रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Murder in Jhansi: क्यों हुई युवक और युवती की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला

झांसी में प्रेम-प्रसंग से जुड़े डबल मर्डर और संभल में युवक की बेरहमी से हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी पकड़े जा रहे हैं।

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Shocking Double Murder in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दो दिन पहले एक युवक का शव मिलने के बाद रविवार को उसकी प्रेमिका का शव भी बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ी हत्या का है। मृतका के पिता ने अपने ही बेटे पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी भाई घटना के बाद से फरार है।

पहले युवक, फिर युवती की लाश मिली

थाना टहरौली के पथराई गांव निवासी विशाल का खून से सना शव लहचूरा थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में नदी किनारे शुक्रवार को मिला था। इसके दो दिन बाद, रविवार को चंद्रपुरा गांव में धार्मिक स्थल के पास ग्रामीणों ने 18 वर्षीय सहोदरा उर्फ पुत्तो का शव देखा। सहोदरा के सिर के बाल मुंडे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि विशाल और सहोदरा के बीच प्रेम-संबंध थे, इसी वजह से यह घटना ‘ऑनर किलिंग’ हो सकती है।

RELATED NEWS

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

अगस्त 1, 2026
Jamnagar Murder Case

Mystery Murder Case: दृश्यम’ जैसी असली कहानी, खुला ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झूठ, फैक्ट्री के 12 फुट नीचे मिला कंकाल

जुलाई 31, 2026

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें।

पिता ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता पप्पू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सहोदरा, विशाल को जानती थी और दोनों के बीच संबंध थे। पप्पू ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उनके बेटे अरविंद ने की है। पुलिस पप्पू से पूछताछ कर रही है और आरोपी भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच हो रही है और विशाल की मौत को भी इसी केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

संभल में युवक की बेरहमी से हत्या

इसी बीच, संभल जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज बारिसनगर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। आरोप है कि एक पति-पत्नी ने युवक को घर बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

युवक पर पहले जबरन संबंध बनाने और फिर ब्लैकमेल कर पैसे और जेवर हथियाने का आरोप था। गुस्साए पति-पत्नी ने युवक के पैरों पर लोहे की सरिया से हमला किया और प्लास से उसके दांत उखाड़ दिए। बुरी तरह घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को हिरासत में लिया और मृतक के पिता की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: Crime NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Major Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और मौजूदा विधायकों के...

Jamnagar Murder Case

Mystery Murder Case: दृश्यम’ जैसी असली कहानी, खुला ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झूठ, फैक्ट्री के 12 फुट नीचे मिला कंकाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Mystery Husband Murder Case : गुजरात के जामनगर से सामने आया एक सनसनीखेज मामला लोगों को फिल्म दृश्यम की याद...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Chandauli Case : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Next Post
PM Modi

PM Modi का अमेरिकी टैरिफ को करारा जवाब, टेक्नोलॉजी बनेगी भारत की नई ताकत!

क्या है फतेहपुर के नवाब अब्दुल समद के मकबरा और शिव मंदिर का विवाद, कौन है वो शख्स, जिसने फहराया भगवा ध्वज

क्या है फतेहपुर के नवाब अब्दुल समद के मकबरा और शिव मंदिर का विवाद, कौन है वो शख्स, जिसने फहराया भगवा ध्वज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist