Monday, April 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News : बहन की सगाई में खुश हो कर भाई ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौत, दो घायल

Gulshan by Gulshan
October 8, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : सोमवार शाम करछना क्षेत्र के केंचुआ गांव में सगाई के जश्न में हुई फायरिंग ने एक खुशहाल समारोह को मातम में बदल दिया। पप्पू यादव की बेटी की सगाई के मौके पर उसके भाई ने खुशी में हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे एक मासूम बच्चे की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए।

सगाई समारोह में जुटे परिवार

केंचुआ गांव के पप्पू यादव की बेटी की शादी मेजा के सूरज यादव के बेटे राजकरण से तय हुई थी। सोमवार को सगाई समारोह के लिए लड़के पक्ष के रिश्तेदार दोपहर करीब 12 बजे केंचुआ गांव पहुंचे। पूरे माहौल में खुशी और उत्साह था। इस खुशी के मौके पर पप्पू यादव का बेटा, जो अपनी बहन की सगाई से बेहद खुश था और अपने पिता की बंदूक से फायरिंग करने लगा।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

खुश में की फायरिंग बना हादसा

लड़के के भाई की यह खुशी की फायरिंग अचानक एक भयानक हादसे में बदल गई। फायरिंग के दौरान गोली और छरों के लगने से लड़के के चचेरे भाई ज्ञानचंद्र का सात वर्षीय बेटा कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही रिश्तेदार दीपनारायण की 11 वर्षीय बेटी राधा और जयसिंह यादव का 11 वर्षीय पुत्र आयुष भी फायरिंग में घायल हो गए।

घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए आर्गन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। राधा और आयुष की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने सगाई के उत्सव को गम में बदल दिया।

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट और योगेश के बीच कांटे की भिड़ंत, आखिर किसके हाथ लगेगी ये चुनावी पारी?

आरोपी भाई और परिवार फरार

घटना के बाद पप्पू यादव अपनी बेटी की सगाई का कार्यक्रम अधूरा छोड़कर परिवार सहित गांव से भाग निकला। पुलिस ने लड़की के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खुशी के माहौल में मातम

जिस समारोह में खुशियां और उमंग होनी चाहिए थी, वह मातम में बदल गया। मासूम कार्तिक की मौत से पूरा परिवार टूट गया है, और घायल बच्चों के परिवार भी सदमे में हैं।

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post
Basohli Assembly Election

Basohli Assembly Election Result 2024: भाजपा की दो बार की जीत के बीच, क्या चौधरी लाल सिंह का जादू चलेगा?

Mangalwar Ke Upay : क्या आपकी कुंडली का है मंगल कमजोर ? यहां जानें दोष दूर करने के आसान उपाय

Mangalwar Ke Upay : क्या आपकी कुंडली का है मंगल कमजोर ? यहां जानें दोष दूर करने के आसान उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist