रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में रोड शो कर बदल दी उपचुनाव की दिशा-दशा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में किया मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, लगे कंटोगे तो बंटोंगे के नारे। महिलाओं ने छतों से की पुष्पवर्षा।

by Digital Desk
नवम्बर 16, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

सितम्बर 4, 2026

कानपुर। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कानपुर की सीसमऊ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस मौके पर महिलाओं ने घरों की छतों से फूलों की बरसात की तो युवाओं ने कंटेगे तो बंटेंगे का नारा बुलंद कर पूरे इलाके को योगीमय बना दिया। सीएम योगी ने इस मौके पर बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के समर्थन में बजरिया से संगीत टॉकीज तक रोड शो कर चुनाव की दिशा-दशा बदल दी।

उमड़ा जनसैलाब

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी कैंडीडेट सुरेश अवस्थी के समर्थन में रोड शो किया। सीएम योगी रोड शो बजरिया चौराहे से शुरू हुआ, जो करीब डेढ़ किमी तक चला। थ पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद रमेश अवस्थी, प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, प्रकाश पाल, दोनों जिलाध्यक्ष मौजूद हैं। डेढ़ घंटे में सीएम योगी का रथ बजरिया से रामबाग हरसहाय कॉलेज के सामने से होते हुए निरंजन निवास, गोपाल टॉकीज, सेंट्रल बैंक चौराहा, विजय टॉवर लेनिन पार्क पहुंचा। फिर ज्वालादेवी कॉलेज, आनंद बाग होते हुए संगीत टॉकीज के पास रोड शो का समापन हुआ।

51 बटुकों ने किया मंत्रोच्चारण और शंखनाद

सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। रोड शो के दौरान भगवा रंग से रंगे रथ का शुभारंभ 51 बटुकों के जरिये मंत्रोच्चारण और शंखनाद से किया गया। इस दौरान कमल साड़ी व कमल निशान का प्रतीक चिह्न में 500 महिलाएं भी मौजूद रहीं। सीएम योगी के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता जरीब चौकी से लेकर बजरिया तक रोड शो रूट पर जमा रहे। हैं। बजरिया चौराहे पर महिलाएं बंटोगे तो कटोगे के नारे लिखे बैनर लेकर आईं। हिलाओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

लगा बंटोगे तो कंटोगे का नारा

रोड शो के दौरान रथ के आगे समर्थकों ने जमकर डांस किया। यह देखकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुरा उठे। रोडशो के समापन पर सीएम योगी ने कहा सीसामऊ विधानसभा की जनता ने जो उत्साह दिखाया, उसके लिए मैं धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा- बंटोगे तो कंटोगे… यह ध्यान रखना। 20 नवंबर को वोट देने जाना तो दो बातें भूलना मत- जयश्रीराम और कमल का फूल। सीएम के कंटोगे तो बंटोंगे के नारे के बीच युवाओं ने जमकर हुंकार भारी। रोड शो में जबरदस्त भीड़ देख विपक्षी भी सकते में आ गए। लोग कह रहे हैं कि सीएम योगी के खेला से इसबार सीसामऊ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

चप्पे-चप्पे पर तैनात थे पुलिसबल के जवान

रोड शो के एक दिन पहले यानी शुक्रवार से ही ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई थी। शनिवार सुबह आठ बजे से ही रोड शो मार्ग पर आने वाली 200 ऊंची इमारतों पर दूरबीन से लैस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मार्ग पर पड़ने वाले मकानों की छतों की पुलिस ने जांच-पड़ताल भी की। नौ चौराहों पर पूरे दिन ड्रोन से निगरानी की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी के जवान तैनात थे। एसटीएफ के कमांडो भी रोड शो के दौरान सीएम योगी की सुरक्षा कर रहे थे। रोड शो से पहले पूरे इलाको को क्लीन किया गया था।

Tags: CM Yogi AdityanathKanpur NewsRoad Show in KanpurSisamau SeatUP By-election
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Next Post
Champions Trophy 2024 : पाक के ‘नापाक प्लान’ को नहीं मिली सफलता, भारत आएगी चैम्पियन्स ट्रॉफी, ICC ने PCB को लगाई फटकार

Champions Trophy 2024 : पाक के 'नापाक प्लान' को नहीं मिली सफलता, भारत आएगी चैम्पियन्स ट्रॉफी, ICC ने PCB को लगाई फटकार

सीएम योगी आदित्यनाथ की हुंकार, सैफई परिवार का विकास और गुंडे माफिया सपा के गले का हार

सीएम योगी आदित्यनाथ की हुंकार, सैफई परिवार का विकास और गुंडे माफिया सपा के गले का हार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist