Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
फिरोजाबादः 'हर घर तिरंगा' अभियान के होर्डिंगों में योगी और केशव मौर्य की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबादः ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के होर्डिंगों में CM योगी और केशव मौर्य की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। पूरे उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, जनपद में तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये लगाए गए होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात को शहर चौराहों पर लगे होर्डिंगों से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया। शनिवार सुबह जानकारी के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस व प्रशासन भी हरकत में आ गई। होर्डिंगों को उतरवाने के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये शहर के कई स्थानों पर नगर निगम व बीजेपी नेताओं ने बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाये हैं। इन होर्डिंगों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि वरिष्ठ नेताओं की फोटो है।

शनिवार सुबह जब लोग सड़कों पर टहलने निकले तो होर्डिंगों को कटा हुआ देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग में लगी फोटो को काटा गया है। इसके साथ ही कुछ होर्डिंगों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के फोटो से उनका चेहरा कटा हुआ नजर आया। किसी ने इस करतूत को बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया है। होर्डिंग से मुख्यमंत्री का चेहरा काटे जाने की खबर लगते ही बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इधर जानकारी होते ही प्रशासन के पुलिस भी हरकत में आ गयी।

प्रशासन ने तत्काल इन सभी होर्डिंगों को उतरवाने का काम शुरू कर दिया। वहीं पुलिस भी इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही होर्डिंगों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। होर्डिंगों से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काटे जाने के पीछे किसी की शरारत है या साजिश, इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से होर्डिंग से तस्वीरें काटी गई हैं, यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। क्योंकि सभी होर्डिंग 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर लगी हैं। जिसने भी यह हरकत की है, वह बेहद की शर्मनाक है।

बीजेपी के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार का कहना है कि होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस संबंध में डीएम व एसएसपी से बात की गई और थाना उत्तर व थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज हो रही है। जिसने भी इस तरह की अशोभनीय हरकत की है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। करीब पांच से छह होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

इस सम्बंध में सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में लगी होर्डिंगों में मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। सम्बंधित थानों में मुकदमा कराया गया है। होर्डिंगों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version