बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘पुष्पा भाऊ’ के चलते  पुलिस का लाठीचार्ज, पिटाई के बाद बोला कलुआ ‘दरोगा जी झुकेगा नहीं पुष्पा’

Pushpa 2 Lathi charge on audience ः पुष्पा 2 फिल्म रूपहले पर मचाए हुए तहलका, टॉकीज के अंदर और बाहर दशकों का शोर, बवाल के बीच पुलिस को करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत।

by Digital Desk
दिसम्बर 10, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

उन्नाव में जमीन से प्रकट हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति, सुरक्षा कर रहा था सांप, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और मर गया विषैला ‘बेजुबान’

उन्नाव में जमीन से प्रकट हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति, सुरक्षा कर रहा था सांप, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और मर गया विषैला ‘बेजुबान’

नवम्बर 21, 2025
शांति ने कहा ‘सनम मैं नहीं बेवफा’ फिर भी नहीं माना पति, फिर कुछ अंदाज में पत्नी का फावड़े से काट डाला सिर

शांति ने कहा ‘सनम मैं नहीं बेवफा’ फिर भी नहीं माना पति, फिर कुछ अंदाज में पत्नी का फावड़े से काट डाला सिर

नवम्बर 21, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। Pushpa 2 Lathi charge on audienceअल्लू अर्जुन की ’पुष्पा 2’ मूवी धमाल मचाए हुए है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक टॉकीजों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। हर शो हाउसफुल जा रहे हैं। उमड़ी भीड़ के चलते टॉकीज मालिक भी पसीना-पसीना हो रहे हैं। बिहार से लेकर यूपी में दर्शक ‘पुष्मा भाऊ’ के लिए आतुर हैं और थियेटर के अंदर बवाल हो रहे हैं। ताजा मामला उन्नाव में सामने आया। यहां पुष्पा -2 फिल्म देखने के लिए बवाल हो गया। सीटें फुल होने के बावजूद भी टिकट के लिए लोग मारामारी करने लगे। भीड़ बेकाबू होते देख टॉकीज प्रबंधन को पुलिस बुला ली। दर्शक पुलिसकर्मी से भी उलझ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। इसमें 3 दर्शक घायल हो गए। पुलिस की पिटाई से घायल दर्शक कलुआ ने कहा, दरोगा जी ‘झुकेगा नहीं पुष्पा’। पुष्पा भाऊ तूने ये क्या करवाया, लाठीचार्ज करवा दी।

उन्नाव में पुष्पा 2 को लेकर बवाल

उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सरस्वती टॉकीज में रविवार रात ‘पुष्पा-2’ फिल्म का शो था। मूवी को देखने के लिए 500 से अधिक दर्शक टॉकीज पहुंच गए। इसबीच टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई। टॉकीज में कुल सीट 300 थीं, जो महज कुछ मिनट के अंदर बुक हो गई। टॉकीज के बाहर 200 लोग टिकट को लेकर खड़े थे। मैनेजर ने काउंटर को बंद कर दिया। इसके बाद वो लोग टिकट के लिए लड़ने लगे। बवाल की सूचना पर पुलिस गंगाघाट पुलिस पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई, तभी दर्शकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुष्पा 2 को लेकर पुलिस का लाठीचार्ज

लाठीचार्ज होते लोग इधर-उधर भागने लगे। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कई लोगों को हल्की चोटें आईं। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया टॉकीज हाउसफुल हो चुकी थी। इसके बाद भी कुछ लोग टिकट की मांग कर रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इस पर लाठीचार्ज का उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। एसपी दीपक भुकर ने बताया, पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि शुक्लागंज टॉकीज में भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की।

पुष्पा 2 को लेकर मुम्बई में दंगल

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। इसे ऑडियंस का दमदार सपोर्ट मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, मूवी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थियेटर में पुष्पा 2 चल रही थी। लोगों का दावा है इंटरवल के बाद किसी अनजान शख्स ने सिनेमाहॉल के अंदर पेपर स्प्रे कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को खासी, गले में इंफेक्शन और उल्टियां होने लगीं। जानकारी मिलते ही शो को तुरंत बंद कराया गया। करीब 20 मिनट तक फिल्म की स्क्रीनिंग को रोका गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैदराबाद में पुष्पा 2 को लेकर महिला की मौत

इससे पहले फिल्म रिलीज के दिन हैदराबाद के संध्या थियेटर में भगदड़ मचने का मामला सामने आया। अल्लू अर्जुन को स्क्रीनिंग में देख लोग क्रेजी हो गए। अपने पसंदीदा एक्टर की झलक देखने के लिए लोगों में होड़ मची और वहां पर हालात बेकाबू हो गए थे। भगदड़ में महिला की मौत हुई। वहीं उनका 9 साल का लड़का बेसुध हाल में पाया गया। बच्चा अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत नाजुक है। इस मामले में अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस पूरे मामले पर अभी तक एक्टर अल्लू अर्जुन का रिएक्शन नहीं आया है। जबकि बिहार में भी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बवाल के बीच पुष्पा 2 का धमाल

इनसब के बीच दर्शक पुष्पा 2 को देखने को आतुर हैं। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है। अल्लू अर्जुन ने साल 2019 में पुष्पाः द राइज (पहला पार्ट) की शूटिंग शुरू की थी। इस वक्त डायरेक्टर सुकुमार ने अनाउंस कर दिया था कि इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करेंगे। इसी के बाद पुष्पा 2 रूपहले पर्दे पर आई और रिजीज के बाद से धमाल मचाए हुए है।

पुष्पा 2 ने कमाए 500 करोड़

अल्लू अर्जुन की फिल्म ’पुष्पा 2’ देश की पहली फिल्म साबित हुई है जिसने सबसे पहले वर्ल्डवाइड 500 करोड़ में एंट्री मारी है। अपने ओपनिंग डे से सिनेमाघरों में सुनामी ला चुकी इस फिल्म की कमाई की आलम लगातार चार दिनों तक वैसा ही रहा। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही जादुई रेकॉर्ड बना डाला है, जिसने पिछले सारी इंडियन फिल्मों को मात दे दी है। रविवार को भी इस फिल्म मे ऐसा दंगल मचाया जिसकी आंधी में सारी फिल्में ओझल हो गई हैं। पहले ही वीकेंड में ये फिल्म अपने 500 करोड़ के बजट को पार कर गई है। जिस तरह से दशकों की भीड़ उमड़ रही है, ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म कमाई के पूराने सारे रिकार्ड तोड़ देगी।

Tags: Actor Allu ArjunPushpa 2 FilmPushpa MovieRuckus Inside TalkiesUnnao
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

उन्नाव में जमीन से प्रकट हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति, सुरक्षा कर रहा था सांप, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और मर गया विषैला ‘बेजुबान’

उन्नाव में जमीन से प्रकट हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति, सुरक्षा कर रहा था सांप, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और मर गया विषैला ‘बेजुबान’

by Vinod
नवम्बर 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां किसान अपने...

शांति ने कहा ‘सनम मैं नहीं बेवफा’ फिर भी नहीं माना पति, फिर कुछ अंदाज में पत्नी का फावड़े से काट डाला सिर

शांति ने कहा ‘सनम मैं नहीं बेवफा’ फिर भी नहीं माना पति, फिर कुछ अंदाज में पत्नी का फावड़े से काट डाला सिर

by Vinod
नवम्बर 21, 2025

उन्नाव ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पेशे से राजमिस्त्री पति ने अवैध शक के चलते पति की बेरहमी...

Unnao

Unnao में दिल दहला देने वाली घटना: गोलीबारी देखने गए 10 साल के बच्चे की मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 1, 2025

Unnao firing incident: उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के गगनी खेड़ा गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने...

Ambedkar Nagar

यूपी के इस जिले से 114 नामी बदमाश हुए लापता, पुलिस के हॉफ एनकाउंटर से फैला खौफ!

by Mayank Yadav
जुलाई 3, 2025

Unnao Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 114 कुख्यात बदमाश अचानक...

Unnao

Unnao में 1500 करोड़ का बड़ा निवेश: पोलैंड की कैन पैक कंपनी लगाएगी प्लांट, 20 हजार रोजगार के अवसर

by Mayank Yadav
जून 26, 2025

Unnao News: उन्नाव जिले में औद्योगिक विकास को एक नई उड़ान मिलने जा रही है। पोलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी कैन...

Next Post
NMC Alert, Gujrat

NMC Alert : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने दिए मेडिकल कॉलेजों के लिए नए दिशा-निर्देश, पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई!

Badaun

Badaun News: हेलीकाप्टर से दुल्हनिया लाने का था वादा... मगर विदाई से पहले पायलट भागा, वजह कर देगी हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist