रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Ghazipur: पुलिस और शराब तस्कर के बीच मुठभेड़, 50,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ghazipur: गहमर कोतवाली पुलिस और 50,000 रुपये के इनामी बदमाश व शराब तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 22, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Ghazipur
Share on FacebookShare on Twitter

Ghazipur: गहमर कोतवाली पुलिस और 50,000 रुपये के इनामी बदमाश व शराब तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मुठभेड़ में आरोपी रवि कुमार, जो बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धंडिहा गांव का निवासी है, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

अवैध हथियार और शराब बरामद

गिरफ्तार बदमाश से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस के खोखे, और एक बैग में अवैध देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि रवि कुमार हत्या और शराब तस्करी के मामलों में वांछित था, और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

RELATED NEWS

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

नवम्बर 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

नवम्बर 18, 2025

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बारा कला हाल्ट रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।

मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ आरोपी

पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेज दिया।

यह भी पढे़: सपा सांसद के बेटे अजीत प्रसाद पर अपहरण और पिटाई का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

पूछताछ के दौरान आरोपी रवि कुमार ने स्वीकार किया कि वह गहमर थाना क्षेत्र में आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मामले में वांछित था। उसने पुलिस पर फायरिंग करने की बात भी स्वीकार की और माफी की गुहार लगाई।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

गाजीपुर (Ghazipur) पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके अन्य अपराधों की भी जांच की जा रही है। गाजीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है और जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है।

Tags: Ghazipur
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

by Mayank Yadav
नवम्बर 20, 2025

Ghazipur inauguration: गाज़ीपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि आज मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर में अत्याधुनिक एमआरआई...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Ghazipur

नचनिया VS सीता मैया: खेसारी लाल पर टिप्पणी से भड़के ओम प्रकाश सिंह, हेमा मालिनी को लेकर BJP को दिया ‘अल्टीमेटम’!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 28, 2025

Ghazipur: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा)...

Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

by Mayank Yadav
अक्टूबर 19, 2025

Ghazipur Ganga River Drowning Accident: जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अमवां गंगा घाट पर रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे...

Ghazipur

मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी सफाई, कहा– बीएससी नर्सिंग कोर्स को प्राप्त है INC की मान्यता

by Gulshan
अक्टूबर 14, 2025

Ghazipur News : महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधन ने बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर फैल...

Next Post
Navi Mumbai fraud case, cryptocurrency scam

Whatsapp ग्रुप के ज़रिए मिली क्रिप्टोकरेंसी से कमाई की खबर, फंसकर युवक ने 87 लाख रुपये गंवाए

Arvind Kejriwal

केजरीवाल जल्द खाली करेंगे अपना सरकारी आवास, नए सरकारी आवास की हो रही मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist