रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बुलंदशहर में 5 लोगों की कार के अंदर जिंदा जली चिता, मौत का मंजर देख ‘इंद्रदेव’ भी नहीं रोक पाए आंसू

यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ, यहां पुलिस से टकराते ही कार पर आग लगी, जिससे पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।

by Vinod
जून 18, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिलदहला देने वाले हादसे से इंसान ही नहीं बल्कि ‘इंद्रदेव’ की आंख से आंसू छलक पड़े।यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई। कार के पलटते ही उस पर आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। कार के अंदर सवार 6 में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इजाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग स्थित चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कार की स्पीड तेज थी। जिसके कारण चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह सीधे पुलिस से टकरा गई। टकराते ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

RELATED NEWS

Bulandshahr

बुलंदशहर में खूनी ‘सियासत’: भाजपा नेता की SUV ने बसपा पूर्व विधायक के भतीजे को कुचला, सरेआम दी मौत!

जनवरी 6, 2026
Bulandshahr

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना, फेरी लगाकर गुजारा करने वाले युसूफ को मार डाला

दिसम्बर 9, 2025

जानकार के मुताबिक, कार सवार बदायूं में शादी समारोह में गए हुए था। वह बदायूं से दिल्ली लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं। देर रात उनकी पुत्रियां गुलनाज, मोमिना, पुत्र तनवीज अहमद, एक अन्य किशोरी निदा उर्फ जेवा और जुबेर अली निवासी खैरपुर बल्ली थाना सहसवान के साथ उनका दो वर्षीय पुत्र जैनुल बुधवार सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। जहां कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। बुलंदशहर में सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। हादसे के बाद अचानक तेज बारिश होने लगी, जिसने आग पर कुछ हद तक काबू किया। यही वजह रही कि कार के अंदर से युवती को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मृतकों के शव पूरी तरह से जल चुके थे। मासूम बच्ची का शव उसकी मां की गोद पर था। जिसने भी ये दृश्य देखा उसकी रूह कांप गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के टकराने के बाद आग लग गई, जिससे कोई भी बाहर नहीं आ सका।

बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। एक घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। जांच में सामने आया है कि अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकराकर पलट गया और आग लग गई।

Tags: bulandshahrfive people diedRoad accident in Bulandshahr
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Bulandshahr

बुलंदशहर में खूनी ‘सियासत’: भाजपा नेता की SUV ने बसपा पूर्व विधायक के भतीजे को कुचला, सरेआम दी मौत!

by Mayank Yadav
जनवरी 6, 2026

Bulandshahr Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ बहुजन समाज पार्टी (BSP)...

Bulandshahr

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना, फेरी लगाकर गुजारा करने वाले युसूफ को मार डाला

by Mayank Yadav
दिसम्बर 9, 2025

Bulandshahr Yusuf hawker beaten to death: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां डिबाई कोतवाली...

Bulandshahr

Bulandshahr: सरेराह बहन पर चाकू से हमला, भाई गिरफ्तार, वायरल वीडियो से दहशत

by Mayank Yadav
अक्टूबर 10, 2025

Bulandshahr knife attack: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवक ने...

Bulandshahr

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

by Mayank Yadav
सितम्बर 2, 2025

Bulandshahr shooting: बुलंदशहर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट से तारीख कर लौट रही एक महिला...

Bulandshahr

Bulandshahr में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, 9 की मौत, 43 घायल

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2025

Bulandshahr road accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौके...

Next Post
Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा, सोनम ने एक महीने में इस शख्स से की 234 बार फोन पर बातचीत!

Raja Raghuvanshi

हनीमून बना मौत का जाल: राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब संजय वर्मा बना सबसे बड़ा रहस्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist