बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘बवाल मचाने वाले अगर मुस्लिम होते तो छाती में गोली उतार देते…’ मकबरा-मंदिर विवादपर कांग्रेस के सांसद इमारान मसूद का फूटा गुस्सा

फतेहपुर मकबरे को लेकर चर्चाओं में विवाद पर इमराम मसूद ने कहा है कि बवाल करने के बाद अब वे मामले को सौहार्दुपूर्ण ढंग ले सुलझाने की बात कर रहे हैं। फिलहाल, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे समाज में नफरत न फैलाएं। नहीं तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

by Gulshan
अगस्त 12, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Fatehpur News
Share on FacebookShare on Twitter

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक मकबरे को लेकर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। जहां एक ओर इसे कुछ हिंदू संगठन भगवान शिव और श्रीकृष्ण का प्राचीन मंदिर बता रहे हैं, वहीं मुस्लिम समुदाय इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा मानता है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को स्थिति उस वक्त बिगड़ गई जब सैकड़ों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोग उस स्थल में प्रवेश कर गए और कथित रूप से तोड़फोड़ की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और अब तक दर्जनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिनमें बीजेपी, सपा और विभिन्न हिंदू संगठनों के नाम शामिल हैं।

इमरान मसूद ने योगी सरकार को घेरा 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस पूरे मामले को लेकर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मकबरे के अंदर से जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें साफ तौर पर हिंसा और तोड़फोड़ दिखाई दे रही है। बावजूद इसके, बीजेपी जिला अध्यक्ष और कट्टरपंथी संगठनों के नेताओं पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई, यहां तक कि FIR तक दर्ज नहीं हुई। मसूद ने तीखे शब्दों में कहा कि “अगर इस बवाल में मुसलमान शामिल होते तो पुलिस गोली मार देती।”

RELATED NEWS

Fatehpur News

फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल, मंदिर को लेकर भिड़े दो पक्ष, BJP नेता के आह्वान पर जुटी थी भीड़,

अगस्त 11, 2025
Fatehpur News

Fatehpur News : नाबालिग हुई हैवानियत का शिकार, खेत से मिला लड़की का नग्न शव, घटना से इलाके में मचा हड़कंप

दिसम्बर 14, 2024

Congress MP Imran Masood. (file Photo)

उन्होंने आगे कहा कि पहले विवाद खड़ा कर माहौल बिगाड़ा गया, और अब वही लोग इसे “सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझाने” की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि समाज में नफरत फैलाने से बचा जाए, वरना आने वाली पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसी राजनीति से समाज में गहरी दरारें पड़ सकती हैं।

अखिलेश यादव का तंज 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी बीजेपी और उनके सहयोगी संगठनों की हकीकत जनता के सामने आने लगती है, तब सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब देखना है कि फतेहपुर के दोषियों की पहचान लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्ली के। उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी की चालें समझ चुकी है और अब इनसे भटकने वाली नहीं है। “सामाजिक एकता ज़िंदाबाद”, के नारे के साथ उन्होंने अपने बयान का समापन किया।

मायावती ने दे दी चेतावनी 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी इस मसले पर चिंता जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि फतेहपुर में मंदिर और मकबरे को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ है, उसमें सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी समुदाय को ऐसा कोई कदम उठाने से रोका जाए जिससे साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह मामले को गंभीरता से ले और ज़रूरत पड़े तो सख्त कार्रवाई करने से पीछे न हटे।

यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri में स्कूल टीचर पर छात्राओं के…

राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस की नीति हमेशा से “फूट डालो और राज करो” की रही है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान को समाज को बांटने वाला करार दिया। पाठक ने कहा कि बीजेपी “तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण” की नीति पर काम करती है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल फतेहपुर की स्थिति नियंत्रण में है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

Tags: fatehpur news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Fatehpur News

फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल, मंदिर को लेकर भिड़े दो पक्ष, BJP नेता के आह्वान पर जुटी थी भीड़,

by Gulshan
अगस्त 11, 2025

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पुराने मकबरे को लेकर धार्मिक तनाव बढ़ता जा रहा है।...

Fatehpur News

Fatehpur News : नाबालिग हुई हैवानियत का शिकार, खेत से मिला लड़की का नग्न शव, घटना से इलाके में मचा हड़कंप

by Gulshan
दिसम्बर 14, 2024

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दुखद घटना में, 13 दिसंबर को लापता हुई 16 वर्षीय...

Fatehpur News

नूरी जामा मस्जिद पर प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर से गिराया गया अवैध निर्माण

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 10, 2024

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। बुलडोजर...

फतेहपुर photo

Fatehpur: महिला ने पैथोलॉजी संचालक पर लगाया रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

by Saurabh Chaturvedi
दिसम्बर 24, 2023

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक महिला ने पैथोलॉजी संचालक पर...

UP Politics: “सरकार बदलते ही बदलेगी बुलडोजर की दिशा और अग्निवीर योजना की जगह”…,योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

UP Politics: “सरकार बदलते ही बदलेगी बुलडोजर की दिशा और अग्निवीर योजना की जगह”…,योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

by Juhi Tomer
अगस्त 19, 2023

बुलडोजर का दिमाग नहीं होता है, जहां सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी..., ये बोल है समाजवादी पार्टी...

Next Post
Supreme Court on Stray Dogs

सड़कें बनीं खतरे का मैदान, 5 लाख आवारा कुत्ते, 37 लाख डॉग बाइट, बढ़ रहा रेबीज का कहर!

Basti

लव मैरिज के 10वें दिन ही पत्नी का कातिल बन गया सिपाही, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फाड़ डाला पेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist