सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Mainpuri murder case: गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड को फांसी की सजा… बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर पुरानी मोहब्बत का कत्ल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अदालत ने एक खौफनाक हत्याकांड में महिला और उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुनाई है। महिला ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने पुराने प्रेमी को बुलाकर हत्या कर दी और शव तालाब के पास फेंक दिया।

by Mayank Yadav
मार्च 19, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mainpuri
Share on FacebookShare on Twitter

Mainpuri murder case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अदालत ने बुधवार को एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया। Mainpuri अदालत ने हत्या के एक मामले में महिला और उसके प्रेमी को फांसी की सजा दी है। यह मामला करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नानामई का है, जहां 5 मई 2024 को नरेंद्र कुमार नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या की साजिश रचने वाली महिला का नाम मनु देवी है, जिसने अपने प्रेमी अभय उर्फ भूरा के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। मनु देवी ने पुराने प्रेमी नरेंद्र को बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को तालाब के किनारे फेंक दिया गया था।

पुराने प्रेमी का खात्मा

मनु देवी ने राउरी चमारपुरा निवासी नरेंद्र कुमार को बर्थ-डे पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया था। नरेंद्र एक संपन्न परिवार से था और शादीशुदा था। करीब 4 साल पहले मनु ने नरेंद्र को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। दोनों के बीच पैसे के लेन-देन का सिलसिला भी चलता रहा। लेकिन जब मनु के नए प्रेमी अभय को इस संबंध का पता चला, तो उसने बौखलाहट में हत्या की साजिश रच डाली।

RELATED NEWS

Mainpuri Rape

अहमलपुर गांव में शर्मनाक घटना से दहला मैनपुरी, आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया, युवती ने की आत्महत्या

अगस्त 6, 2025
Mainpuri

‘एक अक्षर की चूक’ ने छीने 17 साल: मैनपुरी पुलिस की गलती ने बनाया बेगुनाह को मुजरिम

जुलाई 25, 2025

5 मई की रात को दोनों ने मिलकर नरेंद्र को बेल्टों से पीटा और उसकी हत्या कर दी। शव को 6 मई को नानामई के पास तालाब के किनारे फेंक दिया। पुलिस को शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पिटाई से हुई गंभीर चोटें पाई गईं।

ब्लैकमेलिंग का खुलासा

Mainpuri पुलिस ने मामले की गहन जांच के दौरान मनु देवी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। तब पता चला कि वह न केवल नरेंद्र बल्कि कई अन्य पुरुषों से भी संपर्क में थी। मनु देवी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। जांच में एक वीडियो मिला, जिसमें नरेंद्र उसे पीट रहा था। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद मनु और अभय को गिरफ्तार कर लिया।

अदालत का कड़ा फैसला

नरेंद्र के बेटे की शिकायत पर Mainpuri पुलिस ने मनु और अभय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। अदालत में पेश सबूतों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराया गया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह हत्या न सिर्फ सोची-समझी साजिश थी, बल्कि समाज में एक खौफनाक संदेश देने वाली थी। इसीलिए दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।

इस फैसले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग न्यायालय के इस कड़े फैसले का स्वागत कर रहे हैं और इसे न्याय की जीत मान रहे हैं।

यहां पढ़ें: Nagpur violence: मास्टरमाइंड फहीम शमीम के इशारे पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी का भी आरोप

Tags: mainpuri
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mainpuri Rape

अहमलपुर गांव में शर्मनाक घटना से दहला मैनपुरी, आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया, युवती ने की आत्महत्या

by Mayank Yadav
अगस्त 6, 2025

Mainpuri rape suicide case: मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के अहमलपुर गांव में 5 अगस्त 2025 की रात एक...

Mainpuri

‘एक अक्षर की चूक’ ने छीने 17 साल: मैनपुरी पुलिस की गलती ने बनाया बेगुनाह को मुजरिम

by Mayank Yadav
जुलाई 25, 2025

Mainpuri News: मैनपुरी से आई ये दिल दहला देने वाली कहानी न सिर्फ पुलिस तंत्र की लापरवाही की पोल खोलती...

Mainpuri

फर्जी वर्दी, झूठे सपने: मैनपुरी में सेना भर्ती के नाम पर 18 करोड़ की ठगी का खुलासा

by Mayank Yadav
जून 5, 2025

Mainpuri fake army recruitment: उत्तर प्रदेश के Mainpuri जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेना भर्ती...

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya: मौर्य की खुली धमकी- मस्जिदों में मंदिर तलाशना बंद कर दे नहीं तो…

by Mayank Yadav
दिसम्बर 11, 2024

Swami Prasad on Mandir-Masjid: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSPS) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री Swami...

सीमा की तरह अब माया ने पार की ‘सीमा’ और पहुंची मैनपुरी, बॉयफ्रेंड को देख ‘मैडम जी’ ने कह दिया ‘I love you’

सीमा की तरह अब माया ने पार की ‘सीमा’ और पहुंची मैनपुरी, बॉयफ्रेंड को देख ‘मैडम जी’ ने कह दिया ‘I love you’

by Digital Desk
दिसम्बर 10, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की तरह हांगकांग की रहने वाली माया की दोस्ती मैनपुरी निवासी दिब्यांग युवक...

Next Post
UP News

यूपी सरकार ने निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कसा शिकंजा, 17 डॉक्टरों पर गिरी गाज

Kisan Andolan 2.0

Kisan Andolan 2.0: हिरासत में बड़े किसान नेता, बॉर्डर खुलवाने की आशंका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist