शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी का Food & Drug Safety पर सख़्त फरमान,इमानदारो से बैर नहीं बेइमानो की खैर नहीं

सीएम योगी ने मिलावट और नकली दवाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए जांच प्रणाली को मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए हैं। आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता बताई गई है।

by Sadaf Farooqui
मई 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSDA) की बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेल, घी, मसाले, दूध और पनीर जैसी रोजमर्रा की चीजों की जांच वहीं की जाए जहां ये तैयार होती हैं। खासतौर पर दूध और उससे बने उत्पादों की जांच के लिए अलग टीमें बनाई जाएं जो नियमित निगरानी करें।

बार-बार खून देने वालों पर सख्ती

सीएम योगी ने यह भी कहा कि जो लोग बार-बार पेशेवर तरीके से खून देते हैं, उनकी पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की सेहत राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED NEWS

UP Packaged Food Manufacturing Date

Food Safety: पैक्ड खाद्य पदार्थों पर अब नहीं चलेगी तारीख की मनमानी,अब लिखनी होगी असली निर्माण तिथि

सितम्बर 20, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026

मिलावट को बताया सामाजिक अपराध

मुख्यमंत्री ने मिलावटी खाद्य पदार्थ और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है और इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने आदेश दिया कि मिलावटखोरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों की तस्वीरें सार्वजनिक जगहों पर लगाई जाएं ताकि आम जनता भी इन्हें पहचान सके।

राज्य में बढ़ी जांच सुविधाएं

को जानकारी दी गई कि अब राज्य के 12 नए मंडलों में खाद्य और औषधि जांच प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं। इनमें अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, कानपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं। इसके साथ ही लखनऊ, गोरखपुर और झांसी की पुरानी लैब्स को अपग्रेड किया गया है। लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन नई माइक्रोबायोलॉजी लैब्स भी शुरू की गई हैं जहां वायरस और बैक्टीरिया की जांच हो सकेगी। योगी ने इन लैब्स की सही देखभाल के लिए एक कॉर्पस फंड बनाने का सुझाव दिया।

नकली दवाओं पर नियंत्रण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकली दवाओं के धंधे को रोकने के लिए पुलिस और एफएसडीए में बेहतर तालमेल होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि दवाओं की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा होनी चाहिए।

खाद्य सुरक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया गया

एफएसडीए ने जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पासवर्ड-संरक्षित बारकोड सिस्टम लागू किया है, जिससे नमूनों की जांच गोपनीय और निष्पक्ष तरीके से होती है। वैज्ञानिकों द्वारा डिजिटल माध्यम से जांच की जाती है और उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही परिणाम मान्य होते हैं।
‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप से करें शिकायत

अब आम लोग भी ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप और टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सीएम ने साफ कहा कि किसी भी शिकायत का समाधान तभी माना जाएगा जब शिकायतकर्ता खुद संतुष्ट हो।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ रहा निवेश और रोजगार

पिछले तीन वर्षों में राज्य में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों के क्षेत्र में ₹1,470 करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 3,340 से ज्यादा लोगों को सीधी नौकरी मिली है। फुटकर दवा दुकानों में भी 65,000 से ज्यादा नए रोजगार पैदा हुए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एफएसडीए को और मज़बूत किया जाए और खाली पदों पर जल्द भर्तियां की जाएं।

Tags: Drug RegulationFood Safety
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Packaged Food Manufacturing Date

Food Safety: पैक्ड खाद्य पदार्थों पर अब नहीं चलेगी तारीख की मनमानी,अब लिखनी होगी असली निर्माण तिथि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 20, 2026

UP Packaged Food Manufacturing Date:उत्तर प्रदेश में पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब उत्पाद के वास्तविक निर्माण या...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

FSSAI New Rule: ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक कॉमर्स ने रोजमर्रा का सामान खरीदना आसान बना दिया है, लेकिन खाद्य उत्पादों...

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी,  ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी, ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

मुंबई में FDA की कार्रवाई के बाद देश के बड़े रेस्टोरेंट और फूड ब्रांड्स अब अपने किचन और खाद्य सुरक्षा...

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Haryana Ghee Ban: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार...

Next Post
shammi kapoor health struggles cigarette addiction and dialysis before death

Entertainment news : कौन थे एनर्जी से भरपूर एक्टर ,कैसे चेनस्मोकिंग ने ले ली जान,जानते हैं उनकी ज़िंदगी का दर्दनाक सच

Amazon Prime का अब पूरा मज़ा लेने के लिए देना पड़ेगा इतना चार्ज, जानिए क्या है नए नियम

Amazon Prime का अब पूरा मज़ा लेने के लिए देना पड़ेगा इतना चार्ज, जानिए क्या है नए नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In