गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Agra News: शहर में धूम रहा लड़कियों का बाइकर्स गैंग, महंगे कुत्तों का ‘चोरनी’ कुछ इस तरह से करती हैं शिकार

आगरा में घर के बाहर से बाइक सवार दो लड़कियों ने एक मादा डॉगी को किया पार, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात।

by Vinod
नवम्बर 29, 2024
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा ऑनलाइन डेस्क। शहर में लड़कियों का बाइकर्स गैंग ने एक परिवार की नींद हराम कर दी। घर के बाहर मौजूद डॉगी को वह पार कर ले गई। डॉगी गायब होने पर मालिक ने बालुगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दो बाइक पर दो लड़कियां और 2 लड़के डॉगी ले जाते दिखे। इनसब के बीच डॉगी के मालिक ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तभी चोरनी डॉगी के साथ एक शॉप पर पहुंची। दुकानदार ने डॉगी को पहचान लिया। और तत्काल फोन के जरिए डॉगी के मालिक को बुला लिया। खुद को फंसता देख लड़की ने डॉगी के मालिक से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की कसम खाई।

नहीं मिली डॉगी सुजगी

बालूगंज के रहने वाले जावेद अली के पास शिट्जू ब्रीड की फीमेल डॉग है। साढ़े तीन साल की फीमेल डॉग का नाम सुजूकी है। वो प्रेग्नेंट है। जावेद ने बताया मंगलवार सुबह नौकर उनके कुत्तों को घुमाने घर से बाहर निकला। मेल डॉग शैतानी कर रहा था। इसलिए उसे घर के अंदर बांधने के लिए नौकर आया। सुजूकी घर के गेट पर खड़ी रही। नौकर जब मेल डॉग को अंदर छोड़कर बाहर निकला तो सुजूकी नहीं थी। पूरे परिवार ने हर तरफ ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। डॉगी को पालने वाले जावेद अली ने सोशल मीडिया पर डॉगी के लापता होने की सूचना दी।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

अगस्त 30, 2026

सीसीटीवी में चोरी करते दिखीं लड़कियां

जावेद ने बताया कि फिर हमने चौकी में जाकर डॉगी की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उन्हें नगर निगम के कंट्रोल रूम में बुलवाया। वहां कैमरे चेक किए गए तो दो बाइकों पर 2 लड़के और 2 लड़कियां बसई चौकी की तरफ से जाते दिखे। उन्होंने घर के बाहर खड़ी सुजूकी को उठाया और चीलगढ़ चौराहे से छिपीटोला की तरफ चले गए। पुलिस बाइक सवार लड़कियों की तलाश कर रही थी। पर डॉगी का कहीं पता नहीं चल रहा था। जावेद के बच्चे सादिया और रुहान सुजूकी के गायब होने से बहुत उदास हो गए।

फिर ऐसे में मिली डॉगी

पुलिस डॉगी की खोज कर रही थी। उधर जावेद ने डॉगी के खो जाने की खबर सोशल मीडिया पर फोटा के साथ वायरल कर दी। इसबीच जो लड़की डॉगी को उठाकर ले गई, वह शाम को वह रावली मंदिर के पास एक पेट शॉप पर डॉगी को लेकर उसके कपड़े और खाने के सामान खरीदने पहुंची। लड़की के पास जो डॉगी थी, उसे देखकर पेट शॉप संचालक ने उससे सवाल किए। दुकानदार ने कहा कि यह फीमेल डॉग तो खो गई थी। आपको कहां से मिली। लड़की झूठ बोलने लगी कि डॉगी हमारी ही है। हमने बहुत दिनों से इसे पाल रखा है। दुकानदार ने थोड़ा सख्ती से पूछा तो लड़की ने बताया कि हमें एक घर के बाहर घूमती मिली थी। लगा कि आवारा है, इसलिए उठाकर ले आए।

जावेद ने लड़की को किया माफ

दुकान संचालक ने जावेद को फोन कर सूचना दी। फिर बुधवार सुबह लड़की ने दुकानदार के जरिए डॉगी को वापस उसके घर पहुंचा दिया। इस दौरान लड़की ने कहा कि उसे महंगे डॉगी पालने का शौक है। पर पैसे नहीं होने के कारण वह डॉगी को नहीं खरीद सकी। तभी जावेद भाई के डॉगी पर उसकी नजर पड़ी। अपने एक सहेली और दो युवकों के साथ मिलकर डॉगी को उठा लिया। डॉगी के मालिक जॉवेद ने लड़की को माफ कर दिया। साथ ही उसे जल्द से जल्द खुद के पैसे से डॉगी खरीद कर देने की बात कही।

Tags: Agra NewsCCTVDog theftsocial media
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Sadhvi Prachi Statement: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Next Post
वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र: घर में अचानक इन जानवरों का दिखना होता है शुभ या अशुभ?

Delhi Bomb Threat

रोहिणी के स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, कल भी हुआ था धमाकेदार हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In