Monday, November 16, 2026 10:02 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन हैं किन्नर जगद्गुरु Himangi Sakhi, जिन पर हुआ जानलेवा हमला , घटना के बाद क्यों उछला Mamta Kulkurni का नाम

कौन हैं किन्नर जगद्गुरु Himangi Sakhi, जिन पर हुआ जानलेवा हमला , घटना के बाद क्यों उछला Mamta Kulkurni का नाम

प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हुआ जानलेवा हमला, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाए सनसनीखेज आरोप।

by Vinod
10/02/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। किन्नर अखाड़े में एक्टर ममता कुलकर्णी को लेकर बगावत चल रही है। इसी के चजते महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जगद्गुरु ने हमले का आरोप आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया है।

किन्नर अखाड़े में बगावत

तीर्थराज प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़े मेले महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। 13 जनवरी से लेकर 9 फरवरी के बीच करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्ण कमाया। संगम के तट पर अखाड़े के साधू-संत तपस्या कर रहे हैं। भक्त संतों के दर्शन कर आर्शीवाद मांग रहे हैं। पर किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी को लेकर बगावत चल रही है। एक धड़ा अभिनेत्री के महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विरोध जता रहा है।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया आरोप

महाकुंभ के सेक्टर- 8 में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी का कैंप हैं। शनिवार की देररात जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। उन्हें बेहरमी से पीटा गया। पुलिस और सेवादारों ने जगद्गुरु हिमांगी सखी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जगद्गुरु हिमांगी सखी ने हमले का आरोप किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया है। उनका कहना है कि ममता कुलकुर्णी के विरोध के कारण हम पर जानलेवा हमला किया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

इन लोगों ने किया हमला

जगद्गुरु हिमांगी सखी ने हमले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रात करीब 9.50 बजे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने साथ पवित्रा, कलावती मां, कौशल्या नंदगिरी उर्फ टीना मां, कलकेश्वरी, आशानाथ के साथ मेरे पास पहुंचीं। ये लोग 10-12 गाड़ियों में 50 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे, हॉकी, रॉड, तलवार, फरसा, त्रिशूल और असलहे लेकर मेरे शिविर में घुस आए।

लूट ले गए 10 लाख रुपए और सोने के जेवरात

जगद्गुरु हिमांगी सखी ने आगे बताया, मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और उनके साथियों ने जान से मारने की नीयत से मुझ पर हमला किया। मुझे लात-घूसों और डंडे से बुरी तरह मारा-पीटा। इससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरे सेवादार इन लोगों के हाथ-पैर जोड़ते रहे, लेकिन इन लोगों ने किसी की बात नहीं सुनी। ये लोग मेरे पास रखे हुए करीब 10 लाख रुपए और सोने के जवाहरात लूट ले गए।

जान से मारने की दी धमकी

जगद्गुरु हिमांगी सखी ने बताया कि जाते-जाते लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और उनके साथियों ने मुझे भद्दी-2 गालियां और धमकी दी। कहा कि अगर तुम ऐसे ही मीडिया में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ बयानबाजी करती रहोगी, तो हम लोग तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग सीसीटीवी में मौजूद है। जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कहा कि ममता कुलकुर्णी के विरोध के कारण उन्हें पीटा गया।

सारे आरोप निराधार

वहीं आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि और कल्याणी नंद गिरि का हिमांगी सखी से कुछ अंदरूनी विवाद था। इसके लिए हम सुलह-समझौता के लिए हिमांगी सखी के पास गए थे। मारने-पीटने का आरोप गलत है। उनके साथ किसी ने मारपीट नहीं की। उनके सारे आरोप निराधार हैं।

ममता कुलकर्णी का किया था विरोध

बता दें, हिमांगी सखी लगातार ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। हिमांगी सखी ने कहा था, किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, एक महिला को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया। वो भी तब जब उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। वहीं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी खुलकर ममता कुलकर्णी के साथ हैं। उन्होंने ही एक्टर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था, जिसका विरोध हिमांगी सखी ने किया था।

कौन हैं हिमांगी सखी

हिमांगी मां उर्फ हिमांगी सखी महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मूलरूप से मुंबई की रहने वाली हैं। माता-पिता के निधन और बहन की शादी के बाद वे वृंदावन चली गईं। गुरु की शरण में रहकर शास्त्रों का अध्ययन किया। फिर गुरु आज्ञा पर धर्म का प्रचार करने वृंदावन छोड़कर मुंबई चली गईं। मुंबई में उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन धर्म में ही मन रमा रहा। बाद में सब कुछ छोड़कर हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में जुट गईं।

किन्नर जगद्गुरु की दी गई उपाधि

4 दिसंबर 2024 को हिमांगी सखी को पहली किन्नर जगद्गुरु की उपाधि दी गई थी। हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि पशुपतिनाथ पीठ अखाड़े से मिली है। यह अखाड़ा नेपाल में है। 2019 में प्रयागराज में हुए कुंभ में नेपाल के गोदावरी धाम स्थित आदि शंकर कैलाश पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर गौरीशंकर महाराज ने उन्हें पशुपतिनाथ पीठ की महामंडलेश्वर की उपाधि दी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow airport closure impact

Lucknow CCS Airport कितने महीने तक मरम्मत के लिए दिन में रहेगा बंद , क्या इससे हवाई सफ़र होगा महंगा

: gig workers pension scheme

कब लागू होगी मोदी सरकार की यह योजना, इससे Unorganized सेक्टर्स GIG workers को कैसे मिलेगा लाभ

teddy bear gift for loved ones

10 Feb valentine's week : क्या हैं Teddy Day, प्यार जताने का सबसे प्यारा तरीका ,क्यूं है हर रिश्ते के लिए ख़ास

POPULAR POST

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

November 13, 2026
दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

November 10, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026

LATEST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India