शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जिस अस्पताल में मां है नर्स, वहीं डॉक्टर ने मासूम को पीनी सिखाई सिगरेट – उपमुख्यमंत्री का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे को हिला कर रख दिया है।

by Gulshan
अप्रैल 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Deputy Chief Minister
Share on FacebookShare on Twitter

Deputy Chief Minister : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे को हिला कर रख दिया है। यहां कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात डॉक्टर सुरेश चंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक मासूम बच्चे को सिगरेट पीने का तरीका सिखाते नज़र आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 7 अप्रैल का है। खास बात यह है कि जिस बच्चे को सिगरेट पीना सिखाया जा रहा था, उसकी मां उसी अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। यह वीडियो कथित रूप से स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

RELATED NEWS

Electric Scooter Conversion: इस आसान तरीके से अपना पुराना पेट्रोल स्कूटर बनाए हाईब्रिड, बस फॉलो करें ये स्टेप

Electric Scooter Conversion: इस आसान तरीके से अपना पुराना पेट्रोल स्कूटर बनाए हाईब्रिड, बस फॉलो करें ये स्टेप

सितम्बर 5, 2026
Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

सितम्बर 5, 2026

वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एन.डी. शर्मा ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो के आधार पर डॉक्टर सुरेश चंद्रा को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। हालांकि डॉक्टर द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। उन्होंने अपने बचाव में बच्चे की मां का बयान पेश किया, लेकिन जब जांच में मां से पूछताछ की गई, तो उसने डॉक्टर के दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें : वाराणसी गैंगरेप केस में सनसनीखेज मोड़: पीड़िता के चैट से उलझा केस, SIT कर रही गहराई से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई है। सीएमओ ने यह भी बताया कि डॉक्टर सुरेश चंद्रा के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें आ चुकी हैं, जिसके चलते उन्हें फिलहाल सीएमओ ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। वहीं, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस शर्मनाक घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Share200Tweet125Share50

Gulshan

Related Posts

Electric Scooter Conversion: इस आसान तरीके से अपना पुराना पेट्रोल स्कूटर बनाए हाईब्रिड, बस फॉलो करें ये स्टेप

Electric Scooter Conversion: इस आसान तरीके से अपना पुराना पेट्रोल स्कूटर बनाए हाईब्रिड, बस फॉलो करें ये स्टेप

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Electric Scooter Conversion: अगर आपका पेट्रोल स्कूटर पुराना हो गया है, लेकिन आप उसे बदलना नहीं चाहते, तो उसे इलेक्ट्रिक...

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की...

Lemon Honey Water: क्या नींबू-शहद का पानी पीना सच में वज़न घटाने में होता है मददगार ? जाने एक्सपर्ट की राय

Lemon Honey Water: क्या नींबू-शहद का पानी पीना सच में वज़न घटाने में होता है मददगार ? जाने एक्सपर्ट की राय

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Lemon Honey Water: वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना काफी...

New Born Care: क्या नवजात को सीने से लगाने से मिलते है उसको कई फायदे, जानें पूरा सच

New Born Care: क्या नवजात को सीने से लगाने से मिलते है उसको कई फायदे, जानें पूरा सच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

New Born Care: नवजात के जन्म के बाद उसे नए वातावरण में ढलने में समय लगता है। ऐसे में कंगारू...

UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर बैंकॉक से लाया

UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर बैंकॉक से लाया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU ने खुफिया सूचना के आधार...

Next Post
PM मोदी के इस अफसर ने कर दिया बड़ा ऐलान, हरहाल में PAK के कब्जे से POK होगा मुक्त

PM मोदी के इस अफसर ने कर दिया बड़ा ऐलान, हरहाल में PAK के कब्जे से POK होगा मुक्त

Yogi govt

यूपी में दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार की महारोजगार योजना शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist