शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

कौन है ‘IAS’ गौरव कुमार, जिन्होंने बिहार चुनाव में खपाने के लिए मोकामा के मुकुंद माधव को दिए 1 करोड़ रुपए

जीआरपी ने बिहार के रामचरण टोला, मोकामा (पटना) निवासी मुकुंद माधव को एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था। जीआरपी पैसों के साथ उसे थाने लेकर आई और पूछताछ शुरू की।

by Vinod
नवम्बर 8, 2025
in Bihar Elections 2025, Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की 121 सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को संपन्न हो गया। बांकि सीटों के लिए राजनीतिक दल जीत-हार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। चुनावी शोर में एक खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई है। यहां रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने बिहार के रामचरण टोला, मोकामा (पटना) निवासी मुकुंद माधव को एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था। जीआरपी पैसों के साथ उसे थाने लेकर आई और पूछताछ शुरू की। आरोपी ने जीआरपी को पैसों को लेकर लगातार गुमराह करने की कोशिश की। पहले उसने कहा कि रकम गोरखपुर के बरगदवा के रहने वाले एक आईएएस की है। फिर उसने खुद उसे फर्जी आईएएस बता दिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिरकार बरगदवा के वे शातिर कौन हैं, जो बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी रकम खपाने की कोशिश कर रहे हैं।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरवी ने बिहार के मोकामा निवासर मुकुंद माधव को एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था। पकड़े गए रुपये कथित तौर पर मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे बाहुबली प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में खर्च के लिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए मुकुंद से और पूछताछ कर फर्जी आईएएस के बारे में जानकारी जुटा रही है। जीआरपी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गोरखपुर स्टेशन पर संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मुकुंद माधव, निवासी रामचरण टोला, मोकामा (पटना) बताया। उसके पास एक बड़ा बैग था। जब जीआरपी कर्मियों ने बैग खोलने को कहा तो उसने पहले टालमटोल की। बाद में कहा कि बैग उसके नहीं बल्कि एक आईएएस अधिकारी गौरव कुमार का है और वह उसे बिहार पहुंचा रहा है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

युवक का व्यवहार संदिग्ध लगने पर टीम ने दबाव बनाया तो पहले उसने बैग में 10 लाख, फिर 50 लाख रुपये होने की बात कही। जब बैग खोला गया तो उसमें बड़ी मात्रा में 500 के नोट मिले। रुपये को तत्काल जब्त कर एसबीआई की शाखा में मशीन से गिनवाया गया, जिसमें कुल 99 लाख नौ हजार रुपये पाए गए। रकम जब्त करने के बाद जीआरपी ने सूचना आयकर विभाग और स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को दी। जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि रुपये गोरखपुर के बरगदवां निवासी गौरव कुमार ने दिए थे, जो खुद को आईएएस अधिकारी बताता है। उसने कहा था कि यह रकम मोकामा तक सुरक्षित पहुंचानी है। हालांकि न तो गौरव कुमार किसी सरकारी सेवा में पाया गया और न ही आरोपी के पास रकम से जुड़े कोई वैध कागजात मिले।

पुलिस को शक है कि यह रकम मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों में खर्च की जानी थी, जहां इस समय कई बाहुबली प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद एलआईयू ने भी फर्जी आईएएस गौरव कुमार का पता लगाने में जुट गई है। जीआरपी ने जब मुकुंद से पूछताछ की तो पता चला कि वह ठेकेदारी के नाम पर लोगों से संपर्क बनाता है। यहीं नहीं रुपये देने वाले गौरव को भी फर्जी आईएएस बताकर प्रभावशाली लोगों से मेलजोल रखने की बात कही। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गौरव कुमार का सरकारी सेवा से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जीआरपी के साथ पुलिस भी आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। पैसे किसके हैं और कहां जाने थे, को लेकर पुलिस की कई टीम ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि मुकुंद माधव के बयान में कई विरोधाभास हैं। शुरुआत में उसने खुद को सरकारी ठेकेदार बताया और कहा कि यह रकम किसी परियोजना से जुड़ी है, लेकिन जब उससे दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण पेश नहीं कर सका। जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार, बिहार पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। मोकामा और पटना पुलिस को गौरव कुमार और उसके संपर्कों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ नकदी बरामदगी का नहीं, बल्कि चुनावी धन के गैरकानूनी हस्तांतरण का भी हो सकता है। फिलहाल पूरी रकम आयकर विभाग को सौंप दी गई है। पुलिस ने आरोपी मुकुंद माधव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि रुपये देने वाले फर्जी आईएएस गौरव कुमार की तलाश में टीमें जुटी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बरामद रकम को एसबीआई में गिनती कराने के बाद आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। अब आयकर विभाग बैंक ट्रेल, मोबाइल कॉल डिटेल और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटा है। आयकर विभाग की प्राथमिक जांच में यह रकम बेनामी बताई जा रही है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि इतने बड़े स्तर पर नकदी गोरखपुर से बिहार तक क्यों ले जाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय जीआरपी और स्थानीय खुफिया इकाई भी यह पता लगाने में लगी हैं कि रुपये बरगदवा से किसके निर्देश पर भेजे जा रहे थे। फिलहाल युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने उसके मोबाइल, यात्रा टिकट व अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। जांच एजेंसियों ने कहा है कि अगर हवाला या चुनावी फंडिंग का कनेक्शन साबित होता है तो एफईएमए और पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग कानून) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Tags: Bihar Assembly Elections 2025Bihar ElectionsGorakhpur GRPGRP seizes Rs 1 croreUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज़ से पहले रचा इतिहास, 350 करोड़ के बजट के साथ बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज़ से पहले रचा इतिहास, 350 करोड़ के बजट के साथ बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist