• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

नवाब सिंह पर लगा पोक्सो, सपा ने बनायीं दुरी… जानिए क्या होगा हाल ?

पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में गंभीर आरोपों को लेकर ट्रायल की शुरुआत होने जा रही है। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में घिरे नवाब सिंह को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था। अब इस मामले का ट्रायल 12 नवंबर से शुरू होगा।

by Mayank Yadav
October 29, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
0
Nawab Singh Yadav
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nawab Singh Yadav: पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में गंभीर आरोपों के तहत ट्रायल चलेगा। नवाब सिंह यादव पर 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है, और कोर्ट ने पुलिस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भरोसेमंद सहयोगी और डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे नवाब पर इन आरोपों ने न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को प्रभावित किया है बल्कि राजनीतिक करियर पर भी काले बादल मंडरा दिए हैं। शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने जानकारी दी कि पीड़िता की बुआ और सह आरोपी नीलू यादव के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। मामले में ट्रायल की शुरुआत 12 नवंबर से होगी।

आरोपों पर कोर्ट का रुख

कन्नौज पुलिस के मुताबिक, नवाब सिंह यादव को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि यूपी 112 पर रात करीब डेढ़ बजे आई एक कॉल के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने नवाब सिंह यादव पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया, लेकिन उनके वकीलों ने कुछ आरोपों पर आपत्ति जताई थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

Related posts

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

August 15, 2025
93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

August 15, 2025

सपा का रुख, नवाब की प्रतिक्रिया

सपा ने Nawab Singh Yadav की गिरफ्तारी के बाद उनसे सार्वजनिक तौर पर दूरी बना ली है। सपा के जिला अध्यक्ष कलीम खान ने 12 अगस्त को बयान जारी कर कहा था कि नवाब सिंह यादव पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। हालांकि, नवाब ने इन आरोपों को पूंजीपतियों की साजिश बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि पीड़िता भी इन आरोपों का खंडन कर चुकी है, लेकिन फिर भी बार-बार मेडिकल जांच की जा रही है।

Bareilly News : मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था लेकिन…’, दर्द बयां कर स्वास्थ्य कर्मी ने दी जान, मौत से पहले का वीडियो VIRAL

संपत्ति और राजनीतिक प्रभाव

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान Nawab Singh Yadavको “मिनी मुख्यमंत्री” की उपाधि दी गई थी, और उनका कन्नौज में खासा प्रभाव रहा है। सपा के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में नवाब सिंह की राजनीतिक पकड़ और आर्थिक साम्राज्य है, जिसमें आलीशान होटल, डिग्री कॉलेज और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति में उनके ऊपर लगे आरोपों से उनकी प्रतिष्ठा और संपत्ति दोनों पर सवालिया निशान लग गए हैं।

इस मामले का ट्रायल आगामी 12 नवंबर से शुरू होगा, जो नवाब सिंह यादव के राजनीतिक भविष्य के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

Tags: Nawab Singh Yadav
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Bigg Boss 18 : शहजादा ने इस एक्ट्रेस को कहा कमीनी, बिग बॉस हाउस में फिर छिड़ी जंग

Next Post

‘भाजपा-कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे’, आरक्षण को लेकर मायावती का बड़ा हमला

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Mayawati

'भाजपा-कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे', आरक्षण को लेकर मायावती का बड़ा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version