Site icon News1India

बुलंदशहर में घना कोहरा बना आफत, हाईवे पर दर्जनभर गाड़ियों आपस में भिड़ी, कई लोग घायल

Bulandshahr News

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घने कोहरे (Bulandshahr News) ने भारी तबाही मचाई। एनएच-91 पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिसके चलते एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में रोडवेज बस, कार और ट्रक समेत कई वाहन शामिल रहे।

घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

यह हादसा बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में मधुसूदन डेयरी के पास एनएच-91 पर हुआ जहां घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। टकराने वाले वाहनों में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक भी शामिल था, लेकिन गनीमत रही कि कोई सिलेंडर नहीं फटा, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: इंटरनेशनल क्रिकेट से अश्विन ने लिया संन्यास, 765 विकेट के साथ किया अलविदा

इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है साथ ही सुबह और शाम के समय घने कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। आज, 18 दिसंबर के लिए पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा।

हालांकि 19, 20 और 21 दिसंबर को मौसम थोड़ा साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, 22 और 23 दिसंबर को फिर से घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है। दिन के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Exit mobile version