सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बहराइच पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने विदेशी आक्रांताओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

by Vinod
मार्च 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

बहराइच। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बहराइच पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि महराज सुहेलदेव के पराक्रम और शौर्य की परिणति थी कि 150 वर्ष तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने का दुस्साहस नही कर पाया। उन्होंने आगे कहा ‘भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है। हर नागरिक का दायित्व है कि वो भी ऐसा करे। किसी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए। नया भारत आक्रांताओं को स्वीकार नहीं करेगा। आक्रांता के महिमामंडन का मतलब देशद्रोह है।

किसी देशद्रोही को स्वीकार नही कर सकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के मुख्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में बहराइच की पहचान को महाराजा सुहेलदेव के शौर्य के साथ जोड़ा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैयद सालार मसूद गाजी का बिना नाम लिए कहा कि विदेशी आक्रांता को महाराजा सुहेलदेव ने इस बहराइच में धूल धूसरित करने का काम किया था। बहराइच ऋषि बालार्क के नाम पर था। उन्होंने कहा कि किसी भी आक्रांता का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है। स्वतंत्र भारत किसी देशद्रोही को स्वीकार नही कर सकता, जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

सिर्फ घोषणा की, किया कुछ नहीं

सीएम योगी ने कहा कि बालार्क ऋषि के नाम से बहराइच की पहचान है बहराइच ऐतिहासिक भूमि है। जहां विदेशी आक्रांताओं को सबक सिखाया था। महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच को विजय भूमि के रूप में बदल दिया था। बहराइच साधना की पवित्र धरती है लेकिन पिछली सरकार ने सिर्फ घोषणा की, किया कुछ नहीं। पिछली सरकारों ने इन धरोहरों को नहीं संवारा। वोटबैंक के चलते धरोहरों से किनारा किया।

एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले गरीब की आवाज दबाई जाती थी। हमने अफसरों की जवाबदेही तय की, हमने राजस्व संहिता तैयार की एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया। पहले भू माफिया बहराइच में हावी रहते थे। भू माफिया के खिलाफ करवाई की। सीएम ने कहा कि हम लोगों ने 33 लाख मामलों का निस्तारण करके गरीब को न्याय दिलाने का काम किया है। सरकार की कार्यवाही का परिणाम है कि ’एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स’ के माध्यम से 64 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का काम भी किया गया।

बहराइच में भी हलचल बढ़ गई

बता दे, संभल के बाद सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर बहराइच में भी हलचल बढ़ गई है। दरअसल, 1034 ईस्वी में बहराइच जिला मुख्यालय के समीप बहने वाली चित्तौरा झील के किनारे महराजा सुहेलदेव ने अपने 21 अन्य छोटे-छोटे राजाओं के साथ मिलकर सालार मसूद गाजी से युद्ध किया था और उसे युद्ध में पराजित कर मार डाला था। उसके शव को बहराइच में ही दफना दिया गया था, जहां सालाना जलसा होता है।

गाजी का जन्म 1014 ईस्वी में अजमेर में हुआ

जानकारों के मुताबिक, सैयद सालार मसूद गाजी का जन्म 1014 ईस्वी में अजमेर में हुआ था। वह विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी का भांजा होने के साथ उसका सेनापति भी था। तलवार की धार पर अपनी विस्तारवादी सोच के साथ सालार मसूद गाजी 1030-31 के करीब अवध के इलाकों में सतरिख (बाराबंकी ) होते हुए बहराइच, श्रावस्ती पहुंचा था।

Tags: AurangzebCM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath spoke in Bahraich
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

Next Post
CM Yogi strict monitoring of government schemes

Uttar Pradesh : सीएम योगी का सख्त रुख,सरकारी कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर योजना की इतने स्तरों पर होगी निगरानी

मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, बस डाइट में इन फूड्स को कर लें शामिल

मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, बस डाइट में इन फूड्स को कर लें शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist