बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

उत्तर प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों की अब हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच कराने की व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टरों की टीम बीपी, शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पेंशन, आयुष्मान कार्ड, योग, पुस्तकालय और मनोरंजन जैसी सुविधाओं पर भी जोर है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार ने नई व्यवस्था पर जोर दिया है। प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में अब बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम हर सप्ताह आश्रम पहुंचकर उनकी सेहत की जांच करेगी।

हर सप्ताह होगी स्वास्थ्य जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वृद्धाश्रमों में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। किसी बुजुर्ग को इलाज या दवा की जरूरत होने पर आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026

इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं की समय पर पहचान करना और जरूरत के अनुसार इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से परेशानी न उठानी पड़े।

टीवी, पुस्तकालय और योग-ध्यान की सुविधा

वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की दिनचर्या और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यहां स्वच्छ पेयजल के साथ टीवी और पुस्तकालय जैसी मनोरंजन व उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसके अलावा योग और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बुजुर्ग सक्रिय और सकारात्मक दिनचर्या से जुड़े रहें।

6,607 बुजुर्गों को मिल रहा आश्रय

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, प्रदेश के 75 वृद्धाश्रमों में फिलहाल 6,607 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें 4,901 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है, जबकि 2,551 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

1,073 नए बुजुर्ग योजनाओं से जुड़े

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में 1,073 नए बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है। सरकार का फोकस अब वृद्धाश्रमों को केवल रहने की जगह के बजाय स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर दैनिक जीवन की सुविधाओं से जोड़ने पर है

Tags: Elderly HealthOld Age HomesUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Next Post
Azamgarh Family Murder Case

Azamgarh horror: घर को बनाया मौत का अखाड़ा, पत्नी-पंडितों की बिछा दी लाशें, एनकाउंटर के बाद खत्म हुआ खौफनाक तमाशा

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ.....

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In