शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

न्याय न मिलने से हताश युवक ने मांगी इच्छा मृत्यु, टेंट की दुकान में आग लगने से हुआ था भारी नुकसान 

उत्तर प्रदेश के स्याना कस्बे में एक युवक ने न्याय न मिलने से परेशान होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 25, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Bulandshahr News
Share on FacebookShare on Twitter

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के स्याना कस्बे में एक युवक ने न्याय न मिलने से परेशान होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। विनोद कुमार नामक यह युवक तहसील (Bulandshahr News) परिसर में कई स्थानों पर इच्छा मृत्यु के पोस्टर चिपकाकर अपनी पीड़ा जाहिर की।

युवक ने क्यों मांगी इच्छा मृत्यु

RELATED NEWS

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

अगस्त 28, 2026
Bulandshahr Airforce Jawan Assault

Viral video: एयरफोर्स जवान और शिक्षक पिता को भीड़ ने घेरा, हॉर्न बजाने पर बीच बाजार पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

फ़रवरी 23, 2026

विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा रामपाल सिंह के मकान में टेंट की दुकान चलाता है। 25 दिसंबर की रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर आग लगा दी। इस घटना में उसका 26 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही उसके चाचा के कृषि उपकरण, खाद, बीज और अनाज भी आग की भेंट चढ़ गए। मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। विनोद ने बताया कि घटना के बाद से वह न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला है। हताश होकर उसने तहसील परिसर में इच्छा मृत्यु के पोस्टर लगाए और मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग की।

यह भी पढ़े: यूपी में मौसम बदल रहा मिजाज, बारिश के बाद भीषण गर्मी, अब तेज हवाओं का अलर्ट 

मामले पर प्रशासन ने क्या कहा?

पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने विनोद से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। सर्कल अधिकारी (सीओ) दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने विनोद से संपर्क कर मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मामले पर विनोद ने क्या कहा?

हालांकि विनोद का कहना है कि वह तब तक संतुष्ट नहीं होगा जब तक उसे न्याय नहीं मिलता और उसके नुकसान की भरपाई नहीं होती। यह घटना एक बार फिर न्याय प्रणाली में देरी और आम आदमी की पीड़ा को उजागर करती है। विनोद की हताशा समाज के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि क्या व्यवस्था आम नागरिक को समय पर न्याय दिलाने में सक्षम है? अब यह देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस कितनी जल्दी इस मामले में न्याय सुनिश्चित करती है और विनोद को राहत प्रदान करती है।

Tags: Bulandshahr News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Bulandshahr Road Accident: शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस बुलंदशहर के खुर्जा नगर...

Bulandshahr Airforce Jawan Assault

Viral video: एयरफोर्स जवान और शिक्षक पिता को भीड़ ने घेरा, हॉर्न बजाने पर बीच बाजार पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 23, 2026

Airforce Jawan Assault in Bulandshahar: बुलंदशहर में रविवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एयरफोर्स के एक जवान...

Bulandshahr News

पति के सामने पत्नी अपने प्रेमी से बनाती थी संबंध, पति ने किया सुसाइड

by Digital Desk
जुलाई 19, 2025

Bulandshahr News: यूपी में पति पत्नी के रिश्तों में कलह के कई मामले आमने आ चुके हैं, हालिया मामला बुलंदशहर...

Bulandshahr News

मांगलिक कार्यक्रम के बहाने प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने खींची बड़ी लकीर

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025

खुर्जा (बुलंदशहर)। भारतीय जनता पार्टी, यूपी के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश...

Bulandshahr News

बुलंदशहर में घना कोहरा बना आफत, हाईवे पर दर्जनभर गाड़ियों आपस में भिड़ी, कई लोग घायल

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 18, 2024

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घने कोहरे (Bulandshahr News) ने भारी तबाही मचाई। एनएच-91 पर कोहरे के कारण...

Next Post
spiritual bathing and mantra chanting benefits

Spiritual bathing : नहाते समय गाना नहीं अब बोलिए यह मंत्र , जिससे मिलेगी सुख ,शांति और समृद्धि

Auraiya Murder Case

मेरठ हत्याकांड जैसा औरया में मर्डर, शादी के 15वें दिन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In