Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी के इस नाग मंदिर की रहस्यमयी है कहानी, धर्मस्थल की छत डलवाने वाले भक्त को मिलती है ‘सजा-ए-मौत’

यूपी के औरैया जिले स्थित दिबियापुर में प्राचीन नाग मंदिर, जिस पर छत नहीं पड़ी, इसके पीछे का रहस्य जान कर आप हो जाएंगे हैरान।

by Digital Desk
09/12/2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म

कानपुर। यूपी के औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद गांव के टीले पर धौरा नाग मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण किसने करवाया, वह रहस्य बना हुआ है। 11वीं सदी में मोहम्मद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर मुर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब से मंदिर में सदियों पुरानी खंडित मूर्तियां पड़ी हुई हैं। नाग मंदिर को लेकर अनोखी मान्यता भी है। कहा जाता है कि इस मंदिर पर छत का निर्माण नहीं हुआ है और न कभी होगा। जो व्यक्ति इस मंदिर में छत का निर्माण कराता है, उसकी असमय मौत हो जाती है।

टीले पर धौरा नाग मंदिर से प्रसिद्ध

कानपुर संभाग में रामायण और महाभारत कालीन कई मंदिर और भवन हैं, जो कई रहस्यों को समेटे हुए हैं। कुछ तो विज्ञान को भी चुनौती देने का माद्दा रखते हैं। इन्हीं में से भीतरगांव का मानसूनी मंदिर, शिवराजपुर का शिव मंदिर, जहां अश्वस्था आज भी पूजा करने के लिए आते हैं। कुछ ऐसा ही चमत्कारी मंदिर औरैया जिले के दिबियापुर के पास सेहुद गांव के टीले पर धौरा नाग मंदिर से प्रसिद्ध है। मंदिर का इतिहास प्राचीन है। खास बात यह है कि इस मंदिर पर छत नहीं है। मान्यता है कि जिसने भी यहां पर छत डालने की कोशिश की या तो उसकी मौत हो गई या उसे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मोहम्मद गजनवी ने मंदिर पर किया था हमला

ग्रामीण बताते हैं 11 वीं सदी में मोहम्मद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर मूर्तियों को तोड़ दिया था। तभी से मूर्तियां त्यों की त्यों मंदिर में मौजूइ हैं। तो मुगल आक्रांता के तोड़फोड़ के सच को बयां करती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मंदिर कितना पुराना है। धौरा नाग मंदिर में छत नहीं है। यहां मौजूद देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों की पूजा की जाती है। लोगों की मान्यता है कि साक्षात धौरा नाग देवता मंदिर परिसर में लोगों को दर्शन देते रहते हैं। मंदिर में देश के कोने-कोने से भक्त आते हैं और नाग देवता के दर्शन कर मन्नत मांगते हैं।

जयचंद्र करने आते थे पूजा-अर्चना

इस मंदिर का निर्माण किसने और कब कराया ये आज भी रहस्य बना हुआ है। कहा जाता है कि कन्नौज के राजा जयचंद्र की इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था थी। वे यहां नाग पूजन करने के लिए आया करते थे। उस समय राजा जयचंद्र ने मंदिर पहुंचने के लिए एक गुप्त सुरंग का निर्माण कराया था। छोटे से कमरे की तरह दिखने वाले इस मंदिर में एक कोने में बेहद प्राचीन खंडित मूर्तियां पड़ी हैं। मंदिर में छत नहीं हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इस मंदिर में जिसने भी छत का निर्माण कराने का प्रयास किया, उसकी या उसके परिवार के किसी सदस्य की असमय मौत हो गई। साथ ही छत भी अपने आप नीचे गिर गई।

तब गवांनी पड़ी थी जान

स्थानीय लोगों की मानें गांव के ही इंजीनियर बेटे ने एक बार मंदिर में छत बनवाने का प्रयास किया था। कुछ समय बाद उसके दोनों बच्चों का निधन हो गया और सुबह छत भी गिरी हुई मिली। तब से आज तक कोई भी इस मंदिर में छत डलवाने की हिम्मत भी नहीं करता है। कहा जाता है कि ये मंदिर बेशक खुला रहता है, लेकिन यहां की ईंट, मूर्ति या कोई भी चीज आप साथ नहीं ले जा सकते। जिसने भी ऐसा किया, उसके सामने ऐसे हालात पैदा हो गए कि उसे वापस वो चीज रखने के लिए आना पड़ा।

डीएम को वापस करनी पड़ी थी मुर्ति

धौरा नाग मंदिर में नाग पंचमी के दिन आसपास के जनपदों से आने वाले श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही यहां पर दो दिन तक लगातार मेला चलता है। ग्रामीण उदयवीर ने बताया कि गांव में स्थित मिट्टी के टीलों पर भगवान शिव की प्रतिमाएं निकलती रहती हैं। कोई बाहरी व्यक्ति मंदिर या उसके आसपास से कोई पत्थर भी लेकर नहीं जा पाता. अगर कोई ले भी जाता है तो उसे सांप ही सांप दिखाई देते हैं। इसके बाद उसे पत्थर को वापस रखना पड़ता है। 1957 में इटावा के तत्कालीन जिलाधिकारी इस मंदिर से एक मूर्ति ले गए थे, लेकिन कुछ समय बाद उनको वो मूर्ति वापस रखने के लिए आना पड़ा था।

तक्षक प्रजाति के सांप

ग्रामीणों के अनुसार राजा परीक्षित को तक्षक सांप ने डस लिया तो उनके बेटे जनमेजय ने संपूर्ण सांप जाति के खात्मे के लिए यज्ञ किया था। गांव में तक्षक प्रजाति के नाग निकलते रहते हैं। विशेषकर नागपंचमी पर ये नाग मंदिर में आते-जाते रहते हैं। गांव के रहने वाले रामलखन गुप्ता का कहना है कि ये नाग मंदिर काफी प्राचीन है और नागपंचमी पर काफी दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। नाग देवता उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। बता दें, मंदिर और इससे जुड़ी कहानियां केवल लोगों की मान्यताओं पर ही आधारित हैं। इसका कोई वैज्ञानिक आधार आज तक नहीं मिला है। न्यूज वन इंडिया किसी भी तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है।

Next Post
vidhva pention yojna

Widow pension scheme:पति खोया, पर सरकार का मिला सहारा विधवा पेंशन योजना महिलाओं की नई उम्मीद

Weather News: ऐसा क्या हुआ ‘चमत्कार’ कि बदल गया मौसम का मिजाज, जमा देने वाली ठंड की शुरुआत के साथ ही बारिश का अलर्ट

Weather News: ऐसा क्या हुआ ‘चमत्कार’ कि बदल गया मौसम का मिजाज, जमा देने वाली ठंड की शुरुआत के साथ ही बारिश का अलर्ट

Sambhal Violence : क्या है संभल पुलिस का ‘ऑपरेशन हंड्रेड’, जिसकी आहट से बिल में दुबके हिंसा के ‘विलेन’

Sambhal Violence : क्या है संभल पुलिस का ‘ऑपरेशन हंड्रेड’, जिसकी आहट से बिल में दुबके हिंसा के ‘विलेन’

RECOMMENDED

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

CATEGORIES

  • Bihar Elections 2025
  • Breaking
  • Health
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Jharkhand
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • Tech
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • Viral Video
  • अद्भुत कहानियां
  • अरुणाचल प्रदेश
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • ओडिशा
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गाजीपुर
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • जयपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नेपाल
  • नोएडा
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • बिहार
  • बेंगलुरु
  • बॉलीवुड
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सुप्रीम कोर्ट
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • हॉलीवुड
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India