Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News: जानें फतेहपुर की रेशमा को दीपू ने क्यों जिंदा फूंका, फिर पुलिस ने कुछ इस अंदाज में जल्लाद को ठोका

UP News: जानें फतेहपुर की रेशमा को दीपू ने क्यों जिंदा फूंका, फिर पुलिस ने कुछ इस अंदाज में जल्लाद को ठोका

फतेहपुर के औंग में पति ने पत्नी की हत्या, शव को फैक्ट्री में फूंका, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को एनकाउंटर के दौरान किया अरेस्ट, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।

by Vinod
23/09/2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां औंग थानाक्षेत्र स्थित रानीपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री में पति ने पत्नी रेशमा (25) की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को पेट्रोल डालकर फूंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति दीपू और उसके साथी सनी को मुठभेड़ के दौरान में गिरफ्तार कर लिया। दीपू के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में दीपू ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने करीब 15 मिनट तक रेशमा का गला दबाए रखा। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पेट्रोल डालकर फूंक दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, फतेहपुर के औंग थानाक्षेत्र स्थित रानीपुर गांव के पास बंद पड़ी चमड़ा फैक्टरी में 15 सितंबर को एक महिला का सुलगता हुआ शव मिला था। इसके बाद से ही पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। काफी प्रयास के बाद कानपुर महाराजपुर थाने के गंगागंज गांव निवासी रेशमा के बंद पड़े मोबाइल फोन से पुलिस को सुराग मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के मृतका के पति और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार ऑपरेशन चलाए हुए थीं। इंटेलीजेंस प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिला कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी दीपू पासी और उसका साथी सनी बाइक से खानपुर होकर बड़ाहार की ओर जा रहे हैं।

इस वजह से की पत्नी की हत्या

जानकारी मिलने पर एसओजी टीम के साथ पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दीपू के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल और कुछ रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही दोस्त सनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति दीपू ने बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो हमारे बीच विवाद होने लगा। ऐसे में मैंने पत्नी को मारने का प्लान बनाया। इस साजिश में मैंने अपने दोस्त को भी शामिल किया।

RELATED NEWS

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026

रेशमा को लेकर फैक्टरी गया

पुलिस ने बताया कि दीपू ने बहन लक्ष्मी के घर पर में अपने ढाई साल के बेटे को छोड़ा, उसका घर बंद पड़ी फैक्टरी के पास ही है। दीपू का अपनी बहन के घर आना-जाना था। इस कारण उसे बंद पड़ी फैक्टरी के बारे में अच्छी से जानकारी थी कि वहां कोई आता-जाता नहीं है। इसी का फायदा उठाकर वह रेशमा को लेकर फैक्टरी गया था। फैक्ट्री के अंदर दीपू रेशमा को लेकर गया फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका गला घोटकर मर्डर कर दिया। आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए पेट्रोल की व्यवस्था पहले से की हुई थी। महिला की हत्या के बाद शव पर प्रेट्रोल डालकर उसे फूंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

दोनों ने की थी लव मैरिज

पुलिस ने बताया कि रेशमा थाना क्षेत्र के ही रसूलपुर पधारा निवासी विनोद पासवान की पुत्री है। बचपन में रेशमा की मां रूपरानी की मौत हो गई थी। इसके बाद रेशमा अपनी नानी किशनी के पास जहानाबाद थाने के नयापुरवा में रहती थी। पिता से कोई वास्ता नहीं रहा। नानी ने पुलिस को बताया कि रेशमा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती कानपुर के महाराजपुर थाने के गंगागंज निवासी दीपू पासवान से हुई थी। दोनों परिवारों की मर्जी से 2022 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच अनबन रहती थी। अक्सर दीपू पत्नी को पीटता था। 15 सितंबर से रेशमा गायब थी। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

18 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज

इस मामले के खुलासे के बाद थाने पर करचलपुर गांव से रेशमा की मौसी मंजू, मौसा राजाराम, मौसेरी बहन मोनी, रिश्ते में बहनोई बृजलाल पहुंचे। मौसेरी बहन मोनी ने बताया कि 15 सितंबर की दोपहर दो बजे रेशमा के पति दीपू ने उसे और अन्य रिश्तेदारों को फोन किया था। उसने बोला कि रेशमा कहीं चली गई है। नानी किशनी ने महाराजपुर थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने उसे लौटा दिया। दीपू ने ही पत्नी की महाराजपुर थाने में 18 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिश्तेदार पर आरोप भी लगाया था।

ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले

दूसरी तरफ सात दिनों से मां के आंचल के दूर उसका ढाई साल का बेटा भी मां-मां कहकर रो रहा है। परिजनों के मुताबिक मासूम सिर्फ इतना बता पा रहा है कि पापा ही अम्मा को ले गए। फिलहाल बच्चा अभी अपनी बुआ लक्ष्मी के पास ही है। रेशमा की मौत के मामले में पुलिस बच्चे से भी बातचीत कर साक्ष्य जुटा सकती है, जिससे केस और मजबूत हो सके। ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। मामले पर पुलिस का कहना है कि पति ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल केस की विवेचना जारी है।

Related Posts

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

September 26, 2026
Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

September 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

September 15, 2026
कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

September 9, 2026
Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

September 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

September 7, 2026
Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

September 7, 2026
Next Post
India Scouts and Guides की जम्बूरी कब है ,मोदी करेंगे उद्घाटन योगी को मेजबानी ,दशकों बाद कहां होगा ऐतिहासिक आयोजन

India Scouts and Guides की जम्बूरी कब है ,मोदी करेंगे उद्घाटन योगी को मेजबानी ,दशकों बाद कहां होगा ऐतिहासिक आयोजन

PF Withdrawal Rules Update

EPFO New Rules: EPFO नियमों में क्या हुआ बदलाव,कबसे PF निकालने की मिलेगी ज्यादा आज़ादी,कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Saroj Sargam

Mirzapur की बिरहा गायिका सरोज सरगम: विवादित गीतों पर हंगामा और गिरफ्तारी

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India