Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News :  धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश, जानें क्या कहा

डीजीपी प्रशांत कुमार ने आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन और छठ पूजा जैसे त्योहारों के मद्देनजर यूपी पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं

Digital Desk by Digital Desk
November 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
DGP UTTAR PRADESH
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 UP News :  पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सर्राफा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा, क्योंकि इन दिनों बाजारों में भारी भीड़ रहती है। इस दौरान बाजारों में अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखने की बात कही गई है।

सिविल ड्रेस में होगी पुलिस की तैनाती

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों को भी अधिक संख्या में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पुराने घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए हॉट-स्पॉट चिन्हित कर वहां गश्त और 112 वाहनों की तैनाती की जाएगी। छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर विवादों को हल करेंगे। जिलों में रिजर्व पुलिस को क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) के रूप में तैयार रखा गया है, और उनके पास दंगा नियंत्रित करने के उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।

RELATED POSTS

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

पटाखा दुकानों की होगी जांच

विस्फोटक पदार्थों या पटाखा बेचने वाले लाइसेंस धारकों की सूची थानों में अपडेट कराई जाएगी। इन दुकानों की जांच उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ की जाएगी। साथ ही, पटाखा दुकानें भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर लगाई जाएंगी और वहां अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

इसके अलावा, थाना स्तर पर समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। संबंधित अधिकारियों और आपातकालीन संपर्क नंबरों का प्रचार किया जाएगा। धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान एक्सेस कंट्रोल रूम में विशेष प्रबंध किए जाएंगे। सरयू नदी में गश्त के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। दीपोत्सव में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी के स्थलों पर एएस चेक टीम और बीडीएस टीम की तैनाती की जाएगी। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ जल पुलिस, गोताखोर और बाढ़ राहत दल भी तैनात होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की भी लगातार निगरानी की जाएगी।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    ये भी पढ़ें-

चार साल बाद फिर से सरहद पर एकसाथ दिखाई दिए भारत चीन के सिपाही, जानें क्या है ये समझौताhttps://news1india.in/national/after-four-years-soldiers-of-india-and-china-were-seen-together-again-on-the-border-know-what-is-this-agreement/201871/
Tags: DGPUttar Pradeshदीपावली
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Next Post
हेल्थ को मिलेगा भरपूर फ़ायदा रोजाना खजूर खाने में छुपा है  सेहत का राज़,जानिए कितना लाभदायक इसका सेवन

हेल्थ को मिलेगा भरपूर फ़ायदा रोजाना खजूर खाने में छुपा है सेहत का राज़,जानिए कितना लाभदायक इसका सेवन

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist