मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पीलीभीत में पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में किया ढेर, पिस्टल के साथ 2 AK-47 राइफल बरामद

Khalistani Terrorist Encounter: पीलीभीत पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान तीन खालिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, पंजाब में आतंकी हमले के बाद से चले रहे थे फरार।

by Vinod
दिसम्बर 23, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Pilibhit police killed three Khalistani terrorists पीलीभीत में पुलिस, यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों पर पंजाब के गुरुदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमले का आरोप था।पुलिस के अनुसार, गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह नामक आरोपियों का संबंध खालिस्तान कमांडो फोर्स नामक प्रतिबंधित संगठन से था। इनके पास से दो एके 47 रायफल और एक पिस्टल पुलिस ने बरामद की है। मुठभेड़ की घटना पूरनपुर थानाक्षेत्र में नहर के पास हुई।

खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़े थे आतंकी

पंजाब के खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकवादियों ने गुरुदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। घटना के बाद से आतंकी फरार थे। पंजाब पुलिस ने आतंकियों की पहचान कर ऑपरेशन चलाया। पंजाब पुलिस को आतंकी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह की लोकेशन पीलीभीत जनपद में मिली। यूपी एसटीएफ के साथ पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। तीनों आतंकियों को पूरनपुर इलाके में घेर लिया गया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह घायल हो गए।

RELATED NEWS

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026

मारे गए आतंकियों की हुई पहचान

तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएसची पूरनपुर रवाना किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मारे गए आतंकियों की पहचान 25 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी मोहल्ला कलानौर, 23 वर्षी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर और 18 वर्षीय जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का के रूप में हुई। तीनों आरोपी गुरदासपुर के ही रहने वाले थे। हमले के बाद तीनों पंजाब से भागकर पीलीभीत में छिपे थे।

एसपी के नेतृत्व में चलाया गया ऑपरेशन

मुठभेड़ में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, एसआई अमित प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, एसएचओ पूरनपुर, एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, माधोटांडा के एसएचओ अशोक पाल, कांस्टेबल सुमित, हितेश, इंस्पेक्टर केबी सिंह और एस आई सुनील शर्मा शामिल रहे। बाकी इसमें पंजाब पुलिस की टीम भी शामिल थी। यूपी के डीजीपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं। इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई।

एसपी ने ऑपरेशन को किया लीड

डीजीपी के मुताबिक रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया। डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है। साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है। तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे।

पुलिस चौकी पर हमले के बाद से फरार

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकियों में धमाके हुए थे.।पहले बंद पड़ी पुलिस चौकी बख्शीवाल पर गुरुवार को हमला हुआ। उसके एक दिन बाद शुक्रवार रात्रि एक और बंद पुलिस चौकी पर धमाका हुआ। ये दोनों पुलिस चौकियां कर्मचारियों की कमी के कारण पिछले दिनों बंद कर दी गई थीं। धमाके से आसपास के घरों के लोग सहम गए थे। पुलिस ने बताया था कि वडाला बांगर की चौकी में रात को धमाके से लोग दहल गए थे। लोग डर के घरों से बाहर निकले तो पता चला कि पुलिस थाने से आवाज आई है। इसके बाद यहां रात भर पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजते रहे।

Tags: 3 Khalistani terrorists killedencounterPilibhit Policepunjab policethree Khalistani terroristsUP Police
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Next Post
Weather Update

Weather Update : आसमान में छाए बादल, कल से कड़ाके की सर्दी, यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, बनीं महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी भारतीय प्लेयर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In