सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी आदित्यनाथ की हुंकार, सैफई परिवार का विकास और गुंडे माफिया सपा के गले का हार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर सीट से बीजेपी कैडीडेट के समर्थन में की जनसभा, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर लगाए आरोप।

by Digital Desk
नवम्बर 16, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में कसरुआ कलां के विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए बीजेपी कैंडीडेट को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर लोगों ने ‘बंटेंगे तो कंटेंगे’ के नारे भी लगाए। सीएम योगी भी मुस्कराए और बोले, समाजवादी पार्टी का एक ही सिद्धांत है, सबका साथ और सैफई परिवार का विकास। साथ ही गुंडे माफिया सपा के गले का हार हैं। गुंडे माफियाओं दंगाइयों पर नियंत्रण से सपा को पीड़ा होती है।

और केवल बांटने की राजनीति

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुचिता एवं नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार और आयोग प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राम मंदिर, परीक्षाओं में शुचिता, दीपोत्सव, देव दीपावली, विकास और गरीब की कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करती है और केवल बांटने की राजनीति करती है।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

अगस्त 23, 2026

बिना भेदभाव के सबका हो रहा विकास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा में अपमान झेलना पड़ा क्योंकि हम बंटे थे लेकिन अब हमें बंटना नहीं है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। ढाई करोड़ शौचालय, 2 करोड़ गरीबों को उज्जवला योजना का लाभ, 14 लाख किसानों के ट्यूब बेल का बिजली का बिल माफ, प्रदेश में 15 करोड़ व देश में 80 करोड़ गरीबों को राशन, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है।

हर दिन नया घोटाला होता था

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं करती। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में हर दिन नया घोटाला होता था। सीएम ने कहा कि चुनाव भाजपा के लिए एक मिशन है सेवा का जबकि सपा, बसपा के लिए व्यवसाय, अराजकता का सर्टिफिकेट। सपा के शासनकाल के दौरान सबको पता है कि सिर्फ एक इलाके का विकास होता था। सबको पता है कि थाने कौन चलाता था। सपा के गुंडे बेटियों को प्रताड़ित करते थे, पर अब ऐसा नहीं हैं। उन्हें पता है कि अगर बेटी को छेड़ा तो जहन्नुम जाना पड़ेगा।

उमेश पाल-कृष्णानंद राय का किया जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद दिवगंत उमेश पाल की पत्नी जया पाल, पूजा पाल और भाजपा विधायक रहे कृष्णानंद राय की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इनके साथ क्या हुआ था सब जानते हैं। सपा से जुड़े माफिया व्यापारियों का अपहरण करते थे, धार्मिक स्थलों पर कब्जा करते थे पर्व त्योहारों पर व्यवधान डालते थे लेकिन भाजपा सरकार में न कर्फ्यू न दंगा उत्तर प्रदेश में सब चंगा। संबोधन के अंत में सीएम उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की।

ये नेता रहे मौजूद

इस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान प्रो रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महापौर गणेश केसरवानी, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधानसभा प्रभारी उत्तर मौर्य मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया किसी सीएम योगी की जनसभा में प्रयागराज महानगर इकाई से भी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी पहुंचे थे।

सीएम योगी का स्वागत अभिनंदन किया

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत अभिनंदन किया। सीएम ने भी हांथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार्य किया। कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश पटेल, रवि केसरवानी, राजेश गोंड, नवाब खान, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी प्रशांत शुक्ला, राम जी शुक्ला, राकेश भारती, रमेश पासी, निर्दोष सिंह गोलू, पवन मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, संजय सिंह, अंगद सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: CM Yogi AdityanathPhulpur Assembly SeatPhulpur NewsUP By-electionUP News
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : डॉली चायवाला की हुई घर मे एंट्री,मचाएंगे धमाल, अपने अंदाज से घरवालों को पिलाई चाय

IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : निलामी में 13 साल के बच्चे की हो रही चर्चा, बनेगा इतिहास... जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist