Wednesday, November 25, 2026 7:59 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर निकाली अंतड़ियां, फिर कर दी हत्या और शव के साथ खेलता रहा दरिंदा

महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर निकाली अंतड़ियां, फिर कर दी हत्या और शव के साथ खेलता रहा दरिंदा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आने से लोग हिल गए। यहां एक महिला को पहले शराब पिलाई गई। फिर क्रूरता से हत्या कर दी गई।

by Vinod
30/07/2025

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आने से लोग हिल गए। यहां एक महिला को पहले शराब पिलाई गई। फिर क्रूरता से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने न केवल महिला की हत्या की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मांसपेशियों को नोचने की घिनौनी हरकत की। दरिंदे ने शव के साथ भी घिनौना कृत्य किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को दमहा नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को एनकाउंटर के बाद दबोच लिया। आरोपी पुलिस की गोली से घायल भी हुआ और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

एकडला गांव निवासी इंद्रसेन की पत्नी नीतू अपने पड़ोसी सर्वेश के साथ सोमवार को बाजार गई थी। शाम करीब 6 बजे सर्वेश ने वहां शराब खरीदी और खेत में बैठकर शराब पीने लगा। सर्वेश ने नीतू को भी जबरन शराब पिलाई। नशे की हालत में सर्वेश ने महिला को थप्पड़ मारा। जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को नोंचने लगा। प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर अतड़ियां तक निकाल लिया। कुछ ही देर में महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। फिर शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। परिजन रातभर महिला को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

इधर, सर्वेश घर लौट आया। मंगलवार सुबह उसे जब होश आया कि उसकी चप्पल और मोबाइल छूट गया। वह तलाशने पहुंचा, लेकिन वह तलाश नहीं पाया। फिर वह नीतू के पति के पास पहुंचा और बताया कि झाड़ियों में उसकी पत्नी का शव पड़ा है। नीतू का पति वहां पर पहुंचे। इधर, सर्वेश पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बताए जगह पर शव की तलाश शुरू की, लेकिन शव नहीं मिला। सर्वेश की शर्ट पर खून के छींटे मिले, जिस पर पुलिस ने सर्वेश से सख्ती से पूछताछ किया। सर्वेश ने हत्या की बात कबूल की। थोड़ी दूर पर महिला का शव मिल गया। पुलिस फिर रात को आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

RELATED NEWS

Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

October 12, 2025
UP News: जानें फतेहपुर की रेशमा को दीपू ने क्यों जिंदा फूंका, फिर पुलिस ने कुछ इस अंदाज में जल्लाद को ठोका

UP News: जानें फतेहपुर की रेशमा को दीपू ने क्यों जिंदा फूंका, फिर पुलिस ने कुछ इस अंदाज में जल्लाद को ठोका

September 23, 2025

दरोगा की छीनी पिस्टल

इसी दौरान वह दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने लगा। उसने पुलिस पर 2 राउंड फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सर्वेश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। आरोपी सर्वेश निषाद (25) खागा तहसील के एकडला गांव का है। मृत महिला नीतू आरोपी की रिश्ते में चाची लगती थी। आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। पुलिस को मौके से महिला का फोन और एक जोड़ी चप्पल मिली है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने महिला से रेप की बात से इनकार किया है। आरोपी का कहना है, महिला ने उसके पिता को जहर देकर मार दिया। इसी का बदला लेने के लिए उसने महिला की हत्या की है।

इस वजह से की हत्या

सर्वेश ने पुलिस को बताया कि मुझे शक था कि मेरे पिता की मौत के पीछे नीतू का ही हाथ था। इसके चलते मैंने यह कदम उठाया। हत्या के बाद नाले में जाकर अपने हाथ-पैर और सिर धोया। लोगों ने बताया कि हत्यारोपी सर्वेश निषाद के पिता रामस्वरूप की मौत 2 महीने पहले शराब पीने की वजह से हुई थी। उस समय सर्वेश के परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी। उसके पिता का पोस्टमॉर्टम भी नहीं हुआ था। हालांकि सर्वेश को ये लगता था कि उसके पिता की हत्या नीतू ने की है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Posts

Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

October 12, 2025
UP News: जानें फतेहपुर की रेशमा को दीपू ने क्यों जिंदा फूंका, फिर पुलिस ने कुछ इस अंदाज में जल्लाद को ठोका

UP News: जानें फतेहपुर की रेशमा को दीपू ने क्यों जिंदा फूंका, फिर पुलिस ने कुछ इस अंदाज में जल्लाद को ठोका

September 23, 2025

UP: चर्च में सामूहिक धर्मांतरण मामले में अबतक बड़ी कार्रवाई, पादरी समेत 35 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

November 21, 2022

UP: बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़, छात्रों की किताबें कबाड़ी को बेचकर प्रिंसिपल खरीदा था ये चीज

September 6, 2022

चित्रकूट: Flipkart ऑफिस में 18 लाख की लूट करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में, पैसा बरामद

August 16, 2022
Next Post
Delhi

Delhi-NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Lucknow

बुद्धेश्वर मंदिर में दो बहनों ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा, वर्दी फाड़ी, दांत से काटा, भीड़ में भाग निकलीं

Sadhvi Pragya

17 साल बाद Malegaon ब्लास्ट केस का फैसला आज, साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपी अदालत में होंगे पेश

POPULAR POST

UP Weather Update

UP Weather:यूपी में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, सुबह धुंध और दिन में निकलेगी धूप; जानिए मौसम का कैसा रहेगा हाल

November 24, 2026
Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

November 23, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
Live Captions: क्या आप जानते हैं आपका फोन किसी भी वीडियो की आवाज को टेक्स्ट में कैसे बदलता है?

Live Captions: क्या आप जानते हैं आपका फोन किसी भी वीडियो की आवाज को टेक्स्ट में कैसे बदलता है?

November 23, 2026
ev Deepawali Tulsi Puja Vidhi

Religious news:देव दीपावली पर तुलसी के पास कितने दीपक जलाएं? जानिए पूजा की सही विधि और किन गलतियों से बचना है जरूरी

November 24, 2026
Delhi Air Pollution

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 पार; पराली नहीं, जानिए क्या है प्रदूषण के बड़े कारण

November 23, 2026

LATEST

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India