रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है ‘वो’ जिसने सुहागरात मना रहे दूल्हा-दुल्हन का किया कत्ल, पुलिस के हत्थे लगा मोबाइल जो हत्याकांड का बाहर लाएगा सच

अयोध्या में सुहागरात के कमरे में पड़े मिले दूल्हा और दुल्हन के शव, पुलिस कर रही हत्याकांड की जांच, बताया जा रहा कि दूल्हे ने दुल्हन की हत्या के बाद किया सुसाइड।

by Vinod
मार्च 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद स्थित कैंट थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात मना रहे दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हन का शव बिस्तर पर पड़ा था, वहीं दूल्हे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि दूल्हे ने पहले दुल्हन का कत्ल किया और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।

7 मार्च को हुई थी शादी

अयोध्या के मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार (24) की शादी खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी (22) से सात मार्च को हुई थी। दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर शनिवार को घर लौटा। दोनों बहुत खुश थे। रात लगभग 10 बजे भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए। सुबह 7 बजे दूल्हे की बहन कमरे के पास गई और दरवाजे की कुंडी खटखटाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। प्रतिक्रिया न मिलने पर दूल्हे की बहन ने परिवारवालों को बुलाया। परिवावालों ने खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।

RELATED NEWS

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

जुलाई 2, 2026
Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

दिसम्बर 7, 2025

दुल्हन की मौत गला दबाने और दूल्हे की मौत हैंगिंग

कमरे के अंदर दुल्हन बिस्तर पर पड़ी थी और दूल्हे का शव फंदे से गमछे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर सभी अंदर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले पर एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं है। दोनों परिवारों की तरफ से किसी तरह की आशंका नहीं जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हीं सूत्रों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुल्हन की मौत गला दबाने और दूल्हे की मौत हैंगिंग आई है।

मोबाइल फोन जब्त कर लिया

फिलहाल, पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।. हालांकि, छानबीन के बीच एक चर्चा यह भी है कि रात पौने 12 बजे प्रदीप के फोन पर कोई मैसेज आया था। इसी के बाद उसका शिवानी से विवाद हुआ। फिर सुबह दोनों की एक कमरे में लाश मिली। परिवार वालों का कहना है कि दंपति रात करीब 12 बजे तक जग रहे थे। इसका मतलब घटना करीब रात एक-दो के बीच हुई होगी। लेकिन असल में विवाद की वजह क्या है ये किसी को नहीं पता।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला 

परिवारवाले पुलिस के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस को शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे में न तो जहर की कोई शीशी मिली और न ही कोई अन्य संदिग्ध वस्तु.। पुलिस के मुताबिक, कमरा अंदर से बंद था, जिससे किसी तीसरे व्यक्ति के वहां होने की संभावना न के बराबर है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है किसी बात को लेकर दूल्हे-दुल्हन में झगड़ा हुआ। दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की और फिर खुद मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों की फोन पर बात भी हुआ करती थी।

 

Tags: ayodhyaayodhya policemurder of bride and groom
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Ayodhya Road Accident:उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले...

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 7, 2025

Ayodhya extra-marital affair: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रपंच का एक सनसनीखेज...

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर: परकोटे के मंदिरों के दर्शन के लिए रामभक्तों को करना होगा तीन महीने का इंतज़ार

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

Next Post
AC Buying Tips: गर्मी से बचाव का बढ़िया मौका, हाथ से जाने न दें Amazon की AC पर बंपर छूट जमकर लो लूट

AC Buying Tips: गर्मी से बचाव का बढ़िया मौका, हाथ से जाने न दें Amazon की AC पर बंपर छूट जमकर लो लूट

BMW C 400 GT new price and features:कितने की है यह स्कूटर, इतने में तो एक बढ़िया सी कार आ जाए, मिलेगी भी लाइन लगाकर

BMW C 400 GT new price and features:कितने की है यह स्कूटर, इतने में तो एक बढ़िया सी कार आ जाए, मिलेगी भी लाइन लगाकर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist