Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों ने देश को बांटने का काम किया। सरकार पटेल विभाजन के खिलाफ थे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हैदराबाद का निजाम और जूनागढ़ का नवाब अपनी स्टेट को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने इनको समझाया तो ये लोग पाकिस्तान चले गए.।

Vinod by Vinod
November 11, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को पहचानो, जो शासकीय योजना में हड़पने की होड़ में पहली लाइन में खड़े होते हैं, लेकिन जब ’वंदे मातरम’ गान की बात होती है तो कहते हैं कि हम नहीं गाएंगे। अब ये दोहरा रवैया नहीं चलेगा। यूपी में अब वंदे मातरम को अनिवार्य कर दिया गया है। अब स्कूलों में आन-बान और शान के साथ राष्ट्र गीत गाया जाएगा। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने बराबंकी दौरे के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने के वक्त कही।

सीएमयोगी आदित्यनाथ ने ‘भारत माता की जय’ और ’वंदे मातरम’ के नारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इस मौके पर सीएम योगी ने सरदार पटेल और डॉ. आंबेडकर के योगदान को भी याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों ने देश को बांटने का काम किया। सरकार पटेल विभाजन के खिलाफ थे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हैदराबाद का निजाम और जूनागढ़ का नवाब अपनी स्टेट को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने इनको समझाया तो ये लोग पाकिस्तान चले गए.।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर की महमूदाबाद स्टेट को शत्रु संपत्ति बताते हुए कहा कि ये महमूदाबाद का नवाब (राजा) मुस्लिम लीग का कोषाध्यक्ष था। इसने पाकिस्तान बनवाने में बड़ा सहयोग दिया था। आज इसकी सारी संपत्ति शत्रु संपत्ति है। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया। देश के 14 राज्यों ने कहा था सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री बना दो, लेकिन नहीं बनने दिया। ये परिवार की राजनीति करने वाले लोग हैं। जातीय राजनीति, परिवार की राजनीति, मजहब की राजनीति और विभाजनकारी नीतियों जैसी बातों को कतई स्वकृर नहीं होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपसी मनमुटाव हो सकता है। मगर राष्ट्रीय एकता की बात हो तो सब एक हों। मतभेद भूलें। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10ः30 बजे फतेहपुर स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरा जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आगमन के तुरंत बाद हेलीपैड के समीप स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए, जहां सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित विशाल समारोह में मंच से संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1734 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई थी। कार्यक्रम स्थल की चार किलोमीटर की परिधि को पुलिस प्रशासन के सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था।

 

Tags: barabankiCM Yogi AdityanathUttar PradeshVande Mataram
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Vande Mataram

ममता पर वार: ‘वंदे मातरम्’ विवाद से नेहरू-जिन्ना का एंगल जोड़कर PM मोदी ने बंगाल में TMC को घेरा

by Mayank Yadav
December 8, 2025

Vande Mataram News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वंदे मातरम्' को सिर्फ एक गीत या भाव गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट में Telegram कनेक्शन का खुलासा, आतंकियों की नई पनाह बना मैसेजिंग ऐप

दिल्ली धमाके के वक्त का सामने आया CCTV फुटेज, जानिए काला मास्क पहन कर कौन चला रहा था I 20 कार

दिल्ली धमाके के वक्त का सामने आया CCTV फुटेज, जानिए काला मास्क पहन कर कौन चला रहा था I 20 कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist