Monday, April 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आलिंगन विवाद में आया नया मोड़: महिला बोलीं- ‘ये साजिश है, जिलाध्यक्ष ने सिर्फ सहारा दिया’

गोंडा में वायरल वीडियो केस ने नया मोड़ ले लिया है। महिला नेता ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि तबीयत बिगड़ने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने केवल सहारा दिया था। अब पुलिस जांच में जुटी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 26, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Gonda
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gonda BJP video: गोंडा जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और महिला नेता के कथित आलिंगन वाले वीडियो ने जबरदस्त हलचल मचा दी थी। पर अब इस मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। वीडियो में दिख रहीं महिला नेता ने खुद सामने आकर पूरे विवाद को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका दावा है कि तबीयत बिगड़ने पर जिलाध्यक्ष ने केवल सहारा दिया था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ छपिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और कहा है कि यदि आवश्यक हुआ तो महिला आयोग का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने भी इस मामले को साजिश बताया है।

👉गोंडा मामला- महिला का कहना है कि वह मेरे पिता/भाई समान हैं,

👉महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया है,

👉महिला ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को खुद के पिता/बड़े भाई जैसा बताया,

👉महिला का कहना है कि यह जिलाध्यक्ष और उसे बदनाम करने की साजिश है। pic.twitter.com/YJHaRa5DTx

— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) May 26, 2025

RELATED NEWS

Hardoi Murder Case: घरेलू झगड़े के बीच बचाव करने आई महिला की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पैर पर लगी गोली

March 15, 2026
Raebareli religious conversion case

Raebareli Conversion Case: महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार जानिये क्या है पूरा मामला

March 15, 2026

राजनीतिक साजिश की पटकथा?

Gonda जिले के छपिया की रहने वाली भाजपा महिला नेता ने वायरल वीडियो के मामले में नया रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को वह लखनऊ से लौट रही थीं, तभी रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को फोन कर मदद मांगी। जिलाध्यक्ष उन्हें लेने बस अड्डे पहुंचे और पार्टी कार्यालय लेकर गए, जहां उन्हें चक्कर आ गया। इसी दौरान उन्होंने सहारा दिया, जिसका वीडियो अब साजिशन वायरल किया जा रहा है।

ये हैं अच्छे दिन?
भाजपा के कार्यालयों में सरेआम दिन दहाड़े अश्लीलता, व्यभिचार, रंगीनियां और महिलाओं के साथ कुकर्म किए जा रहे हैं?

गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष एक अकेली महिला को चुपचाप अपनी गाड़ी से भाजपा कार्यालय के अंदर ले जा रहे हैं, CCTV फुटेज से मामला साफ दिखाई दे रहा।… pic.twitter.com/KgNZ9plmU9

— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) May 25, 2025

महिला नेता ने साफ किया कि उनका जिलाध्यक्ष से पारिवारिक संबंध है और इस वीडियो को कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का कहना है कि अगर ये हरकतें नहीं रुकीं तो वे महिला आयोग से भी संपर्क करेंगी।

जिलाध्यक्ष की भी सफाई

विवाद में घिरे Gonda  भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने भी बयान जारी कर कहा कि महिला ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी, जिस पर उन्होंने उन्हें कार्यालय लाकर आराम करने दिया। इस दौरान चक्कर आने पर उन्हें सहारा देना पड़ा। कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, “अगर किसी को सहारा देना गलत है तो मैंने गलती की है।”

पुलिस जांच में जुटी

Gonda के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि वीडियो वायरल मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस अब वीडियो के वायरल होने की मंशा और जिम्मेदार लोगों की पहचान में जुटी है।

Nautapa 2025 पर मानसून का वार! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से मैदान तक मौसम का बदलता मिजाज

Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Hardoi Murder Case: घरेलू झगड़े के बीच बचाव करने आई महिला की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पैर पर लगी गोली

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

Hardoi murder case:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कछौना थाना क्षेत्र के...

Raebareli religious conversion case

Raebareli Conversion Case: महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार जानिये क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

Raebareli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक...

India power supply demand government

Power Supply : गैस की कमी और बढ़ती बिजली मांग, सरकार का दावा, देश में जरूरत से दोगुनी बिजली

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

India power supply demand government:ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है।...

Oman Drone Attack: ओमान मे ड्रोन हमले से दो भारतीयों की मौत, कई लोग घायल, भारत सरकार की हालात पर नजर

Oman Drone Attack: ओमान मे ड्रोन हमले से दो भारतीयों की मौत, कई लोग घायल, भारत सरकार की हालात पर नजर

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

Two Indians Killed, Several Injured: ओमान के सोहार शहर में हुए एक हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो...

Wedding Controversy:महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, क्या है पिता के आरोप

Wedding Controversy:महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, क्या है पिता के आरोप

by SYED BUSHRA
March 14, 2026

Monalisa and Farman Khan wedding row: महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक मशहूर हुईं मोनी बोंसले, जिन्हें लोग...

Next Post
Ghaziabad

Ghaziabad में 23 साल के हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर, कांस्टेबल सौरभ देशवाल की शहादत से रो पड़ा सिस्टम

Gold Rate Today

सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज के ताज़ा रेट और अपने शहर में 22 कैरेट गोल्ड का भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist