सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

उन्नाव में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, जनरेटर में फंसे महिला के बाल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

गंगाघाट के प्रेमनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान महिला के खुले बाल चलते जनरेटर के घूमते हिस्से में फंस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को कानपुर से लखनऊ रेफर किया गया।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Ganesh Visarjan Procession Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Unnao News:गंगाघाट के प्रेमनगर इलाके में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शोभायात्रा में शामिल एक महिला के खुले बाल चलते जनरेटर के घूमते हिस्से में फंस गए। बाल तेजी से घूमते हिस्से में लिपटते चले गए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।

जनरेटर के शाफ्ट में फंसे बाल

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर में कल्लो सोनकर के घर के बाहर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। गांधी नगर निवासी उनकी भतीजी बच्चा सोनकर भी शोभायात्रा में शामिल हुई थीं। श्रद्धालु प्रतिमा के साथ कानपुर के गोलाघाट की ओर जा रहे थे।

RELATED NEWS

ganesh

गणेश प्रतिमाएं जल में ही क्‍यों विसर्जित की जाती हैं, यहां जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

सितम्बर 17, 2024
ganesh

Ganesh Visarjan 2024: इन 3 विशेष मुहूर्त में करें बप्पा का विदाई, मिलेगा शुभ फल

सितम्बर 14, 2024

शोभायात्रा जब नवीन पुल के पास पहुंची, तभी बच्चा सोनकर के खुले बाल जनरेटर के घूमते शाफ्ट के अगले हिस्से में लगे हब में फंस गए। इसके बाद जनरेटर की रफ्तार के साथ बाल घूमते हिस्से में लिपटते चले गए। अचानक बाल खिंचने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और सिर की खाल भी उखड़ गई।

कानपुर से लखनऊ किया गया रेफर

हादसा होते ही शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्चा सोनकर के पति मोना लखनऊ में निजी नौकरी करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

खुले बालों के मशीन या झूले के घूमते हिस्से में फंसने के हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं। वर्ष 2024 में कन्नौज के एक मेले में 14 वर्षीय किशोरी अनुराधा के बाल झूले में फंस गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसे मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था।

महाराष्ट्र के यवतमाल में भी एक महिला के बाल जायंट व्हील की बेयरिंग में फंसने का मामला सामने आया था। इसके अलावा अप्रैल 2026 में शामली में झूले की सपट में एक बच्ची की चोटी फंस गई थी। मार्च 2022 में महाराष्ट्र के महाड में भी मेले के दौरान महिला के बाल झूले की सीट में फंसने से हादसा हुआ था।

इन घटनाओं से सार्वजनिक आयोजनों और शोभायात्राओं के दौरान मशीनरी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तथा खुले बालों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आती है।

Tags: Ganesh VisarjanGangaghat AccidentGenerator Accident
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

ganesh

गणेश प्रतिमाएं जल में ही क्‍यों विसर्जित की जाती हैं, यहां जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2024

Ganesh Utsav : गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान...

ganesh

Ganesh Visarjan 2024: इन 3 विशेष मुहूर्त में करें बप्पा का विदाई, मिलेगा शुभ फल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 14, 2024

Ganesh Visarjan : गणेश चतुर्थी 2024 की धूमधाम से शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना के...

इंदौर में गणेश पंडाल में भक्तों का सैलाब, वाराणसी घाटों की थीम बना मुख्य आकर्षण

इंदौर में गणेश पंडाल में भक्तों का सैलाब, वाराणसी घाटों की थीम बना मुख्य आकर्षण

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2024

Ganesh Utsav : मध्य प्रदेश के इंदौर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक खास पंडाल में भक्तों की भारी...

Ganesh Utsav

Ganesh Utsav के पहले बुधवार अपनाएं ये उपाय, पैसों से भर जाएगी आपकी भी झोली

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 11, 2024

Ganesh Utsav : गणेश उत्सव के आगमन से पहले बुधवार का दिन विशेष महत्व रखता है, खासकर उन लोगों के...

Ganesh Visarjan

16 या 17 सितंबर कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी ? यहां जानें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2024

Ganesh Visarjan : अनंत चतुर्दशी हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखती है और गणेश उत्सव के समापन के रूप में...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In