Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

CM Yogi को जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों की बौछार, पीएम मोदी से लेकर मायावती तक ने की सराहना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मायावती समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों ने अपने अंदाज़ में जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 5, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi 53rd Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने योगी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना की और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पर भी ‘हैप्पी बर्थडे योगी जी’ ट्रेंड करता रहा और समर्थकों ने अलग-अलग अंदाज में अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

देश के शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

CM Yogi आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।” साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

RELATED POSTS

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश के हर नागरिक तक विकास और गरीब कल्याण की योजनाएं पहुँचा रही है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी को ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें विकास और लोककल्याण का प्रतीक बताया।

विपक्ष के नेताओं ने भी दी बधाई

सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लिखा, “योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा, “सामाजिक समरसता और नवाचार के साथ आप उत्तर प्रदेश में विकास के निरंतर कीर्तिमान स्थापित करें।” राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी योगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समर्थकों में भी उत्सव जैसा माहौल

हालांकि CM Yogiआदित्यनाथ स्वयं संन्यासी हैं और परंपरागत रूप से अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन उनके समर्थकों के लिए यह दिन एक उत्सव जैसा होता है। सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayYogi ट्रेंड करता रहा, और उनके समर्थकों ने लड्डू बांटे, रक्तदान शिविर आयोजित किए और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। गोरखनाथ मंदिर के महंत होने के साथ-साथ वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली और निर्णायक नेतृत्व के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

Haridwar gangrape case: भाजपा नेता और प्रेमी गिरफ्तार, 13 साल की बेटी का सामूहिक बलात्कार

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

Next Post
STF Meerut arrests Anangpal in major car loan fraud cas

UP News : बैंकों को लगाया लाखों का चूना गाड़ियों का लोन लेकर कैसे करते थे ठगी का खेल, कहां पकड़ा गया गैंग

Zen Technologies stock surge with anti drone system demand

कौन सी कंपनी में आया जबरदस्त उछाल,शेयरधारकों को कर दिया मालामाल पांच साल में 5100% का रिटर्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist