Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सामने आई आकाश और बंदरिया रानी के ‘अजब-प्रेम की गजब’ कहानी, पत्नी की तरह ‘बेजुबान’ संभालती गृहस्थी और पकाती है दाल-रोटी

Rae Bareli News: रायबरेली में इंसान और बेजुबान के बीच की दोस्ती का सामने आया वीडियो, बंदरिया रानी किचन पर पकाती है भोजन।

Vinod by Vinod
December 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Video viral of friendship between monkey and Akash in rae bareli अमेठी जिले के जामो ब्लॉक के मंडखा निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी बीतेदिनों अखबार की सुर्खियां बनी थी। दोनों के बीच दोस्ती 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस उनके खेत में जख्मी हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने घर ले गया था। सारस के पैर में चोट लगी थी। आरिफ ने उसका उपचार कराने के साथ ही खूब देखभाल की थी। कुछ ऐसा ही मामला रायबरेली में सामने आया है। यहां पर यह दोस्ती इंसान और बंदरिया के बीच की है, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती। दोनों की दोस्ती पिछले आठ सालों से चल रही है। बंदरिया घर का सारा काम करती है। किचन में आकाश के लिए दाल-रोटी भी पकाती है।

रायबरेली की बदंरिया रानी का जलवा

इंसान और बंदरिया के अजब-प्रेम की गजब कहानी रायबरेली जिले की है। यहां खागीपुर संडवा गांव है, जो जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित है। गांव निवासी आकाश और बंदरिया रानी की दोस्ती आठ साल पहले हुए थी। बंदरिया जब महज कुछ माह की थी तब आकाश को सड़क के किनारे पड़ी मिली। आकाश उसे घर ले आया। फिर क्या था दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की तरह घर पर रहने लगे। बंदरिया को धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्यों ने अपना लिया। बंदरिया का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ं बंदरिया रानी घर का काम करती हुई नजर आ रही है। वह खाना बनाती है, रोटी बेलती है, बर्तन धोती है और सिलबट्टे पर मसाले भी पीसती है।

RELATED POSTS

Rae Bareli : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, आईं चोटें..जानें पूरा मामला 

Rae Bareli : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, आईं चोटें..जानें पूरा मामला 

October 9, 2024
Rae Bareli

Rae Bareli News : एक दिन में 40 बार लगी इस घर में आग, फायरब्रिगेड ने भी जोड़ लिए हाथ!

October 8, 2024

खुद आकाश के पोछती हैं आंसू

आकाश के परिवारवालों ने मीडिया को बताया कि हमने बंदरिया का नाम रानी रखा हुआ है। रानी सिर्फ इंसानों की तरह काम ही नहीं करती, बल्कि वह उनके दुख-दर्द में भी शामिल होती है। परिवारवाले बताते हैं कि वह सुबह के वक्त सबसे पहले जगती है। चाय बनाती है और आकाश के कमरे में जाकर उसे कम का प्याला थमाती है। यदि आकाश की आंखों में आंसू आ जाएं, तो रानी खुद जाकर उसके आंसू भी पोछती है। इतना ही नहीं रानी आकाश के पकड़े भी धुलती है। परिवारवालों ने बताया कि रानी को हमलोगों ने किचन का काम सिखाया। महज कुछ माह के अंदर उसने खाना बनाना सीख लिया। वह परिवार के हर सदस्य को पहचानती है। उसकी पढ़ने में भी रूचि है। आकाश समय निकाल कर बदंरिया रानी को पढ़ाता भी है।

बंदरिया रानी मोबाइल पर देखती है वीडियो

आकाश ने बताया कि रानी बेहद समझदार है, जो इंसानों की तरह घर के कामों में भी हाथ बंटाती है। रानी ने घर में घरेलू कामों को पूरी तरह से सीख लिया है। रानी न केवल रोटी बेलती है, बल्कि बर्तन भी धोती है। सिलबट्टे पर मसाला पीसती है और घर के अन्य कामों में भी सहायता करती है। उसके इस कामकाजी रवैये को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। आकाश के मुताबिक,वह घर में अन्य सदस्यों के साथ बैठकर समय बिताती है, कभी उनके साथ खेलती है तो कभी उनका खाना भी खाती है। रानी का यह व्यवहार बिल्कुल इंसानों जैसा है। रानी का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि वह मोबाइल पर वीडियो देखना भी पसंद करती है। घर के कामों के बाद वह आराम से मोबाइल ले कर बैठ जाती है और वीडियो देखने का मजा लेती है।

परिवार के सदस्यों से बंदरिया रानी का रिश्ता

इतना ही नहीं, रानी बच्चों के साथ भी बहुत अच्छे से रहती है। वह कभी भी बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उनके साथ खेलती और मस्ती करती है। घर के अन्य सदस्यों से भी रानी का रिश्ता बहुत अच्छा है। वह आकाश और उसके परिवार के साथ अपना समय बिताती है, और उनकी खुशी में शामिल होती है। रानी के किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. और लोग आकाश के घर जाकर रानी की इस अजीबो-गरीब दोस्ती को देखने के लिए आते हैं। आकाश के घर पर मीडिया का सुबह से जमावड़ा हो जाता है। आकाश बताते हैं कि रानी बहुत समझदार है। उसे टीवी देखने का भी शौख है। वह फिल्म और सीरियल भी देखती है।

Tags: AkashBandariaBandaria RaniRae Bareli
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Rae Bareli : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, आईं चोटें..जानें पूरा मामला 

Rae Bareli : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, आईं चोटें..जानें पूरा मामला 

by Kirtika Tyagi
October 9, 2024

Rae Bareli : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी रायबरेली के सलोन क्षेत्र में एक हादसे...

Rae Bareli

Rae Bareli News : एक दिन में 40 बार लगी इस घर में आग, फायरब्रिगेड ने भी जोड़ लिए हाथ!

by Gulshan
October 8, 2024

Rae Bareli : रायबरेली के महाराजगंज तहसील के सिकंदरपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी...

Uttar Pradesh

देश में आरक्षण कब खत्म होगा? मायावती ने अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर किया हमला

by Mayank Yadav
September 10, 2024

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं।...

Raebareli: न्यूज 1 इंडिया टीम के प्रयास से पीड़ित बच्चे को मिला उचित इलाज, परिजनों ने किया चैनल का धन्यवाद

by Anu Kadyan
June 6, 2023

रायबरेली जिला अस्पताल की एक खबर आज चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसको लेकर news1 इंडिया की टीम ने...

UP Nikay Chunav: एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ सुनने के बाद PM को दिया धन्यवाद

by Anu Kadyan
April 30, 2023

रायबरेली नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उसी कड़ी में आज केंद्रीय...

Next Post
Food delivery fast

Food delivery fast: क्या 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेहत के लिए है खतरे की घंटी? एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

बाबा वेंगा की सामने आई 1 और भविष्यवाणी, मुसलमानों का बजेगा डंका और यूरोप में होगा इस्लाम का ‘दबदबा’

बाबा वेंगा की सामने आई 1 और भविष्यवाणी, मुसलमानों का बजेगा डंका और यूरोप में होगा इस्लाम का ‘दबदबा’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version