Sunday, November 15, 2026 8:00 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Food delivery fast: क्या 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेहत के लिए है खतरे की घंटी? एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

Food delivery fast: क्या 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेहत के लिए है खतरे की घंटी? एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

10 मिनट में फूड डिलीवरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को बढ़ावा दे रहा है, जो कैंसर, हृदय रोग और मोटापे जैसे परेशानियां पैदा कर सकते हैं। ताजे और हेल्दी खाने को चुने जो सेहत के लिए बेहतर है।

by Ahmed Naseem
30/12/2024
Food delivery fast

Health news: आजकल फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे जोमैटो, स्वीगी और जेप्टो 10 मिनट में खाना डिलीवर करने का दावा कर रहे हैं। यह सुनकर लग सकता है कि कितनी अच्छी बात है,इस भागदौड़ की जिंदगी में सबकुछ जहां जल्दी चाहते है। वहीं इतनी जल्दी अगर खाना मिल जाए तो लोगों के लिए इससे अच्छी बात हो ही नहीं सकती है।लेकिन एक्सपर्ट्स की सुने तो ये इतनी भी अच्छी बात नहीं है,इसमें सेहत को बहुत खतरा है।ये 10 min फूड डिलीवरी सेहत को बहुत भारी पड़ सकती है।

क्या कहते है एक्सपर्ट

डॉ. मनन वोरा, जो एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं, उनका कहना है कि जब खाना 10 मिनट में डिलीवर किया जाता है, तो इसे तैयार करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। इसका मतलब है कि खाने को जल्दी से तैयार करने के लिए हमें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। ये खाने पहले से तैयार होते हैं, फ्रोजन होते हैं, और माइक्रोवेव में गरम कर के भेजे जाते हैं।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

डॉ. वोरा ने कुछ रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं जैसे-

RELATED NEWS

No Content Available

कैंसर का खतरा: ऐसे फूड्स से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

हृदय रोग: हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है।

मोटापा: भारत में मोटापे की समस्या बढ़ रही है, और ये फूड्स इसे और बढ़ा सकते हैं।

डायबिटीज: शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

ट्रांस फैट्स: इनमें ट्रांस फैट्स होते हैं, जो हृदय रोगों का कारण बनते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए क्या करें?

डॉ. वोरा का कहना है कि अगर आप बाहर का खाना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करें और ताजे और हेल्दी ऑप्शन का चुनाव करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की अपील की है कि 10 मिनट की डिलीवरी से स्वास्थ्य पर असरपड़ सकता है, और हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत है।

लोगों का विचार

सोशल मीडिया पर डॉ. वोरा की बातों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक यूज़र ने कहा, 10 मिनट में खाना मिलना तो अच्छा लगता है, लेकिन इससे हमारी सेहत पर दूरगामी असर हो सकता है।दूसरे ने कहा, ये 10 मिनट की डिलीवरी हमें 10 साल बाद बीमारियों का तोहफा दे सकती है।

फास्ट फूड की बढ़ती समस्या

बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO शंतनु देशपांडे ने भी इस बढ़ती फास्ट फूड की समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इन सस्ते और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो सकता है।जब फूड डिलीवरी की स्पीड बढ़ रही है, तो हमें अपनी सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार और फूड कंपनियों को मिलकर हेल्दी और पौष्टिक विकल्पों की डिलीवरी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि केवल स्पीड और सस्ती कीमत पर ही ध्यान न दिया जाए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
बाबा वेंगा की सामने आई 1 और भविष्यवाणी, मुसलमानों का बजेगा डंका और यूरोप में होगा इस्लाम का ‘दबदबा’

बाबा वेंगा की सामने आई 1 और भविष्यवाणी, मुसलमानों का बजेगा डंका और यूरोप में होगा इस्लाम का ‘दबदबा’

BPSC Protest

'छात्रों को जानबूझकर भटकाया गया' तेजस्वी यादव का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला

Best Celebrity Bridal Look 2024 : किन सेलिब्रिटी दुल्हनों ने अपने पहनावे से जीता फैन्स का दिल

Best Celebrity Bridal Look 2024 : किन सेलिब्रिटी दुल्हनों ने अपने पहनावे से जीता फैन्स का दिल

POPULAR POST

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026

LATEST

Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India