Tuesday, November 10, 2026 12:36 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मेरठ » UP News : बैंकों को लगाया लाखों का चूना गाड़ियों का लोन लेकर कैसे करते थे ठगी का खेल, कहां पकड़ा गया गैंग

UP News : बैंकों को लगाया लाखों का चूना गाड़ियों का लोन लेकर कैसे करते थे ठगी का खेल, कहां पकड़ा गया गैंग

मेरठ एसटीएफ ने गाड़ियों के लोन के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग का सरगना अनंगपाल गिरफ्तार हुआ है, जो 2020 से धोखाधड़ी मामले में फरार था।

by SYED BUSHRA
05/06/2025
STF Meerut arrests Anangpal in major car loan fraud cas

UP News : मेरठ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने गाड़ियों के लोन के नाम पर बैंकों को धोखा देने वाले गैंग के सरगना अनंगपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनंगपाल किठौर के गांव छुछाई का रहने वाला है और वह मेडिकल थाना क्षेत्र में 2020 से दर्ज एक धोखाधड़ी केस में भी पांच साल से फरार चल रहा था। उसे किला परीक्षितगढ़ रोड से पकड़ा गया। बाद में पुलिस ने उसे भावनपुर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

कैसे करते थे ठगी का खेल

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक अनंगपाल और उसके साथी अलग-अलग बैंकों में जाकर किराए के मकान का पता दिखाकर गाड़ी फाइनेंस कराते थे। गाड़ी फाइनेंस होने के बाद वे आधार कार्ड में पता बदल देते और फिर बैंक को किस्त नहीं चुकाते। इसके बाद वह गाड़ियाँ बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे।

कई फर्जी दस्तावेज किए गए बरामद

अनंगपाल के पास से पुलिस ने सात आधार कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, चार पैन कार्ड, पांच चेकबुक, एक पासबुक, एक उद्यम प्रमाण पत्र, और दो महंगी गाड़ियाँ – फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो बरामद की हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

ऐसे हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ को एक इनपुट मिला था कि कुछ लोग गाड़ी फाइनेंस कराकर किस्त ना देकर उन्हें बेच रहे हैं। इस पर एसटीएफ की टीम बनी, जिसका नेतृत्व निरीक्षक रविंद्र कुमार ने किया। मंगलवार रात करीब 8 बजे, अनंगपाल को कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास से पकड़ा गया, जहाँ वह अपने साथी से मिलने आया था।

गिरोह में पत्नी और महिला मित्र भी शामिल

अनंगपाल ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी, महिला मित्र प्रीति और कई अन्य साथियों जैसे प्रमोद, आकाश, प्रदीप शर्मा के साथ मिलकर यह धंधा करता था। वे गाड़ी फाइनेंस कराने के बाद दिए गए पते से दूसरे स्थान पर रहने लगते, ताकि बैंक उन तक पहुंच न सके। प्रीति नाम की महिला के नाम से फर्जी उद्यम रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था, जिसमें एक फ्लैट का पता बताया गया था, लेकिन वहां कोई “प्रीति डेयरी” नाम का व्यवसाय नहीं था।

कई कारों का गलत तरीके से फाइनेंस

फॉर्च्यूनर: गांव के एक साथी के नाम से SBआई मेरठ शाखा से 40 लाख में

स्कार्पियो: महिला मित्र के नाम से इंडियन बैंक यूनिवर्सिटी मेरठ से 18.5 लाख में

हाईराइडर: टोयोटा फाइनेंस से 18 लाख में, जो प्रदीप शर्मा चला रहा है

दूसरी हाईराइडर: फर्जी पते पर ICICI गुरुग्राम से 18 लाख में, जिसे स्पिनी कंपनी को 16 लाख में बेच दिया

एक और फॉर्च्यूनर: अपनी पत्नी के नाम से SBI ब्रह्मपुरी से 40 लाख में फाइनेंस कराई, बाद में 14 लाख में बेची गई

Related Posts

No Content Available
Next Post
Zen Technologies stock surge with anti drone system demand

कौन सी कंपनी में आया जबरदस्त उछाल,शेयरधारकों को कर दिया मालामाल पांच साल में 5100% का रिटर्न

Yogi Adityanath political journey and achievements

Yogi Adityanath जिनका जीवन एक प्रेरणा, तपस्वी से देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनने तक का संघर्षपूर्ण सफ़र

UP

UP में घर बनाना होगा और महंगा: 9 तरह के शुल्क लगाने की तैयारी, निर्माण सामग्री के दाम भी चढ़े

POPULAR POST

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

November 4, 2026
Dhanteras 2026 Auspicious Plants

Dhanteras 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो ना हों उदास ,घर लाएं ये शुभ पौधे; बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

November 4, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
Riyadh Attack : सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट हमले में एक और भारतीय की मौत, अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान?

Riyadh Attack : सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट हमले में एक और भारतीय की मौत, अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान?

November 4, 2026

LATEST

Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

November 9, 2026
Chhath Puja Travel 2026

Chhath Puja : छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, फ्लाइट ₹21 हजार पार, ट्रेनें फुल,घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 सस्ते तरीके

November 9, 2026
Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

Oil Price :ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल की कीमत हुई क्रैश ,क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते?

November 9, 2026
Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

November 9, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India