मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Yoga Day 2023: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया योग, कहा- लोग प्रतिदिन करें योगा

by Juhi Tomer
जून 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर जीवन को सुखमय और आनंदमई बनाना है तो योग को अपनी नियमित दिनचर्या का लोगों को हिस्सा बनाना पड़ेगा। बता दें कि सीएम योगी ने योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय नाथ सभागार में आयोजित योग शिविर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगासन की विभिन्न मुद्राओं को भी लोगों के बीच प्रस्तुत करके योगाभ्यास का संदेश दिया।

भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सभी के सामने है, दुनिया के सामने है।

हमें यह अवसर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कारण प्राप्त हुआ है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को नई प्रेरणा दी है कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल… pic.twitter.com/mvJl8ZXzFi

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2023

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योग की महत्ता को अंगीकार आज दुनिया के लगभग 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। सीएम योगी 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास करने के पूर्व योग साधकों , प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंच पर योग की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। वहीं महंत दिग्वियनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संग में इस बात के लिए लोगों को नई प्रेरणा दी कि वास्तव में अगर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है तो केवल और केवल योग से हम इसको आगे बढ़ा सकते हैं। विश्व शांति का मार्ग आगे बढ़ाने में योग माध्यम बन सकता है।

आज लोगों के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं।

कोई शारीरिक बीमारियों से परेशान है, कोई तनाव से परेशान है, कोई आधि और व्याधि दोनों से प्रभावित है।

इन सभी से संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने में 'योग' की बहुत बड़ी भूमिका है। pic.twitter.com/5zmMdW1823

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2023

वहीं सीएम योगी ने कहा कि भारत ऐसे ही विश्व गुरु नहीं हुआ। यहां जो कुछ भी है वह व्यवहारिक है, पहले से प्रमाणित है और योग भी उसी परंपरा का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों की भारतीय मनीषा की परंपरा योग हम सबकी विरासत का हिस्सा है। हमें योग की विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। हजारों वर्षों से जिस योग को हम अपने जीवन का हिस्सा मानते रहे हैं, वह आज वैश्विक मंच पर छाता हुआ पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Tags: CM Yogi AdityanathGorakhnath MandirgorakhpurInternational Yoga Dayinternational yoga day in India
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Next Post

उत्तर प्रदेश के मदरसों की बदली तस्वीर लगा योग शिविर

IND VS PAK: आज पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, यहां देख सकेंगे मैच, जानिए सभी सवालों के जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist