Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

कानपुर में लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शिवम मिश्रा का नाम सामने आने पर FIR दर्ज हुई। थाना प्रभारी लाइन हाजिर किए गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
February 10, 2026
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हादसे में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की कार की टक्कर से छह लोग घायल हुए थे। शुरुआत में कार को थाने लाकर ढंक दिया गया था और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने और लगातार चर्चा में आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। जैसे ही शिवम मिश्रा का नाम सामने आया, पुलिस कमिश्नर ने ग्वालटोली थाना प्रभारी संतोष गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया। अब पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED NEWS

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

June 16, 2026
: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

May 26, 2026

सांसद का बयान आया सामने

इस मामले पर कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब शिवम मिश्रा का नाम सामने आने के बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

सांसद ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी साफ कहा कि सरकार किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसे जेल भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर चुनावी बयानबाजी करने का आरोप भी लगाया।

दिल्ली नंबर कार से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, आर्यनगर निवासी तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम मिश्रा रविवार को लेम्बोर्गिनी कार से वीआईपी रोड से गुजर रहे थे। कार पर दिल्ली का नंबर लगा था। रिंग वाले चौराहे के पास अचानक कार ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट में टक्कर मार दी और फिर फुटपाथ पर चढ़ गई।
इस हादसे में फुटपाथ पर खड़े चमनगंज निवासी मो. तौफीक अहमद के पैर में चोट आई। वहीं बुलेट सवार विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया।

गार्ड ने तोड़कर निकाला बाहर

बताया जा रहा है कि शिवम की कार के पीछे एक फॉर्च्यूनर चल रही थी, जिसमें उसके सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। हादसे के बाद गार्ड मौके पर पहुंचे और शिवम को कार से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और गार्डों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही गार्डों ने कार का शीशा तोड़कर शिवम को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हर पहलू से जांच जारी

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में शिवम मिश्रा का नाम सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार का कहना है कि शिवम को पिछले छह महीने से दौरे आ रहे हैं और उसका इलाज इंग्लैंड में चल रहा है। पुलिस ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है।
पुलिस सोमवार को कारोबारी के आर्यनगर स्थित घर भी पहुंची, लेकिन घर बंद मिला। अब पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर टीम दिल्ली भी भेजी जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

Tags: Kanpur NewsLamborghini Accident
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

by Kirtika Tyagi
June 16, 2026

Strict Action Over Delayed Construction Works: कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र के...

: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Kanpur में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में सशस्त्र Indo-Tibetan Border Police यानी आईटीबीपी के...

: Kanpur ITBP Jawan Case

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह...

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Next Post
Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist