद कुछ महीनों से पुणे में था। 7 अगस्त को घर आया था। इकलौता भाई होने के नाते अरविंद को तीनों बहनें चाहती थीं। राखी के दिन पुच्चू अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से राखी खरीदकर लाई थी। एक साथ मिलकर त्योहार मनाया। राखी बंधवाने के बाद अरविंद ने तीनों बहनों को नेग दिया। इसके बाद अचानक पुच्चू से बाहर चलकर घूम आने के लिए कहा। दोनों बहनें भी चलने को जिद करने लगीं लेकिन अरविंद उन्हें साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ।

भाई के बाहर जानें को लेकर पुच्चू राजी हो गई। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई ने कुछ देर पहले जिंदगी भर रक्षा करने का वचन दिया है, वही उसकी जान लेने का मंसूबा बांध रखा है। बेफ्रिक होकर वह अपने भाई के साथ निकल गई। छोटी बहन ने कुछ देर पहले ही उस कलाई पर नेह के धागे बांधे थे। उससे अपनी रक्षा का वचन लिया था लेकिन झूठी आन की खातिर भाई ने अपना वचन नहीं निभाया। अपनी लाडली बहन का भाई ने रक्षाबंधन पर्व पर मर्डर कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने बहन को बहले बेइज्जत किया। उसे पीटा, बाल काटे फिर गला घोंटा।

पुच्चू के भाई अरविंद के दोस्त प्रकाश प्रजापति की रिश्तेदारी उसके गांव में है। 7 अगस्त को प्रकाश गांव आया था। दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने विशाल को अपने साथ ले गया। आठ अगस्त को विशाल को फोन लगाने पर वह स्विच ऑफ था। पूरे दिन फोन नहीं लगा। 9 अगस्त को प्रकाश से पूछने पर उसने बताया कि विशाल मेरे साथ है। उसका फोन खराब हो गया है। गांव के लोगों ने बताया कि उस दिन अरविंद भी उसके साथ था। पुलिस पूछताछ में प्रकाश ने विशाल की हत्या की बात कुबूल की।उसने पुलिस को बताया कि अरविंद ही उसे लेकर गया था। बाइक से विशाल को लेकर पहले वह लोग धसान नदी के पास गए। यहां उन दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया।

गरौठा के नुनार गांव में पुच्चू की रिश्तेदारी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान मालूम चला कि इसी गांव में टहरौली के पथराई गांव निवासी विशाल (18) पुत्र हल्केराम अहिरवार का ननिहाल था। दोनों के घर पड़ोस में थे। दोनों अक्सर ही नुनार गांव जाते थे। डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद उनमें चैटिंग शुरू हो गई। दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। साथ में जीने मरने की कसमें भी खा लीं। जनवरी में विशाल और पुच्चू दोनों घर से भाग गए। इसके बाद उनके परिजनों को उनके संबंधों का पता चला। पुच्चू के परिजनों ने विशाल के खिलाफ लड़की को भागने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस दोनों को पकड़कर लाई। पंचायत के बाद किसी तरह सुलह हुई।

इसके बाद पिता अपने बेटे विशाल को लेकर हरियाणा चले गए। इस मामले के बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। 15 दिन पहले विशाल गांव आया था। इसी के बाद अरिवंद ने पुणे में रहते हुए विशाल की हत्या का प्लान बनाया। उसने अपने दोस्त प्रकाश को मिलाया और बहन के साथ ही उसके प्रेमी का भी मर्डर कर दिया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि अभी तक की छानबीन में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी अरविंद और प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Tags: accused brother arrestedBrother killed sister in Jhansijhansi policemurder of sister's lover
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

by Vinod
August 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां पूर्व प्रधान ने अपनी...

Jhansi News: 1 बोरी में धड़-हाथ-पैर और दूसरी में मिला जांघ का हिस्सा, युवती के कटे सिर को खोज नहीं पाया जासूस कुत्ता

Jhansi News: 1 बोरी में धड़-हाथ-पैर और दूसरी में मिला जांघ का हिस्सा, युवती के कटे सिर को खोज नहीं पाया जासूस कुत्ता

by Vinod
August 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के टोड़ी फतेहपुर के गांव...

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

by Vinod
August 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन पर्व पर चचेरे भाई...

Jhansi News: ‘बड़े साहब’ ने इंस्पेक्टर के प्राईवेट पार्ट पर क्यों मारी लाल, रोते हुए ‘सिंघम’ ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

Jhansi News: ‘बड़े साहब’ ने इंस्पेक्टर के प्राईवेट पार्ट पर क्यों मारी लाल, रोते हुए ‘सिंघम’ ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

by Vinod
January 16, 2025

झांसी ऑनलाइन डेस्क। न्वाबाद थाने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल मीडिया में...

Jhansi

‘गजब’ झांसी में कांस्टेबल ने थानेदार पर जूते से किया ‘ठांय-ठांय’

by Digital Desk
November 9, 2024

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) में एक कांस्टेबल ने जबरदस्त उत्पात मचाया। थाने के अंदर दरोगा को अपशब्द कहे...

Next Post
Murder in Jhansi: क्यों हुई युवक और युवती की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला

Murder in Jhansi: क्यों हुई युवक और युवती की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला

PM Modi

PM Modi का अमेरिकी टैरिफ को करारा जवाब, टेक्नोलॉजी बनेगी भारत की नई ताकत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version