Saturday, April 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

इलाहाबाद हाईकोर्ट से इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों भाइयों की गैंगस्टर एक्ट में जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

Vinod by Vinod
September 25, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इरफान के साथ ही उनके छोटे भाई की गैंगस्टर एक्ट में जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह फैसला न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने सुनाया। दो सितंबर को दोनों पक्ष की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था।

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और इजरायल आटेवाला तीनों की जमानत अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। इरफान सोलंकी के अधिवक्ता इमरान उल्लाह के अनुसा इरफान सोलंकी पर जितने भी मुकदमे दर्ज थे सभी में उनको जमानत मिल गई है। ऐसे में वह अब जेल से बाहर आ जाएंगे। इरफान के वकील ने बताया कि जल्द ही कोर्ट से दस्तावेज मिल जाएंगे और शुक्रवार की शाम तक इरफान और उनके छोटे भाई जेल से बाहर आ जाएंगे।

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026

गौरतलब है कि इरफ़ान सोलंकी के खिलाफ़ कानपुर के जाजमऊ थाने में 26 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें रिज़वान सोलंकी और इजरायल आटेवाला सहित अन्य को भी अभियुक्त बनाया गया। आरोप है कि इरफ़ान सोलंकी ने गैंग बनाकर आर्थिक लाभ के लिए आम जनता को भयभीत किया था। इरफान सोलंकी पर करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एक मामले में उन्हें सजा भी हो चुकी है। जिसके कारण उनकी विधायकी भी वली गई थी।

इरफान और अन्य 4 आरोपी पिछले 24 महीनों से जेल में बंद चल रहे थे। जिसमें चार आरोपी कानपुर जेल में तो वहीं इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में बंद हैं। इरफान सोलंकी को जमानत मिलने पर सपाई गदगद हैं। इरफान की पत्नी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आजम खान बाहर आ गए हैं। हमारे पति इरफान सोलंकी भी अगले कुछ दिनों के अंदर जेल से बाहर आ जाएंगे। नसीम ने कहा था कि अखिलेश यादव ने पति इरफान का मुकदमा लड़ा। जिसके चलते हमें न्याय मिला।

Tags: Allahabad High CourtIrfan SolankiIrfan Solanki will come out of jailIrfan Solanki's bailKanpur NewsNaseem SolankiSamajwadi Party
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

Allahabad HC bulldozer action case

Allahabad HC : सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर जस्टिस guidelines के बावजूद UP में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Allahabad HC Questions Over Bulldozer Action:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सरकार से...

Allahabad High Court

जस्टिस का ‘धमाका’: ईसाई बनते ही SC आरक्षण ‘फिनिश’! हाई कोर्ट ने कहा- यह संविधान से ‘धोखाधड़ी’

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धर्मांतरण के बाद अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा बनाए रखने को संविधान...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

Next Post
BSF Drone Warfare School

अब BSF खड़ी करेगा खुद की ड्रोन रडार, ISRO की मदद से बिना बॉर्डर क्रॉस किए दुश्मनों की होगी निगरानी

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist