Saturday, December 27, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हजारों लड़कियों को शिकार बनाने की साजिश! धर्मांतरण और शेखों को बेचने वाले छांगुर गिरोह की पोल पट्टी खोलती एक पीड़िता

सऊदी से लौटी सहारनपुर की एक युवती ने छांगुर बाबा गिरोह की खौफनाक साजिश का खुलासा किया है। उसने बताया कि गिरोह का लक्ष्य 2027 से पहले 50 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कर शेखों को बेचना है। पीड़िता बोली: 2027 चुनाव से पहले 50 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कराना है मकसद, नहीं मानीं तो शोषण, वीडियो वायरल की धमकी और सऊदी भेजकर शेखों को बेचने की तैयारी थी

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 15, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Chhangur gang
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chhangur gang conversion conspiracy: सहारनपुर की एक युवती ने सऊदी से लौटकर ऐसे खुलासे किए हैं, जो किसी को भी झकझोर कर रख दें। पीड़िता के मुताबिक छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन और उसके गिरोह का मकसद उत्तर प्रदेश की 50 हजार से अधिक लड़कियों का धर्मांतरण कर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश को अंजाम देना है। गिरोह के लोग सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते हैं, धर्मांतरण कराते हैं और फिर उन्हें शेखों के हवाले कर देते हैं। विरोध करने पर भूखा रखते हैं, नशीले इंजेक्शन देकर गैंगरेप करते हैं और वीडियो वायरल की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि वह खुद इस जाल में फंसी थी और किसी फिल्मी सीन की तरह भागकर भारत लौटी।

Chhangur gang की डरावनी साजिश: सोशल मीडिया से शुरू, शेखों तक खत्म

सहारनपुर की पीड़िता ने बताया कि वह साल 2021 में कर्नाटक के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, तभी सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई जिसने खुद को राजू राठौर बताया। बाद में पता चला कि वह वसीम है, Chhangur gang गिरोह का अहम सदस्य। उसने सऊदी बुलाकर शादी का झांसा दिया। पीड़िता ने घर के जेवर बेचकर सऊदी पहुंची, पर वहां जाकर हकीकत सामने आई। कलमा पढ़वाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया, नमाज सिखाई गई। विरोध करने पर वसीम और उसके साथियों ने उसे भूखा रखा, नशीले इंजेक्शन देकर कई लोगों से बलात्कार कराया। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ 8-10 लोग बारी-बारी से शोषण करते थे।

RELATED POSTS

No Content Available

शादी के बहाने धर्मांतरण, फिर शेखों के पास बेचने की तैयारी

Chhangur gang पीड़िता ने बताया कि सऊदी में अद्दिलामनगर स्थित एक फ्लैट में उसे बंधक बनाकर रखा गया था। वहां मौलाना अख्तर सिद्दीकी ने उसका धर्मांतरण कराया और फिर एक अरब शेख से शादी कराने की योजना बनाई गई। पीड़िता ने जब भागने की कोशिश की तो पासपोर्ट छीन लिया गया और मारा-पीटा गया। लेकिन एक रात जब वसीम और मौलाना सो गए, तो उसने टेबल की दराज से पासपोर्ट निकालकर वहां से भाग निकली और किसी तरह भारत लौट आई। सहारनपुर पहुंचकर थाने और कप्तान ऑफिस के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।

सहारनपुर-बिजनौर-देवबंद की लड़कियां निशाने पर, राष्ट्रपति को पत्र

Chhangur gang पीड़िता के अनुसार, छांगुर गिरोह का नेटवर्क सहारनपुर, बिजनौर और देवबंद में गहराई तक फैला हुआ है। गिरोह ने अब तक सैकड़ों लड़कियों को फंसा कर सऊदी भेजा है। पीड़िता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है। उसने बताया कि छांगुर बाबा, वसीम उर्फ राजू राठौर, सलमान, पीरू और फरमान—ये सभी गिरोह के मुख्य सदस्य हैं और सहारनपुर जिले के धानाखंडी और धुन्ना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं। इस खुलासे के बाद अब सवाल उठता है: क्या चुनाव से पहले 50 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कराने की ये बड़ी साजिश सच साबित होगी या अब भी प्रशासन सोता रहेगा?

डूबने को तैयार हो जाइए! Delhiसमेत देश के कई राज्यों में 6 दिन का बारिश अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Tags: Chhangur gang
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
PUC Certificate Rules in India

PUC सर्टिफिकेट नहीं है? तो भी नहीं होगा चालान, हर वाहन चालक को जाननी चाहिए ये अहम छूट

Tesla VinFast

भारत में ईवी क्रांति की नई दस्तक: टेस्ला और विनफास्ट की ऐतिहासिक एंट्री, अब हर सड़क होगी फ्यूचरिस्टिक!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version