Sunday, April 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन तेज, सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजा सुनिश्चित करने को कहा

Uttar Pradesh में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने तथा फसल नुकसान का संयुक्त सर्वे कर जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने किसानों से भी अपील की है कि वे 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री 14447 पर फसल क्षति की सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय पर सहायता मिल सके।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: Uttar Pradesh में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को हो रहे नुकसान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) से बारिश के कारण किसानों को हुई परेशानी और फसल नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्राकृतिक आपदा का असर किसानों पर न्यूनतम हो और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनहानि, पशुहानि तथा घायल या चोटिल लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए।

RELATED NEWS

health minister of nepal: जानिए कौन हैं निशा मेहता जिन पर AIIMS को है गर्व,नेपाल की राजनीति में निभा रहीं हैं अहम भूमिका

UP Farmer Registry: 1 मई से शुरू होगा नया पोर्टल,जानें कैसे बनेगा आपका किसान पहचान पत्र और क्या होगा फायदा

April 2, 2026
Road Accident: कौशाम्बी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आठ श्रद्धालु की मौत कई घायल, CM योगी ने जताया दुख दिया मुआवजा

Road Accident: कौशाम्बी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आठ श्रद्धालु की मौत कई घायल, CM योगी ने जताया दुख दिया मुआवजा

March 28, 2026

संयुक्त सर्वे कर जल्द भेजी जाए रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को निर्देशित किया है कि वे फसल नुकसान का संयुक्त सर्वे कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं। इससे प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज की जा सकेगी।

 सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रतिकूल परिस्थिति में प्रदेश की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शनिवार को हुई बारिश से जिन फसलों को नुकसान पहुंचा है, उनका भी तत्काल आकलन कर राहत प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि अन्नदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी फील्ड में रहकर करें निगरानी

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फील्ड में रहकर प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करें और फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं। इसके साथ ही प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त को भी फील्ड अधिकारियों से सीधे संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

किसान 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं शिकायत

सरकार ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति की जानकारी शासन और प्रशासन को उपलब्ध कराएं। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और उनकी कटी हुई फसल खलिहान में रखी थी तथा बारिश से नुकसान हुआ है, वह 14 दिनों तक बीमा कवर में आती है। ऐसे किसान 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करा सकते हैं।

Tags: Uttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

health minister of nepal: जानिए कौन हैं निशा मेहता जिन पर AIIMS को है गर्व,नेपाल की राजनीति में निभा रहीं हैं अहम भूमिका

UP Farmer Registry: 1 मई से शुरू होगा नया पोर्टल,जानें कैसे बनेगा आपका किसान पहचान पत्र और क्या होगा फायदा

by Sadaf Farooqui
April 2, 2026

UP Farmer Registry: बुधवार को हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के प्रत्येक किसान...

Road Accident: कौशाम्बी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आठ श्रद्धालु की मौत कई घायल, CM योगी ने जताया दुख दिया मुआवजा

Road Accident: कौशाम्बी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आठ श्रद्धालु की मौत कई घायल, CM योगी ने जताया दुख दिया मुआवजा

by SYED BUSHRA
March 28, 2026

Kaushambi road accident news: प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार यह...

Yogi drone forensic lab UP

Drone Forensic Lab UP:रामनवमी पर योगी ने अपने तरकश से निकाला आधुनिक असुरों का नाश करने वाला कौन सा तीर

by SYED BUSHRA
March 27, 2026

Yogi drone forensic lab UP:Yogi Adityanath ने रामनवमी के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने...

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist