Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Raebareli: जादू टोने के चक्कर में पड़ोस में रहने वाली 12 साल की लड़की का घोटा गला, बोरे में शव को डालकर खेत में फेंका

by Juhi Tomer
November 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, विशेष

रायबरेली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि घर से चारा काटने के लिए निकली 12 वर्षीय बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्यारे हत्या कर बोरी में शव भरकर ठिकाने लगाने की फिराक में थे। तांत्रिक ने पहले गला घोंटकर उसे मार डाला फिर उसे बोरें में भरकर छिपा दिया। तांत्रिक का बेटा जब बकरियों को चारा खिलाने पहुंचा तो बोरे में शव देख सन्न रह गया। इसके बाद लोगों को जानकारी हो सकी।

आपको बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को तांत्रिक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। मृतक लड़की के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपीयों से पूछताछ करने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रसूलपुर गहरवारी निवासी देशराज की बेटी नीतू (12) शुक्रवार को खेत गई थी। धान पीटने के बाद उसे बोरियों में भरकर ढो रही थी। दो बार वह धान की फसल लेकर घर भी पहुंची। तीसरी बार जब धान लेने खेत गई तो अचानक दोपहर 12 बजे लापता हो गई।

RELATED NEWS

Raebareli News: प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन के संचालन में अब रायबरेली का भी योगदान

July 2, 2023

Raebareli News: सोनिया गांधी के गढ़ में गरजेंगे योगी, मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे को लेकर बीजेपी के मंत्रियों ने की प्रेस वार्ता

April 24, 2023

जब घरवालों ने तलाशा तो उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। शाम करीब छह बजे गांव में ही पड़ोसी युवक के घर से एक बोरी में नीतू का शव मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ डलमऊ अशोक सिंह, कोतवाल पंकज तिवारी मौके पर पहुंच गए। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। कोतवाल ने बताया कि शव देखकर लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर पर बालिका का शव पाया गया है, वह जादू टोना करता है। तांत्रिक रामकुमार पासवान को हिरासत में ले लिया गया है। चाचा कल्लू की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि चाचा कल्लू ने बताया कि तांत्रिक रामकुमार ने जादू-टोना के चक्कर में बालिका की हत्या कर शव को बोरे में भरकर बकरी बांधने वाले स्थान पर फेंक दिया। तांत्रिक का 10 वर्षीय बेटा जब बकरी बांधने गया तो बोरे में शव देख चिल्लाने लगा। इतने में उसकी मां भी पहुंच गई। तांत्रिक की पत्नी भी घर में नीतू की लाश देख घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर घरवाले पहुंचे तो नीतू का शव बोरे में देख उनके होश उड़ गए।

Tags: daily raebareli newslatest raebareli newsraebareli crime ewsRaebareli News In Hindi

Juhi Tomer

Related Posts

Raebareli News: प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन के संचालन में अब रायबरेली का भी योगदान

by Ayushi Dhyani
July 2, 2023

रायबरेली, खबर रायबरेली से है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन के संचालन में अब सोनिया...

Raebareli News: सोनिया गांधी के गढ़ में गरजेंगे योगी, मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे को लेकर बीजेपी के मंत्रियों ने की प्रेस वार्ता

by Juhi Tomer
April 24, 2023

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवासीय दौरे के तहत 25 तारीख...

Raebareli: स्टेयरिंग लॉक होने से गड्ढे में गिरी एंबुलेंस, हादसे में 2 मरीजों सहित चालक-परिचालक घायल

by Anu Kadyan
April 22, 2023

रायबरेली जिले में एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। एंबुलेंस मरीजों को लेकर रायबरेली के लिए आ रही...

Raebareli: न्याय के लिए चक्कर काट रहे बुजुर्ग की थाने में मौत

by Abhinav Shukla
October 12, 2022

रायबरेली। महीनों से न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहे एक बुजुर्ग की थाना परिसर में ही मौत हो...

भारत दर्शन के लिए निकला युवक पैर फिसलने से गिरा ट्रेन के नीचे, चाय की तलब ने ली जान

by Juhi Tomer
September 21, 2022

कई बार यात्रा के दौरान ट्रेन में जल्दबाजी के चलते यात्रियों की जान पर बन आती हैं, ऐसा ही वाक्या...

Next Post

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जाने किसे कहां से मिला टिकट

Ghaziabad: कार की रफ़्तार की उगलती चिंगारी, बाइक सवारों को मारी टक्कर, मोटर साइकिल को एक किमी तक घसीटता ले गया चालक

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India